Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

लिंकैम 500mg कैप्सूल

लिंकोमाइसिन (500mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
लिंकैम 500mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक दवा है जो बैक्टीरिया से लड़ती है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण इलाज के लिए किया जाता है. यह फेफड़ों के इन्फेक्शन्स में असरदार है (जैसे. न्यूमोनिया), गले, पेट, त्वचा और मुलायम ऊतक, हड्डियां और जोड़ और दांत.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. ललित कनोड़िया, एमबीए, एमडी फैर्मकोलोगी,
लास्ट अपडेटेड on 22 सितंबर 2025 | 01:53 पीएम (Ist)
₹77.6 एमआरपी₹87.9412% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

लिंकोमाइसिन (500mg)

मार्केटर

Kamron Laboratories Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
लिंकैम 500mg कैप्सूल image
लिंकैम 500mg कैप्सूल image

परिचय

लिंकैम 500mg कैप्सूल बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. यह आपके लक्षणों को बेहतर बनाने और खास इन्फेक्शन के इलाज में मदद करता है. इसे खाली पेट लेना चाहिए. इसे रोज एक ही समय पर लेने से आपको इसे लेना याद रहेगा. आपका डॉक्टर आपके लिए सही खुराक का निर्णय लेगा. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में पेट दर्द, मिचली आना, उल्टी, और डायरिया शामिल हैं. ये आमतौर पर हल्का होता है लेकिन अगर वे आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

अगर आपको लीवर या किडनी या आंत में कोई समस्या है या आप एंटीबायोटिक लेने के कारण खूनी डायरिया से पीड़ित हैं तो इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं. आपको अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताना चाहिए जो आप ले रहे हैं क्योंकि क्योंकि इस दवा से उनका असर प्रभावित हो सकता है या वे इसके असर को प्रभावित कर सकती हैं. गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं को इसका करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

लिंकैम कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

लिंकैम कैप्सूल के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण
लिंकैम 500mg कैप्सूल अनेक गुणों वाली एंटीबायोटिक दवा है जो आपके शरीर में बैक्टीरिया के विकास को रोकने का काम करती है. इस दवा का इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के इन्फेक्शन, जैसे कि फेफड़ों (न्यूमोनिया), पेट, त्वचा और मुलायम ऊतकों, हड्डियों और जोड़ों, दांतों और गले के इलाज के लिए किया जाता है.

यह दवा आमतौर पर आपको कुछ दिनों के अंदर बेहतर महसूस कराती है, लेकिन आपको इसे बताए गए अनुसार लेते रहना चाहिए, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.

लिंकैम कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. लिंकैम 500mg कैप्सूल को खाली पेट लेना चाहिए.

लिंकैम कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

लिंकैम 500mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक है. यह उन आवश्यक प्रोटीन के बनने की प्रक्रिया को रोकती है जो बैक्टीरिया के काम करने लिए ज़रूरी होते हैं. इस तरह यह बैक्टीरिया को बढ़ने से और संक्रमण को अधिक फैलने से रोकती है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर ने आपको लिंकैम 500mg कैप्सूल लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो इसे बंद करना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता है या अगर आपको मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो इस एंटीबायोटिक के साथ इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं.
  • अगर इसे लेने से आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो लिंकैम 500mg कैप्सूल लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सेफ
लिंकैम 500mg कैप्सूल के साथ शराब का सेवन करने से कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. हालांकि, इंसानों से जुड़े शोध सीमित हैं लेकिन जानवरों पर किए शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
स्तनपान के दौरान लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल सुरक्षित है. अध्ययन से पता चला है की यह दवा ज्यादा मात्रा मैं ब्रेस्टमिल्क में नहीं जाती है और बच्चे के लिए हानिकारक नहीं है.
बच्चे में डायरिया या रैश होने की संभावना हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि लिंकैम 500mg कैप्सूल का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. लिंकैम 500mg कैप्सूल की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. लिंकैम 500mg कैप्सूल की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
अगर आपको यह दवा लंबे समय तक लेनी है, तो लिवर फंक्शन टेस्ट कराना उचित होता है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

लिंकैम को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
मध्यम

एट्राक्यूरियम (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. अगर आवश्यक हो तो आपका डॉक्टर खुराक को एडजस्ट कर सकता है. लिंकोमाइसिन एट्रेक्यूरियम का प्रभाव बढ़ा सकता है.
हल्का

पैनक्यूरोनियम (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. लिंकोमाइसिन पैंक्यूरोनियम का प्रभाव बढ़ा सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आमतौर पर, लिंकैम 500mg कैप्सूल इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
आमतौर पर लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, आपको इसे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुराक और अवधि में लेना चाहिए. इससे कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो अस्थायी होते हैं और आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाते हैं. आपका डॉक्टर आपको उनसे निपटने के तरीके बताएगा. अगर आपके डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि में इस्तेमाल किया जाता है तो लिंकैम 500mg कैप्सूल प्रभावी है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी लिंकैम 500mg कैप्सूल लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
हां, लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. हालांकि, यह आपके पेट या आंत में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है और डायरिया का कारण बनता है. अगर आपको गंभीर डायरिया हो रहा है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
आमतौर पर लिंकैम 500mg कैप्सूल का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, आपको इसे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुराक और अवधि में लेना चाहिए. इससे कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो अस्थायी होते हैं और आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाते हैं. आपका डॉक्टर आपको उनसे निपटने के तरीके बताएगा.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Lincosamide antibiotics

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

Bacterial Protein Synthesis Inhibitor- Lincosamides

संदर्भ

  1. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. p. 801.
  2. ScienceDirect. Lincomycin. [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  3. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Kamron Laboratories Ltd
Address: 737, राकनपुर, सोला-संतेज रोड, ताल. कलोल (n.g.) - 382721, जिला: गांधीनगर, गुजरात, भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet