Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
लिंकोपिक सस्पेंशन 1
लिंकोपिक सस्पेंशन 2
Not for online sale

लिंकोपिक सस्पेंशन

लिंकोमाइसिन (125mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
लिंकोपिक सस्पेंशन एक एंटीबायोटिक दवा है जो बैक्टीरिया से लड़ती है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण इलाज के लिए किया जाता है. यह फेफड़ों के इन्फेक्शन्स में असरदार है (जैसे. न्यूमोनिया), गले, पेट, त्वचा और मुलायम ऊतक, हड्डियां और जोड़ और दांत.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 03 नवंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
₹43.1 एमआरपी₹46.888% की छूट 
हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं देते हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
यह दवा ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

लिंकोमाइसिन (125mg)

मार्केटर

Alpic Remedies Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
लिंकोपिक सस्पेंशन 1
लिंकोपिक सस्पेंशन 2

परिचय

लिंकोपिक सस्पेंशन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. यह आपके लक्षणों को बेहतर बनाने और खास इन्फेक्शन के इलाज में मदद करता है. इसे खाली पेट लेना चाहिए. इसे रोज एक ही समय पर लेने से आपको इसे लेना याद रहेगा. आपका डॉक्टर आपके लिए सही खुराक का निर्णय लेगा. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में पेट दर्द, मिचली, उल्टी और दस्त शामिल हैं. ये आमतौर पर हल्का होता है लेकिन अगर वे आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

इसका उपयोग करने से पहले, आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए कि क्या आपको लीवर या किडनी की कोई समस्या है, या क्या आपको आंतों से जुड़ी कोई समस्या है या कभी एंटीबायोटिक्स लेने के कारण दस्त तो नहीं हुए हैं. आपको अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताना चाहिए जो आप ले रहे हैं क्योंकि क्योंकि इस दवा से उनका असर प्रभावित हो सकता है या वे इसके असर को प्रभावित कर सकती हैं. गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं को इसका करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

लिंकोपिक सस्पेंशन के मुख्य इस्तेमाल

लिंकोपिक सस्पेंशन के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण
लिंकोपिक सस्पेंशन अनेक गुणों वाली एंटीबायोटिक दवा है जो आपके शरीर में बैक्टीरिया के विकास को रोकने का काम करती है. इस दवा का इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के इन्फेक्शन, जैसे कि फेफड़ों (न्यूमोनिया), पेट, त्वचा और मुलायम ऊतकों, हड्डियों और जोड़ों, दांतों और गले के इलाज के लिए किया जाता है.

यह दवा आमतौर पर आपको कुछ दिनों के अंदर बेहतर महसूस कराती है, लेकिन आपको इसे बताए गए अनुसार लेते रहना चाहिए, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.

लिंकोपिक सस्पेंशन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
लिंकॉपिक के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. लिंकोपिक सस्पेंशन को खाली पेट लेना है.

लिंकोपिक सस्पेंशन किस प्रकार काम करता है

लिंकोपिक सस्पेंशन एक एंटीबायोटिक है. यह उन आवश्यक प्रोटीन के बनने की प्रक्रिया को रोकती है जो बैक्टीरिया के काम करने लिए ज़रूरी होते हैं. इस तरह यह बैक्टीरिया को बढ़ने से और संक्रमण को अधिक फैलने से रोकती है.

All substitutes for Lincopic Suspension

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर ने आपको लिंकोपिक सस्पेंशन लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो इसे बंद करना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता है या अगर आपको मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो इस एंटीबायोटिक के साथ इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं.
  • अगर इसे लेने से आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो लिंकोपिक सस्पेंशन लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि लिंकोपिक सस्पेंशन के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिंकोपिक सस्पेंशन को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए गए अध्ययनों में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
बच्चे में दस्त या रैशेज की संभावना हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि लिंकोपिक सस्पेंशन का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
अगर आपको यह दवा लंबे समय तक लेनी है, तो लिवर फंक्शन टेस्ट कराना उचित होता है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

लिंकॉपिक को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर दोनों में से किसी एक दवा का प्रभाव बदल सकता है और कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
मध्यम

एट्राक्यूरियम (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. अगर आवश्यक हो तो आपका डॉक्टर खुराक को एडजस्ट कर सकता है. लिंकोमाइसिन एट्रेक्यूरियम का प्रभाव बढ़ा सकता है.
हल्का

पैनक्यूरोनियम (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. लिंकोमाइसिन पैंक्यूरोनियम का प्रभाव बढ़ा सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आमतौर पर, लिंकोपिक सस्पेंशन इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
आमतौर पर लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, आपको इसे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुराक और अवधि में लेना चाहिए. इससे कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो अस्थायी होते हैं और आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाते हैं. आपका डॉक्टर आपको उनसे निपटने के तरीके बताएगा. अगर आपके डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि में इस्तेमाल किया जाता है तो लिंकोपिक सस्पेंशन प्रभावी है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी लिंकोपिक सस्पेंशन लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
हां, लिंकोपिक सस्पेंशन के इस्तेमाल से दस्त हो सकते हैं. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. हालांकि, यह आपके पेट या आंत में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है और डायरिया का कारण बनता है. अगर आपको गंभीर डायरिया हो रहा है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
आमतौर पर लिंकोपिक सस्पेंशन का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, आपको इसे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुराक और अवधि में लेना चाहिए. इससे कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो अस्थायी होते हैं और आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाते हैं. आपका डॉक्टर आपको उनसे निपटने के तरीके बताएगा.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Proline derivative

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

Bacterial Protein Synthesis Inhibitor- Lincosamides

संदर्भ

  1. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. p. 801.
  2. ScienceDirect. Lincomycin. [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  3. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Alpic Remedies Ltd
Address: फेज-4 621, gidc, गायत्री मंदिर रोड, नरोदा, नरोदा, अहमदाबाद, गुजरात 382330

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet