Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एसडी 50mg/10mg टैबलेट 1
एसडी 50mg/10mg टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एसडी 50mg/10mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों के दर्द, पीठ दर्द, दांत के दर्द या कान और गले के दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 24 Aug 2026 | 01:02 AM (IST)
₹50 एमआरपी₹54.388% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
एसडी 50mg/10mg टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सिप्ज़ेन-डी टैबलेट
₹107₹162.2
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
एसडी 50mg/10mg टैबलेट
एसडी 50mg/10mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹50
₹54.38
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सिप्ज़ेन-डी टैबलेट
सिप्ज़ेन-डी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹107
₹9.1 प्रति टैबलेट

₹91

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डिक्लोफेनक (50mg)+ Serratiopeptidase (10mg)

मार्केटर

PLG Pharmaceutical

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एसडी 50mg/10mg टैबलेट 1
एसडी 50mg/10mg टैबलेट 2

परिचय

एसडी 50mg/10mg टैबलेट को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. आपको डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार इसे लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, पेट में दर्द, अपच, डायरिया, और भूख में कमी शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान कर रहे हैं या स्थिति अधिक खराब हो रही है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपका डॉक्टर साइड इफेक्ट की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट, किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या रह चुकी हो तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. अपने डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें क्योंकि वे इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा का सेवन करते समय आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि शराब से अत्यधिक झपकी आ सकती है.

एसडी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एसडी टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
एसडी 50mg/10mg टैबलेट दवाओं का एक मिश्रण है जिसका इस्तेमाल दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से कुछ समय के लिए राहत पाने के लिए किया जाता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजरों को रिलीज करने से रोकता है जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द है. यह कमर दर्द, कान का दर्द, गले के दर्द, दांत के दर्द, माहवारी में होने वाले दर्द और साथ ही आर्थराइटिस के दर्द से भी प्रभावी रूप से राहत देता है.
अधिकतम लाभ पाने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार एसडी 50mg/10mg टैबलेट लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

एसडी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
एसडी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • सीने में जलन
  • पेट में दर्द
  • अपच
  • डायरिया
  • भूख में कमी

एसडी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एसडी 50mg/10mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

एसडी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एसडी 50mg/10mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक और सेरेटियोपेप्टिडेज. डिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है जो मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को निकलने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और इन्फ्लेमेशन (लालिमा और सूजन) की समस्या होती है. सेरेटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है, जो सूजन वाली जगह पर मौजूद असामान्य प्रोटीन को तोड़कर काम करता है और हीलिंग (ठीक होने की प्रक्रिया) को बढ़ावा देता है.

ख़ास टिप्स

  • यह कॉम्बिनेशन दवा, दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है.
  • पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार ही इसका सेवन करें.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. ये जाने बिना कि एसडी 50mg/10mg टैबलेट आपको कैसे प्रभावित करता है, ड्राइव या ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें एकाग्रता की आवश्यकता होती है.
  • यह दवा लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक सुस्ती आ सकती है और लिवर खराब होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अगर आप इस दवा का इस्तेमाल लम्बे समय तक चलने वाले इलाज के लिए कर रहे हैं तो डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी, लीवर और खून की जांच कर सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एसडी 50mg/10mg टैबलेट के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान एसडी 50mg/10mg टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एसडी 50mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एसडी 50mg/10mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
एसडी 50mg/10mg टैबलेट के इस्तेमाल से कुछ मरीजों में सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने, या बेहोशी की समस्या हो सकती है. यह आपके ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एसडी 50mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एसडी 50mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
अगर यह दवा लंबे समय तक लेनी हो तो लिवर रोग वाले मरीजों में लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसडी 50mg/10mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक और सेरेटियोपेप्टिडेज. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. यह शरीर में दर्द और सूजन उत्पन्न करने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करती है.
हां, एसडी 50mg/10mg टैबलेट अधिकांश मरीजों में सुरक्षित है. हालांकि, कुछ मरीजों में इससे मिचली आना, उल्टी, पेट में दर्द, सीने में जलन और डायरिया जैसे सामान्य अवांछित साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर दवा की वजह से आपको लगातार कोई दिक्कत हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को बताएं.
एसडी 50mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर कम अवधि के लिए किया जाता है और दर्द से राहत मिलने पर इसका सेवन बंद किया जा सकता है. अगर आपके डॉक्टर ने आपको ऐसा करने की सलाह दी है, तो एसडी 50mg/10mg टैबलेट को जारी रखें.
हां, एसडी 50mg/10mg टैबलेट के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इस दवा को दूध, भोजन या एंटासिड के साथ लेने से जी-मिचलाने की समस्या कम हो सकती है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड फूड लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, एसडी 50mg/10mg टैबलेट के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए एसडी 50mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. जिन मरीजों को पहले पेट का अल्सर रहा है या जिन्हें फिलहाल पेट का अल्सर या पेट में बार-बार ब्लीडिंग की समस्या है, उन्हें इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर या किडनी से जुड़ी बीमारियाँ पहले हो चुकी हैं, उन्हें भी इस दवा के सेवन से बचन चाहिए.
एसडी 50mg/10mg टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स प्रिपरेशन के साथ लिया जा सकता है. जबकि एसडी 50mg/10mg टैबलेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की कमी को ठीक करने में मदद कर सकता है जो लक्षणों का कारण बन सकता है.
नहीं, एसडी 50mg/10mg टैबलेट को डॉक्टर से परामर्श किए बिना पेट में दर्द के लिए नहीं लिया जाना चाहिए. यह दवा पेट के एसिड के स्राव को बढ़ा सकती है जो एक अज्ञात अंतर्निहित स्थिति को बढ़ा सकती है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

दर्द निवारक दवाएं
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: PLG Pharmaceutical
Address: 24/20, गांव बुद्धपुर, दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली 110036 भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet