Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन

निवोलुमैब (40mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
शीत भंडारित
2-8°C के बीच स्टोर किया गया
ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन को नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर, किडनी का कैंसर, सिर और गर्दन का कैंसर, मेलनोमा, हॉजकिन बीमारी और लीवर कैंसर के इलाज में इस्‍तेमाल किया जाता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 21 Jul 2026 | 01:06 AM (IST)
₹36612 एमआरपी₹398008% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

निवोलुमैब (40mg)

मार्केटर

BMS India Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

रेफ्रिजरेटर (2 - 8डिग्री सेल्सियस) में स्टोर करें. फ्रीज़ न करें.
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन image
ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन image

परिचय

ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन को एक क्वालिफाइड मेडिकल प्रोफेशनल द्वारा नस में इन्‍फ्यूजन के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में रैश, कमजोरी, सिरदर्द, और बुखार शामिल हैं. इन्फ्यूज़न के दौरान होने वाले कुछ गंभीर साइड इफेक्ट में चिल्स या शेकिंग, खुजली, रैश, फ्लशिंग, सांस लेने में कठिनाई और चक्कर आना शामिल हैं. इसलिए, एलर्जिक रिएक्शन के लिए इन्फ्यूजन के बाद आपका डॉक्टर आपको नियत समय पर चेक करेगा.

इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय रोग, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. गर्भधारण से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों के द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल महत्वपूर्ण है.

ओप्डायटा इन्जेक्शन के फायदे

सिर और गर्दन का कैंसर
सिर और गर्दन के कैंसर में मुंह, नाक, साइनस या गले के कैंसर शामिल हैं. ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. इस उपचार के दौरान शराब पीने या धूम्रपान से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
किडनी का कैंसर
ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल किडनी का कैंसर और इससे संबंधित लक्षणों, जैसे मूत्र में रक्त का आना, अकारण कम पीठ दर्द या वजन कम होना, थकान, भूख न लगना आदि का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह कैंसर की वृद्धि तथा कैंसर कोशिकाओं के गुणन को रोकता है. यह अन्य अप्रभावित अंगों में कैंसर की प्रगति को प्रतिबंधित करता है. ठीक होने के लिए आपको अपने डॉक्टर के निर्देशों का बहुत सावधानीपूर्वक पालन करना होगा.
हॉजकिन डिजीज
हॉजकिन डिजीज एक प्रकार का लिम्फोमा है, जो एक ब्लड कैंसर है जो लिम्फेटिक सिस्टम या लसिका तंत्र में शुरू होता है. लिम्फैटिक सिस्टम, इम्यून सिस्टम को वेस्ट से छुटकारा पाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है. ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. अपने डॉक्टर के निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें.
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख प्रकारों में से एक है और यह धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों दोनों को प्रभावित करता है. ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसे अकेले या अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
लीवर कैंसर
लीवर कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो हेपेटोसाइट्स नामक लिवर की कोशिकाओं में विकसित होता है. कैंसर के शुरुआती चरणों में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती जाती है, वज़न कम होना, पेट में दर्द, उल्टी और त्वचा के पीले पड़ने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं. ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर को शरीर के अन्य स्वस्थ भागों में फैलने से रोकता है. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और शराब या धूम्रपान न करें. शराब का सेवन या धूम्रपान आपकी स्थिति को ज़्यादा खराब कर सकता है और आपकी रिकवरी में रुकावट पैदा कर सकता है.
मेलनोमा
मेलनोमा एक प्रकार का त्वचा कैंसर है जो मेलानोसाइट्स में विकसित होता है, ये वे कोशिकाएं हैं जो मेलानिन नामक रंजक का उत्पादन करती हैं. मेलेनिन वह पिगमेंट (वर्णक) है जो त्वचा को उसका रंग देता है. मेलनोमा सबसे जानलेवा और आक्रामक प्रकार का त्वचा कैंसर है. ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन कैन्सर कोशिकाओं के जेनेटिक कोड जिसे डीएनए के नाम से जाना जाता है, से चिपकता है और उन्हें नष्ट कर देता है. यह उनकी वृद्धि और अधिक फैलाव को भी रोकता है. यह कैंसर के इलाज में मदद करता है.

ओप्डायटा इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
ओप्डायटा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • रैश
  • कमजोरी
  • सिरदर्द
  • बुखार
  • मस्कोस्केलेटल पेन (हड्डियों, मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द )
  • पीठ दर्द
  • पेट में दर्द
  • मिचली आना
  • खुजली
  • कब्ज
  • डायरिया
  • श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण
  • भूख में कमी
  • सांस फूलना
  • खांसी

ओप्डायटा इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

ओप्डायटा इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन एक एंटी-कैंसर (कैंसर रोधी) दवा है. यह दवा टी-सेल नामक कुछ इम्यून सेल की सतह पर प्रोटीन (पीडी-1) को ब्लॉक करने का काम करती है. यह एक्शन कैंसर सेल का पता लगाने और उन्हें मारने के लिए टी-सेल को एक्टिवेट करता है.

ख़ास टिप्स

  • ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन को केवल डॉक्टर की देखरेख में इंजेक्शन या इंफ्यूजन के रूप में दिया जाता है.
  • कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
  • इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भ‍निरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • आपके ब्लड सेल काउंट (सी.बी.सी.), इलेक्ट्रोलाइट लेवल, लिवर और किडनी फंक्शन की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आपको इलाज के दौरान बुखार, ठंड, रैश और सांस फूलने का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ओप्डायटा 40mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

ओप्डायटा को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

हर्पीज़ ज़ोस्टर/शिंगल्स वैक्सीन (रिकॉम्बिनेंट, एडजुवेंटेड) (इंजेक्शन रूट)

हर्पीज़ ज़ोस्टर/शिंगल्स वैक्सीन (रिकॉम्बिनेंट, एडवांटेड) के साथ निवोलुमैब का इस्तेमाल न करें.
गंभीर

कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)

कोलेरा वैक्सीन के साथ निवोलुमैब का इस्तेमाल न करें (निष्क्रिय).
गंभीर

प्यूरीफाइड Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन (इंजेक्शन रूट)

प्यूरीफाइड Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन के साथ निवोलुमैब का इस्तेमाल न करें.
मध्यम

बीटामेथाासोन (ओरल रूट)

बीटामेथासोन के साथ निवोलुमैब का सेवन न करें. अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
मध्यम

बीटामेथाासोन (इंजेक्शन रूट)

बीटामेथासोन के साथ निवोलुमैब का सेवन न करें. अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

पेप्टाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

PD-1 (Programmed Cell Death Protein 1) Inhibitors
Related products
Products related to Opdyta 40mg Injection
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

अन्य
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: BMS India Pvt Ltd
Address: ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब इंडिया प्रा. लिमिटेड, इंडिया बुल्स फाइनेंस सेंटर, 6फ्लोर, टावर 1, सेनापति बापट मार्ग, एल्फिंस्टन (डब्ल्यू), मुंबई - 400013

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Cold chain description image
close sheet