Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट 1
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट 2
Not for online sale

डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट

डॉक्सोफिलिन (400mg)+ Montelukast (10mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल अस्थमा के इलाज और उसकी रोकथाम के लिए किया जाता है. यह वायुमार्ग की मांसपेशियों को रिलेक्स करने में मदद करता है, जिससे वे चौड़ी हो जाती हैं तथा सांस लेना आसान हो जाता है. यह एलर्जी के लक्षणों जैसे नाक बहना, छींक, गले में जलन, आंखों से पानी आना और कंजेशन या स्टफिनेस से भी राहत देता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 26 Aug 2026 | 01:01 AM (IST)
₹128 एमआरपी₹140.639% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डॉक्सोफिलिन (400mg)+ Montelukast (10mg)

मार्केटर

Uni-Pex Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट 1
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट 2

परिचय

डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को समय से पहले रोकते हैं, तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं, और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं, क्योंकि कुछ दवाएं इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इसके असर से प्रभावित हो सकती हैं.


डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली, उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, हृदय गति में वृद्धि और फ्लू जैसे लक्षण हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में चिंतित हैं, तो सीधे अपने डॉक्टर से संपर्क करें. इससे नींद और चक्कर आ सकता है, इसलिए न तो गाड़ी चलाएं या न ही ऐसा कोई काम न करें जिसमें बहुत ध्यान या एकाग्रता की ज़रूरत हो. जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आप पर कैसा असर डालती है. इस दवा को लेते समय शराब पीने से बचें, क्योंकि इससे आपकी नींद और भी खराब हो सकती है.


अगर आपको किडनी या लिवर की कोई बीमारी है तो डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट लेने से पहले आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि आपका डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक निर्धारित कर सके. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.

डेक्सोपेक्स एम टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

डेक्सोपेक्स एम टैबलेट के फायदे

अस्थमा का इलाज और रोकथाम
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट अस्थमा अटैक की रोकथाम में मदद कर सकता है अगर इसे व्यायाम से पहले लिया जाता है या कुछ "ट्रिगर" के संपर्क में लिया जाता है जिसमें घर की धूल, पराग, पालतू जानवर और सिगरेट धूम्रपान शामिल हैं. यह आपके फेफड़ों में वायुमार्गों को खुला रखने में भी मदद करता है. यह इन एयरवे की मांसपेशियों को आराम देता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह दवा आपको व्हीजिंग, खांसी और सांस लेने की परेशानी जैसी लक्षणों की चिंता किए बिना, अधिक स्वतंत्र रूप से व्यायाम करने में मदद करेगी. इससे आप अपने लक्षणों को बढ़ाने वाली बातों की चिंता किए बगैर बेफिक्र होकर अपने जीवन को जी सकते हैं.

डेक्सोपेक्स एम टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डेक्सोपेक्स एम के सामान्य साइड इफेक्ट
  • श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण

डेक्सोपेक्स एम टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.
कैफीन और चॉकलेट के साथ-साथ कैफीन और चाकलेट वाले आहार जैसे चाय की पत्ती, कोकोआ बीन के साथ डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट लेने से बचें.

डेक्सोपेक्स एम टैबलेट किस प्रकार काम करता है

डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है. डॉक्सोफिलिन एक ब्रोंकोडाइलेटर है. यह वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम देकर और चौड़ा करके काम करता है. मोंटेलुकास्ट एक ल्यूकोट्रीन एंटागोनिस्ट है जो एक केमिकल मैसेंजर, ल्यूकोट्रीन की क्रिया को ब्लॉक करता है. यह अस्थमा की रोकथाम करने के लिए एयरवेज में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करता है और एलर्जी के लक्षणों से राहत देता है.

ख़ास टिप्स

  • इसे हर रोज एक ही समय पर ले, अच्छा होगा कि शाम के खाने के बाद.
  • अचानक सांस लेने की समस्याओं से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल न करें. अचानक सांस लेने में कठिनाई को नियंत्रित करने के लिए अपने रेस्क्यू इनहेलर का उपयोग करें.
  • अगर आप स्मोक करते हैं या किसी वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित हैं, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. आपकी खुराक को एडजस्ट करना पड़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से बात किए बिना इसका इस्तेमाल बंद न करें, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी पैदा कर सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
इन मरीजों में डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट के उपयोग को लेकर उपलब्ध जानकारी बहुत सीमित है. हल्के से मध्यम लिवर रोग वाले मरीजों में डोज़ एडजस्टमेंट की आमतौर पर जरुरत नहीं होती.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट को निर्धारित खुराक से अधिक लेने पर यह अधिक प्रभावी नहीं होगा. इसके अलावा, इससे साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं. अगर लक्षण और भी खराब हो रहे हैं, तो कृपया पुनर्मूल्यांकन के लिए डॉक्टर से परामर्श करें.
इस दवा को उसी कंटेनर में रखें जिसमें यह आई है और कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. सुनिश्चित करें कि इसे पालतू जानवरों, बच्चों या अन्य लोगों द्वारा नहीं लिया गया है.
नहीं, डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट को डॉक्टर की सलाह से जारी रखना चाहिए. अगर आपको डेक्सोपेक्स एम 400mg/10mg टैबलेट से कोई समस्या महसूस होती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Uni-Pex Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: 310, डब्ल्यू मॉल, मंगलम पैलेस, सेकंड-3 रोहिणी, दिल्ली-85

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet