






रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर
लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 07 अक्टूबर 2026 | 01:02 एएम (Ist)


भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी
कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है
पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें
7 दिन तक मुफ्त रिटर्न
अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें
प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट मार्च 2027 है
समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.
कीमत की जानकारी
MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश








परिचय
रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर को भोजन के साथ लिया जाना चाहिए, इसे हर दिन एक नियत समय पर लेना बेहतर होता है. आपका डॉक्टर तय करेगा कि आपके लिए कौन सी खुराक सबसे अच्छी है और यह आपके ब्लड शुगर के स्तर के आधार पर समय-समय पर बदली जा सकती है.
अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं या आपके ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित है, तो भी इस दवा का सेवन करते रहें. अगर आप इसे डॉक्टर से परामर्श किए बिना लेना बंद करते हैं, तो आपके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और आपको किडनी का नुकसान, अंधापन, नसों से संबंधित समस्याएं और अंगों को खोने का जोखिम रहता है. याद रखें कि यह दवा, इलाज का केवल एक हिस्सा है जिसमें आपके डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम भी शामिल होना चाहिए. आपकी जीवनशैली डायबिटीज को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है.
रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर का सबसे सामान्य साइड इफेक्ट ब्लड ग्लूकोज स्तर में गिरावट (हाइपोग्लाइसेमिया) है. सुनिश्चित करें कि आप कम ब्लड ग्लूकोज लेवल (पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द) के लक्षणों को पहचानते हैं और जानें कि उनसे कैसे निपटना है. इसकी रोकथाम के लिए, हमेशा नियमित रूप से भोजन करना और ग्लूकोज का तेज़ी से काम करने वाला स्रोत जैसे कि शुगर वाले खाद्य पदार्थ या फलों का जूस अपने साथ रखना जरूरी है. शराब पीने से आपका ब्लड शुगर के स्तर में कमी का जोखिम भी बढ़ सकता है और इसलिए इससे बचना चाहिए. इस दवा को लेने पर देखे जाने वाले अन्य साइड इफेक्ट में मिचली, स्वाद में बदलाव, डायरिया, पेट में दर्द, सिरदर्द, एडिमा (सूजन), धुंधली दृष्टि, हड्डियों का फ्रैक्चर और ऊपरी श्वसन मार्ग के संक्रमण शामिल हैं. इस दवा से कुछ लोगों का वजन बढ़ सकता है.
अगर आपको टाइप 1 डायबिटीज मेलाईटस, डायबिटीज कीटोएसिडोसिस (आपके रक्त में एसिड का उच्च स्तर) है, या किडनी या लिवर की गंभीर बीमारी है, तो आपको इसे नहीं लेना चाहिए. इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको कभी हृदय रोग था तो अपने डॉक्टर को बताएं. यह उपयुक्त नहीं हो सकता है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. आपके ब्लड शुगर लेवल की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए और आपके डॉक्टर आपके ब्लड सेल काउंट और लिवर फंक्शन की निगरानी के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह भी दे सकते हैं.
रेक्लिमेट पीजी टैबलेट एसआर के मुख्य इस्तेमाल
रेक्लिमेट पीजी टैबलेट एसआर के फायदे
इंसुलिन एक हार्मोन है जो आपके शरीर में शर्करा की मात्रा को कम करने के लिए आवश्यक है. लेकिन अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज है, तो आपका शरीर कम मात्रा में इंसुलिन बनाएगा. रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए शरीर को इंसुलिन की कम मात्रा का बेहतर इस्तेमाल करने देता है. ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करना डायबिटीज को नियंत्रित करने का प्रमुख हिस्सा है. अगर आप इन स्तरों को नियंत्रित कर सकते हैं, तो आपमें डायबिटीज के कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं जैसे कि किडनी का नुकसान, आंखों में नुकसान, तंत्रिका संबंधी समस्याएं और हाथ-पैरों का नुकसान आदि जैसे जोखिमों की संभावनाएं कम हो जाएगी. उचित आहार और व्यायाम के साथ इस दवा का नियमित सेवन आपको स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने में मदद करेगा.
रेक्लिमेट पीजी टैबलेट एसआर के साइड इफेक्ट
- पेट ख़राब होना
- मिचली आना
- डायरिया
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- शरीर के वजन में परिवर्तन
रेक्लिमेट पीजी टैबलेट एसआर का इस्तेमाल कैसे करें
रेक्लिमेट पीजी टैबलेट एसआर किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Reclimet PG 60 Tablet SR
Glizid Total P 15 Tablet SR
Glycinorm Total 60 Tablet SR
Aim7 60 XR Tablet
Dianorm Total 60 Tablet SR
Dayclazide Total 60mg/15mg/500mg Tablet SR
ख़ास टिप्स
- रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर तीन दवाओं से मिलकर बना है जो किसी दवा को अकेले लेने की अपेक्षा ज्यादा बेहतर तरीके से ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है.
- आपको नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन और डायबिटीज की अन्य दवाइयों के साथ रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर का सेवन जारी रखना चाहिए.
- पेट खराब होने की संभावना कम करने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
- जब आप इस दवा का सेवन कर रहे हों तो अपने ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करें.
- अन्य एंटीडायबिटीज दवाओं, शराब के साथ इस्तेमाल होने पर या अगर आप भोजन में देरी करते हैं या मिस करते हैं,हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर लेवल) का कारण बन सकता है.
- हमेशा अपने साथ शुगर वाले कुछ खाद्य पदार्थ या फ्रूट जूस रखें ताकि जब आपको हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण जैसे ठंडा पसीना, त्वचा का पीला होना, कंपन और एंग्जायटी का अनुभव हो तो आप इन्हें ले सकें.
- आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपका लिवर फंक्शन चेक कर सकता है. अगर आपको पेट दर्द, भूख न लगना, या आंख या त्वचा का पीला (पीलिया) होना जैसे लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संदर्भ
- Metformin hydrochloride oral solution. Gloversville, New York: Ranbaxy Pharmaceuticals Inc.; 2003. [Accessed 08 Apr. 2019] (online) Available from:
- American Diabetes Association. 14. Management of Diabetes in Pregnancy: Standards of Medical Care in Diabetes-2021. Diabetes Care. 2021;44(Suppl 1): S200-S210. [Accessed 20 Sept. 2021] (online) Available from:
- Pioglitazone and metformin hydrochloride [Prescribing Information]. Deerfield, IL: Takeda Pharmaceuticals America, Inc.; 2016. [Accessed 16 Sep. 2024] (online) Available from:
- Gliclazide [Product Monograph]. Brampton, Ontario: Sanis Health Inc.; 2017. [Accessed 16 Sep. 2024] (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, गांव मालपुर, पी.ओ.भुद, बड्डी, जिला. सोलन, एच.पी.
विक्रेता विवरण
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से रेक्लिमेट पीजी 60 टैबलेट एसआर डिलीवर करेगा. फार्मेसी द्वारा आपका ऑर्डर स्वीकार किए जाने के बाद, आपके साथ फार्मेसी की डिटेल शेयर की जाएंगी. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें
ईमेल आईडी: [email protected]फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)













