Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन

Fludarabine (50mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
शीत भंडारित
2-8°C के बीच स्टोर किया गया
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन को क्रॉनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया (सीएलएल) नामक ब्लड कैंसर के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्‍तेमाल डॉक्टर के सलाह के अनुसार अन्य समस्‍याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है. यह कभी-कभी कॉम्बिनेशन कीमोथेरेपी के हिस्से के रूप में कुछ अन्य दवाओं के साथ इस्तेमाल किया जाता है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 16 Aug 2026 | 01:03 AM (IST)
₹6083 एमआरपी₹7593.7520% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Fludarabine (50mg)

मार्केटर

Halsted Pharma Private Limited

स्टोरेज के निर्देश

रेफ्रिजरेटर (2 - 8डिग्री सेल्सियस) में स्टोर करें. फ्रीज़ न करें.
अपनी भाषा चुनें हिंदी
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन image
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन image

परिचय

फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन को डॉक्टर की देखरेख में नस में इंफ्यूजन के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, डायरिया, सिरदर्द, कमजोरी, बुखार, और खांसी शामिल हैं. यह दवा आपके खून में ब्लड सेल (वाइट ब्लड सेल और रेड ब्लड सेल में कमी) की संख्या को कम कर सकती है, जिससे इंफेक्शन होने की संवेदनशीलता बढ़ जाती है. हार्ट, लिवर और ब्लड यूरिक एसिड लेवल के साथ अपने ब्लड सेल को चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय रोग, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.

फ्लुडास्टेड इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

फ्लुडास्टेड इंजेक्शन के फायदे

ब्लड कैंसर (क्रोनिक लिम्फोसाईटिक ल्यूकेमिया)
रक्त कैंसर, को ल्यूकीमिया भी कहा जाता है. यह रक्त निर्माण ऊतकों का कैंसर है, जो इन्फेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता को कम करता है. फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक असरदार दवा है लेकिन आपको इस दवा के साइड इफेक्ट और लाभों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. अगर आपको कोई साइड इफेक्ट्स से परेशानी है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

फ्लुडास्टेड इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
फ्लुडास्टेड के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • मिचली आना
  • थकान
  • बुखार
  • डायरिया
  • खांसी
  • ब्लड प्लेटलेट्स कम होना
  • एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी)
  • सफ़ेद रक्त कोशिकाओं (वाइट ब्लड सेल्स) में कमी
  • ठंड लगना
  • संक्रमण
  • निमोनिया

फ्लुडास्टेड इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

फ्लुडास्टेड इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन एक एंटी-कैंसर (कैंसर रोधी) दवा है. यह रक्त में कैंसर कोशिकाओं के आनुवांशिक पदार्थ (डीएनए और आरएनए) के विकास में हस्तक्षेप करके काम करता है. यह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करता है और अंततः उन्हें मार देता है.

All substitutes for Fludasted 50 Injection

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • अगर आपको इन्फेक्शन के कोई भी संकेत जैसे बुखार, गले में खराश, लाल चकत्ते या गंभीर दस्त दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
कुछ लोग को फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन लेने के दौरान थकान, कमज़ोरी, कम दिखना, भ्रमित होना, या झल्लाना या दौरे पड़ सकते हैं और इससे उनकी ड्राइव करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

फ्लुडास्टेड को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)

पेगफिलग्रास्टिम लेने के 14 दिन पहले से 24 दिन बाद तक फ्लूडैरबाइन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

सरग्रैमोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक फ्लूडैरबाइन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)

साइटोटॉक्सिक कीमोथेरेपी लेने के 24 घंटे पहले से 24 घंटे बाद तक लेनोग्रास्टिम का सेवन न करें.
जानलेवा

मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

मोल्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक फ्लूडैरबाइन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

नैटैलिज़मैब (इंजेक्शन रूट)

फ्लूडैरबाइन के साथ नैटालिजुमैब का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन एक कीमोथेरेपी दवा है जिसका इस्तेमाल कुछ प्रकार के ब्लड कैंसर, मुख्य रूप से बी-सेल क्रॉनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया (CLL) के इलाज के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा और एक्यूट मायलॉइड ल्यूकेमिया जैसे अन्य ब्लड कैंसर के लिए भी किया जा सकता है.
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन के साथ एक आमतौर पर उपचार शिड्यूल में लगातार पांच दिनों के लिए दिन में एक बार दवा प्राप्त करना शामिल है. आमतौर पर यह पांच-दिनों का इलाज हर 28 दिनों में दोहराया जाता है. आपका डॉक्टर आपके लिए आवश्यक साइकिल की सटीक संख्या निर्धारित करेगा.
अगर आपके डॉक्टर ने रिफ्रैक्टरी सीएलएल के लिए फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन लेने की सलाह दी है, तो इसका मतलब है कि आपके क्रॉनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया ने या तो पिछले मानक उपचारों का जवाब नहीं दिया है या आपके इलाज के बाद कम से कम एक अन्य प्रकार की की कीमोथेरेपी, जैसे कि एल्काइलेटिंग एजेंट से वापस आ गया है.
हां. आपको बार-बार ब्लड टेस्ट कराना होगा. फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन आपकी बोन मैरो को काफी प्रभावित कर सकता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट का स्तर कम हो सकता है. इन प्रभावों को मैनेज करने के लिए आपका डॉक्टर आपकी ब्लड काउंट की बारीकी से निगरानी करेगा.
फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करके और नष्ट करके काम करता है, लेकिन यह आपके इम्यून सिस्टम को भी दबाता है, जो लंबे समय तक चल सकता है. इससे आपको गंभीर इन्फेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है, इसलिए सावधानी बरतना और तुरंत अपने डॉक्टर को इन्फेक्शन के किसी भी लक्षण की रिपोर्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है.
हां. यह बहुत महत्वपूर्ण है. अगर आपको फ्लुडास्टेड 50 इंजेक्शन से इलाज के दौरान ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता है, तो आपको प्राप्त होने वाले ब्लड प्रोडक्ट को पहले इरेडिएटेड (रेडिएशन से इलाज किया जाता है) होना चाहिए. यह एक दुर्लभ, लेकिन बहुत गंभीर जटिलता को रोकने के लिए है जिसे ट्रांसफ्यूजन से जुड़े graft-versus-host रोग कहा जाता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Purine nucleosides

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Antimetabolites

संदर्भ

  1. Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1702-703.
  2. Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 948.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 555-56.
  4. Fludarabine phosphate. Bedford, Ohio: Ben Venue Laboratories. [Accessed 27 Mar. 2017] (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 27 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Halsted Pharma Private Limited
Address: ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट No.25-HIG, सर्वे No.912P. 913 पी, 941 पी, 944 पी 945 से 962 और 964 पी फेज़ XV, केपीएचबी कॉलोनी, कुकटपल्ली. मेडचल- मलकाजगिरी जिला, तेलंगाना राज्य, भारत.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Cold chain description image
close sheet