Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
डॉक-एसपी टैबलेट 1
डॉक-एसपी टैबलेट 2
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डॉक-एसपी टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों के दर्द, पीठ दर्द, दांत के दर्द या कान और गले के दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 31 Aug 2026 | 01:07 AM (IST)
₹46.2 एमआरपी₹52.512% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
डॉक-एसपी टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सिप्ज़ेन-डी टैबलेट
₹95.9₹162.2
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
डॉक-एसपी टैबलेट
डॉक-एसपी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹46.2
₹52.5
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सिप्ज़ेन-डी टैबलेट
सिप्ज़ेन-डी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹95.9
₹8.15 प्रति टैबलेट

₹81.5

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डिक्लोफेनक (50mg)+ Serratiopeptidase (10mg)

मार्केटर

Avita Laboratories Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डॉक-एसपी टैबलेट 1
डॉक-एसपी टैबलेट 2

परिचय

डॉक-एसपी टैबलेट को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. आपको डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार इसे लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, पेट में दर्द, अपच, डायरिया, और भूख में कमी शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान कर रहे हैं या स्थिति अधिक खराब हो रही है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपका डॉक्टर साइड इफेक्ट की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट, किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या रह चुकी हो तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. अपने डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें क्योंकि वे इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा का सेवन करते समय आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि शराब से अत्यधिक झपकी आ सकती है.

डॉक-एसपी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

डॉक-एसपी टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
डॉक-एसपी टैबलेट दवाओं का एक मिश्रण है जिसका इस्तेमाल दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से कुछ समय के लिए राहत पाने के लिए किया जाता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजरों को रिलीज करने से रोकता है जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द है. यह कमर दर्द, कान का दर्द, गले के दर्द, दांत के दर्द, माहवारी में होने वाले दर्द और साथ ही आर्थराइटिस के दर्द से भी प्रभावी रूप से राहत देता है.
अधिकतम लाभ पाने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार डॉक-एसपी टैबलेट लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

डॉक-एसपी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
डॉक-एसपी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • सीने में जलन
  • पेट में दर्द
  • अपच
  • डायरिया
  • भूख में कमी

डॉक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. डॉक-एसपी टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

डॉक-एसपी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

डॉक-एसपी टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक और सेरेटियोपेप्टिडेज. डिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) है जो मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को निकलने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और इन्फ्लेमेशन (लालिमा और सूजन) की समस्या होती है. सेरेटियोपेप्टिडेज एक एंजाइम है, जो सूजन वाली जगह पर मौजूद असामान्य प्रोटीन को तोड़कर काम करता है और हीलिंग (ठीक होने की प्रक्रिया) को बढ़ावा देता है.

ख़ास टिप्स

  • यह कॉम्बिनेशन दवा, दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है.
  • पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार ही इसका सेवन करें.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. ये जाने बिना कि डॉक-एसपी टैबलेट आपको कैसे प्रभावित करता है, ड्राइव या ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें एकाग्रता की आवश्यकता होती है.
  • यह दवा लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक सुस्ती आ सकती है और लिवर खराब होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अगर आप इस दवा का इस्तेमाल लम्बे समय तक चलने वाले इलाज के लिए कर रहे हैं तो डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी, लीवर और खून की जांच कर सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि डॉक-एसपी टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान डॉक-एसपी टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान डॉक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
डॉक-एसपी टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
डॉक-एसपी टैबलेट के इस्तेमाल से कुछ मरीजों में सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने, या बेहोशी की समस्या हो सकती है. यह आपके ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डॉक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डॉक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
अगर यह दवा लंबे समय तक लेनी हो तो लिवर रोग वाले मरीजों में लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉक-एसपी टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःडिक्लोफेनक और सेरेटियोपेप्टिडेज. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. यह शरीर में दर्द और सूजन उत्पन्न करने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करती है.
हां, डॉक-एसपी टैबलेट अधिकांश मरीजों में सुरक्षित है. हालांकि, कुछ मरीजों में इससे मिचली आना, उल्टी, पेट में दर्द, सीने में जलन और डायरिया जैसे सामान्य अवांछित साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर दवा की वजह से आपको लगातार कोई दिक्कत हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को बताएं.
डॉक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर कम अवधि के लिए किया जाता है और दर्द से राहत मिलने पर इसका सेवन बंद किया जा सकता है. अगर आपके डॉक्टर ने आपको ऐसा करने की सलाह दी है, तो डॉक-एसपी टैबलेट को जारी रखें.
हां, डॉक-एसपी टैबलेट के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इस दवा को दूध, भोजन या एंटासिड के साथ लेने से जी-मिचलाने की समस्या कम हो सकती है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड फूड लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, डॉक-एसपी टैबलेट के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए डॉक-एसपी टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. जिन मरीजों को पहले पेट का अल्सर रहा है या जिन्हें फिलहाल पेट का अल्सर या पेट में बार-बार ब्लीडिंग की समस्या है, उन्हें इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर या किडनी से जुड़ी बीमारियाँ पहले हो चुकी हैं, उन्हें भी इस दवा के सेवन से बचन चाहिए.
डॉक-एसपी टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स प्रिपरेशन के साथ लिया जा सकता है. जबकि डॉक-एसपी टैबलेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की कमी को ठीक करने में मदद कर सकता है जो लक्षणों का कारण बन सकता है.
नहीं, डॉक-एसपी टैबलेट को डॉक्टर से परामर्श किए बिना पेट में दर्द के लिए नहीं लिया जाना चाहिए. यह दवा पेट के एसिड के स्राव को बढ़ा सकती है जो एक अज्ञात अंतर्निहित स्थिति को बढ़ा सकती है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दर्द निवारक
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Avita Laboratories Pvt Ltd
Address: सिद्धि एन्क्लेव, शॉप नं. 6, इंद्रलोक कॉम्प्लेक्स फेज 6, भयंदर ईस्ट, मुंबई- 401105

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet