


ऑनब्लियो 15IU इंजेक्शन
लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 Apr 2026 | 04:21 PM (IST)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें






सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
ऑनब्लियो 15IU इंजेक्शन को कॉम्बिनेशन थेरेपी के भाग के रूप में अकेले या अन्य दवाओं के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. यह हेल्थकेयर प्रोफेशनल की देखभाल में लगाया जाता है और खुद से नहीं लगाना चाहिए. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें. आपको शराब पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके लिवर को नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है.
इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में बुखार, भूख में कमी,बालों का झड़ना, वजन घटना, मिचली आना, फेफड़ों की सूजन (इंटरस्टीशियल निमोनिया), सांस की तकलीफ या खांसी शामिल हैं. अगर वह ठीक नहीं होते हैं या स्थिति अधिक खराब हो जाती है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. इन प्रभावों को रोकने या कम करने के तरीके हो सकते हैं. यह बहुत ही स्ट्रांग दवा है, कुछ लोगों द्वारा इसे लेने के दौरान गंभीर साइड इफेक्ट विकसित हो सकते हैं. यह दवा, इंफेक्शन से लड़ने की आपके शरीर की क्षमता को कम कर सकती है, और आपके खून, लिवर या किडनी से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है. आपका डॉक्टर इन बातों को जाँचने के लिए आपको नियमित ब्लड टेस्ट की सलाह देगा.
इसे लेने से पहले, अगर आपको पेट, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. यह आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है. इलाज खत्म होने के बाद आपको और आपके पार्टनर को कुछ महीनों तक गर्भवती होने या पिता बनने से बचना चाहिए. इस दवा से इलाज के पहले और इलाज के दौरान, आपका डॉक्टर कई टेस्ट जैसे कि ब्लड टेस्ट, एक्स-रे और फिजिकल एग्जामिनेशन कर सकता है.
ऑनब्लियो इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल
- त्वचा का कैंसर
- सर्वाइकल कैंसर
- मुंह, नेजोफारेंक्स, पैरानेजल साइनस, लैरेंक्स और भोजन नली का कैंसर
ऑनब्लियो इंजेक्शन के फायदे
ऑनब्लियो 15IU इंजेक्शन एक एंटी-कैंसर दवा है जिसका इस्तेमाल सर्वाइकल कैंसर, मुंह, नेजोफारेंक्स, पैरानेजल साइनस, लैरेंक्स और भोजन नली का कैंसर और त्वचा का कैंसर जैसे विभिन्न प्रकार के कैंसर में कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए किया जाता है. इसे अकेले या अन्य दवाओं के साथ मिलाकर दिया जा सकता है. इसके बहुत सारे साइड इफेक्ट हैं और इस दवा से इलाज शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से इसके जोखिम और फायदों के बारे में बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
ऑनब्लियो इंजेक्शन के साइड इफेक्ट
- बुखार
- बाल झड़ना
- इंटरस्टीशियल निमोनिया
- भूख में कमी
- ब्लड प्लेटलेट्स कम होना
- नाखूनों के रंग में बदलाव
- मिचली आना
- पल्मनेरी फाइब्रोसिस
- तापमान में कमी होने पर ठंड लगना
- स्क्रैच डर्मेटाइटिस
- त्वचा में रंग परिवर्तन
- स्टोमेटाइटिस (मुंह की सूजन)
- उल्टी
- वजन घटना
ऑनब्लियो इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें
ऑनब्लियो इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Onbleo 15IU Injection
ख़ास टिप्स
- ऑनब्लियो 15IU इंजेक्शन को शिराओं, मांसपेशियों या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर द्वारा त्वचा के नीचे इंजेक्शन के रूप में लगाया जाता है.
- कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
- इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
- इलाज के दौरान आपको अपनी रक्त कोशिकाओं और किडनी और लिवर फंक्शन की निगरानी के लिए ब्लड टेस्ट की आवश्यकता पड़ सकती है.
- अगर आपको खांसी, सांस में कमी और सांस लेते समय कर्कश आवाज़ महसूस होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग
कुछ लोगों ने इलाज के बाद थकान या कमजोर महसूस करने की रिपोर्ट की है, अगर आपको ऐसे लक्षणों का अनुभव होता है तो ड्राइविंग से बचें.

किडनी

लिवर
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)
हर्पीज़ ज़ोस्टर/शिंगल्स वैक्सीन (रिकॉम्बिनेंट, एडजुवेंटेड) (इंजेक्शन रूट)
प्यूरीफाइड Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन (इंजेक्शन रूट)
डिगोक्सिन (ओरल रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1716-18.
- Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 952-53.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 149-50.
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Bleomycin. [Updated 2018 Dec 3]. [Accessed 18 Feb. 2020] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 50-अब, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल एस्टेट, चारकोप नाका, कांदिवली वेस्ट , मुंबई - 400067, महाराष्ट्र, इंडिया
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)















