


डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट
लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 29 Apr 2026 | 11:11 AM (IST)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



आपके बच्चों की दवाओं की एक झलक
डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट को हर बार खाने से आधे घंटे पहले लेना बेहतर होता है. अगर इसे भोजन के बाद दिया जाता है, तो भी यह असर करेगा लेकिन ऐसे में दवा का अवशोषण प्रभावित हो सकता है. छोटे बच्चों के लिए, डॉक्टर इसे रोजाना चार बार देने की सलाह दे सकते हैं. दूसरी खुराक लेने से पहले कम से कम 4 घंटे तक प्रतीक्षा करें और प्रत्येक खुराक दूध पिलाने से ठीक पहले दें. आमतौर पर खुराक आपके बच्चे की स्थिति, शरीर का वजन और उम्र के आधार पर अलग-अलग होती है. डॉक्टर से परामर्श किए बिना निर्धारित अवधि से अधिक न लें. यदि आपका बच्चा सेवन के 30 मिनट के भीतर उल्टी करता है, तो बच्चे के शांत होने पर वही खुराक दोबारा दें लेकिन अगली खुराक का समय होने पर यह खुराक छोड़ दें.
इस दवा से मुंह सूखना, सिरदर्द, सुस्ती, पेट में ऐंठन और डायरिया जैसे कुछ मामूली और अस्थायी साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपके बच्चे के शरीर को इस दवा की आदत लगने के बाद यह साइड इफेक्ट कम हो जाएंगे. हालांकि, अगर यह साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपके बच्चे को परेशान करते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर को यह बात बताएं.
आपके बच्चे के डॉक्टर को पता होना चाहिए कि आपके बच्चे को पुरानी कोई एलर्जी, हृदय संबंधी समस्या, रक्त संबंधी विकार, जन्म दोष, एयरवे अवरोध, फेफड़ों से जुड़ी समस्या, गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल समस्या, त्वचा संबंधी विकार, लिवर की खराबी और किडनी में खराबी जैसी समस्या है. आपके बच्चे के पूरे चिकित्सा इतिहास के बारे में पता होने से डॉक्टर को जरूरी खुराक में बदलाव करने और आपके बच्चे के पूरे इलाज की योजना बनाने में मदद मिलेगी.
बच्चों में डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट के इस्तेमाल
आपके बच्चे के लिए डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट के फायदे
अपच का अर्थ है मुख्य रूप से आपके पेट के ऊपरी हिस्से की परेशानी होना है जिसमें अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जैसे पेट दर्द, सूजन, पेत भरा हुआ महसूस करना आदि डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट आपके पेट और गट (आंत) में भोजन की गति में सुधार करता है. यह इन लक्षणों से राहत देता है और भोजन को सही से पचने में मदद करता है.
डॉक्टर की सलाह के अनुसार डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट लें. सोचें कि कौन से खाद्य पदार्थ अपच को ट्रिगर करते हैं और उनसे बचने की कोशिश करें; कम और बार-बार भोजन खाएं; अगर आपका वजन अधिक हो तो वजन कम करने की कोशिश करें और आराम करने के तरीके खोजने की कोशिश करें. बिस्तर पर जाने के 3-4 घंटे के भीतर भोजन न करें.
गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिज़ीज़ (जीईआरडी) एक क्रॉनिक (लॉन्ग-टर्म) कंडीशन है जो कभी-कभी नहीं बल्कि सीने में जलन की तरह होती है. यह इसलिए होता है क्योंकि पेट से ऊपर की एक मांसपेशी बहुत ज्यादा आराम करने लगती है और पेट की सामग्री को ग्रासनली और मुंह में वापस आने देती है. डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट फूड पाइप के निचले सिरे की टोन बढ़ाकर और एसिड के प्रवेश को रोककर इस समस्या का इलाज करने में मदद करता है. इसे प्रभावी बनाने के लिए, डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक ही अपने बच्चे को देना चाहिए.
बच्चों में डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट के साइड इफेक्ट
- डायरिया
- ड्राइनेस इन माउथ
- सिरदर्द
- सुस्ती
- पेट में क्रैम्प
अपने बच्चे को डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट कैसे दिया जा सकता है?
डोम्सटल टैबलेट किस प्रकार काम करता है
ख़ास टिप्स
- डॉक्टर से बात किए बिना 7 दिनों से अधिक समय के लिए इसे न लें.
- डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट को डॉक्टर द्वारा तय किए गए खुराक और अवधि के अनुसार भोजन करने से पहले लिया जाना चाहिए.
- सूखा मुंह साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है. बार-बार कुल्ला करना, मुंह की अच्छी सफाई, ज़्यादा पानी पीना और शुगरलेस कैंडी मदद कर सकते हैं.
- यदि आवश्यक हो, तो डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट को बुखार की दवाओं के साथ दिया जा सकता है जब तक कि आपके बच्चे के डॉक्टर ने आपको देने से मना न किया हो.
- डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट को किसी भी हर्बल या आयुर्वेदिक दवाओं के साथ न मिलाएं क्योंकि वे नुकसान पहुंचा सकते हैं.
- मौजूदा बीमारी के लिए डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट दें. भविष्य में लक्षणों के इलाज के लिए दवाओं को न बचाएं.
- अगर आपको लग रहा है कि दवा कोई काम नहीं कर रही है, तो भी खुद से दवा का सेवन बंद ना करें. सलाह के लिए बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें. इस बीच, दवा लेना जारी रखें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

किडनी
रीनल फंक्शन के नियमित निगरानी की, विशेष रूप से लॉन्ग-टर्म थेरेपी के साथ, आवश्यकता हो सकती है.

लिवर
गंभीर लिवर रोग वाले बच्चों में डोम्सटल एमटी 5 एमजी टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता. अपने बच्चे को दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श लें.
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
क्लोरोक्विन (ओरल रूट)
क्लोरोक्विन (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- McQuaid KR. Drugs Used in the Treatment of Gastrointestinal Diseases. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 1078.
- National Health Service. Domperidone. [Accessed 29 Jan. 2021] (online) Available from:
- About Kids Health. Domperidone. [Updated 13 Aug. 2009]. [Accessed 29 Jan. 2021] (online) Available from:
- Patient. Domperidone for sickness. [Accessed 29 Jan. 2021] (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: ऑफ. आश्रम रोड, अहमदाबाद - 380 009, गुजरात, इंडिया
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)
















