Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप 1
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप 2
Not for online sale

मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप

Domperidone (1mg/ml)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप बच्चों में अपच, गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स की बीमारी, मिचली आना, और उल्टी का इलाज करने में मदद करता है. यह पेट और आंतों के माध्यम से भोजन की गति बढ़ाता है, जिससे ब्लोटिंग, भारीपन और गैस्ट्रिक बेचैनी से राहत मिलती है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 12 अक्टूबर 2026 | 01:05 एएम (Ist)
₹26.8 एमआरपी₹29.188% की छूट 
हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं देते हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
यह दवा ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Domperidone (1mg/ml)

मार्केटर

MDC Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप 1
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप 2

आपके बच्चों की दवाओं की एक झलक

मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप को हर बार खाने से आधे घंटे पहले लेना बेहतर होता है. अगर इसे भोजन के बाद दिया जाता है, तो भी यह असर करेगा लेकिन ऐसे में दवा का अवशोषण प्रभावित हो सकता है. छोटे बच्चों के लिए, डॉक्टर इसे रोजाना चार बार देने की सलाह दे सकते हैं. दूसरी खुराक लेने से पहले कम से कम 4 घंटे तक प्रतीक्षा करें और प्रत्येक खुराक दूध पिलाने से ठीक पहले दें. आमतौर पर खुराक आपके बच्चे की स्थिति, शरीर का वजन और उम्र के आधार पर अलग-अलग होती है. डॉक्टर से परामर्श किए बिना निर्धारित अवधि से अधिक न लें. यदि आपका बच्चा सेवन के 30 मिनट के भीतर उल्टी करता है, तो बच्चे के शांत होने पर वही खुराक दोबारा दें लेकिन अगली खुराक का समय होने पर यह खुराक छोड़ दें.

इस दवा से मुंह सूखना, सिरदर्द, सुस्ती, पेट में ऐंठन और डायरिया जैसे कुछ मामूली और अस्थायी साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपके बच्चे के शरीर को इस दवा की आदत लगने के बाद यह साइड इफेक्ट कम हो जाएंगे. हालांकि, अगर यह साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपके बच्चे को परेशान करते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर को यह बात बताएं.

आपके बच्चे के डॉक्टर को पता होना चाहिए कि आपके बच्चे को पुरानी कोई एलर्जी, हृदय संबंधी समस्या, रक्त संबंधी विकार, जन्म दोष, एयरवे अवरोध, फेफड़ों से जुड़ी समस्या, गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल समस्या, त्वचा संबंधी विकार, लिवर की खराबी और किडनी में खराबी जैसी समस्या है. आपके बच्चे के पूरे चिकित्सा इतिहास के बारे में पता होने से डॉक्टर को जरूरी खुराक में बदलाव करने और आपके बच्चे के पूरे इलाज की योजना बनाने में मदद मिलेगी.

आपके बच्चे के लिए मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप के फायदे

अपच का इलाज
अपच का अर्थ है मुख्य रूप से आपके पेट के ऊपरी हिस्से की परेशानी होना है जिसमें अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जैसे पेट दर्द, सूजन, पेत भरा हुआ महसूस करना आदि मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप आपके पेट और गट (आंत) में भोजन की गति में सुधार करता है. यह इन लक्षणों से राहत देता है और भोजन को सही से पचने में मदद करता है.

डॉक्टर की सलाह के अनुसार मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप लें. सोचें कि कौन से खाद्य पदार्थ अपच को ट्रिगर करते हैं और उनसे बचने की कोशिश करें; कम और बार-बार भोजन खाएं; अगर आपका वजन अधिक हो तो वजन कम करने की कोशिश करें और आराम करने के तरीके खोजने की कोशिश करें. बिस्तर पर जाने के 3-4 घंटे के भीतर भोजन न करें.
गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (एसिड रिफ्लक्स) का इलाज
गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिज़ीज़ (जीईआरडी) एक क्रॉनिक (लॉन्ग-टर्म) कंडीशन है जो कभी-कभी नहीं बल्कि सीने में जलन की तरह होती है. यह इसलिए होता है क्योंकि पेट से ऊपर की एक मांसपेशी बहुत ज्यादा आराम करने लगती है और पेट की सामग्री को ग्रासनली और मुंह में वापस आने देती है. मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप फूड पाइप के निचले सिरे की टोन बढ़ाकर और एसिड के प्रवेश को रोककर इस समस्‍या का इलाज करने में मदद करता है. इसे प्रभावी बनाने के लिए, डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक ही अपने बच्चे को देना चाहिए.

बच्चों में मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप के साइड इफेक्ट

मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप गंभीर साइड इफेक्ट पैदा नहीं करता है और बच्चों द्वारा अच्छी तरह से सहन किया जाता है. अगर साइड इफ़ेक्ट होते भी हैं तो शरीर जब इस दवा के अनुकूल हो जाती है तो काफी हद तक कम हो जाते हैं. अगर ये साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या आपके बच्चे को और कोई परेशानी होती है तो बच्चों के डॉक्टर से परामर्श लें. सबसे आम दुष्प्रभावों में शामिल हैं-
मोटिमिन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • कोई आम साइड इफ़ेक्ट नहीं देखा गया

अपने बच्चे को मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप कैसे दिया जा सकता है?

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . मार्क किए गए ड्रॉपर से इसे मापें और निर्देशानुसार इसका इस्तेमाल करें. मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप को खाली पेट लेना है.

मोटिमिन ड्रॉप किस प्रकार काम करता है

मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप एक प्रोकाइनेटिक (रोगनिरोधी) है. यह मस्तिष्क में उस हिस्से पर काम करता है जो उल्टी को नियंत्रित करता है. यह पेट और आंतों के मूवमेंट को बढ़ाने के लिए ऊपरी डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर असर करता है, जिससे भोजन को पेट के माध्यम से अधिक आसानी से आगे बढ़ाया या सरकाया जा सकता है.

ख़ास टिप्स

  • मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप को डॉक्टर द्वारा तय किए गए खुराक और अवधि के अनुसार भोजन करने से पहले लिया जाना चाहिए.
  • बार-बार कुल्ला करना, मुंह की अच्छी सफाई रखना, ज्यादा पानी पीना और शुगर-फ्री कैंडी चूसना इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
  • यदि आवश्यक हो, तो मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप को बुखार की दवाओं के साथ दिया जा सकता है जब तक कि आपके बच्चे के डॉक्टर ने आपको देने से मना न किया हो.
  • मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप को किसी भी हर्बल या आयुर्वेदिक दवाओं के साथ न मिलाएं क्योंकि वे नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • मौजूदा बीमारी के लिए मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप दें. भविष्य में लक्षणों के इलाज के लिए दवाओं को न बचाएं
  • अगर आपको लग रहा है कि दवा कोई काम नहीं कर रही है, तो भी खुद से दवा का सेवन बंद ना करें. सलाह के लिए बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें. इस बीच, दवा लेना जारी रखें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
रीनल फंक्शन के नियमित निगरानी की, विशेष रूप से लॉन्ग-टर्म थेरेपी के साथ, आवश्यकता हो सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
गंभीर लिवर रोग वाले बच्चों में मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता. अपने बच्चे को दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श लें.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

मोटिमिन को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर दोनों में से किसी एक दवा का प्रभाव बदल सकता है और कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

क्लोरोक्विन (ओरल रूट)

डोम्पेरिडन के साथ क्लोरोक्विन का सेवन न करें. इन दवाओं का एक साथ इस्तेमाल करने से हार्ट रिदम प्रभावित हो सकती है.
जानलेवा

सिप्रोफ्लोक्सासीन (ओरल रूट)

डोम्पेरिडन के साथ सिप्रोफ्लॉक्सासिन का सेवन न करें.
जानलेवा

हाइड्रोक्सीजाइन (ओरल रूट)

डोम्पेरिडन के साथ हाइड्रोक्सीज़ीन का सेवन न करें.
जानलेवा

सिप्रोफ्लोक्सासीन (इंजेक्शन रूट)

डोम्पेरिडन के साथ सिप्रोफ्लॉक्सासिन का सेवन न करें.
जानलेवा

एपिरूबिसिन (इंजेक्शन रूट)

डोम्पेरिडन के साथ एपिरूबिसिन का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप की अधिकतम दैनिक सुरक्षित खुराक 30 mg/day है. इस राशि से अधिक देने से आपके बच्चे में हृदय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.
अगर आप गलती से अतिरिक्त खुराक देते हैं, तो मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप से नुकसान होने की संभावना नहीं है. हालांकि, आपको अभी भी अपने बच्चे के डॉक्टर से तुरंत बात करनी चाहिए. कभी-कभी मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप की अधिक मात्रा लेने से अनियमित दिल की धड़कन, हार्ट ब्लॉक, बेचैनी और भ्रम जैसे गंभीर साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं. अगर इनमें से कोई भी दिखाई देता है, तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से परामर्श करें.
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप को कमरे के तापमान पर, सूखी जगह पर, सीधी गर्मी और प्रकाश से दूर रखें. इसके अलावा, किसी भी दुर्घटना के कारण होने वाले सेवन से बचने के लिए सभी दवाओं को बच्चों की पहुंच से बाहर रखें.
मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप कभी-कभी अन्य दवाओं या पदार्थों के साथ इंटरैक्ट कर सकता है. मोटिमिन 1mg/ml ड्रॉप शुरू करने से पहले अपने बच्चे को ली जाने वाली किसी अन्य दवा के बारे में अपने डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अपने बच्चे को कोई दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से संपर्क करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Benzimidazoles

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

गैस्ट्रो इनटेस्टिनल

एक्शन क्लास

Dopamine D2 Receptor Antagonists- Prokinetic Agents

संदर्भ

  1. McQuaid KR. Drugs Used in the Treatment of Gastrointestinal Diseases. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 1078.
  2. National Health Service. Domperidone. [Accessed 29 Jan. 2021] (online) Available from:
  3. About Kids Health. Domperidone. [Updated 13 Aug. 2009]. [Accessed 29 Jan. 2021] (online) Available from:
  4. Patient. Domperidone for sickness. [Accessed 29 Jan. 2021] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: MDC Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: प्लॉट नं. 213, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज, I चंडीगढ़-160002. (भारत)

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet