Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
एआरटी टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण है. यह दवा ऑस्टियोआर्थराइटिसके इलाज के लिए निर्धारित है. यह इन्फ्लेमेशन को कम करके दर्द और सूजन को कम करता है. यह, चलने-फिरने में आराम प्रदान करने के लिए, जोड़ों में घर्षण को भी कम करता है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 19 सितंबर 2025 | 03:31 पीएम (Ist)
एमआरपी₹54.23
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

ग्लूकोसेमाइन (NA)+ Chondroitin (NA)+ Methyl Sulfonyl Methane (NA)

मार्केटर

Serve Pharmaceuticals

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एआरटी टैबलेट image
एआरटी टैबलेट image

परिचय

एआरटी टैबलेट को अकेले या किसी अन्य दवा के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है. इसे भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है. आपको इसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें. और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेना बंद न करें.

इस दवा के इस्तेमाल के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं. जैसे-मिचली आना, डायरिया, कब्ज, अपच, और सीने में जलन. अगर आपको इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट का अनुभव होता है जो समय के साथ ठीक नहीं हो रहा है या और अधिक बिगड़ रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपका डॉक्टर इनकी रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको कोई मेडिकल कंडीशन या डिसऑर्डर है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें, जिन्हें आप ले रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

एआरटी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एआरटी टैबलेट के फायदे

ऑस्टियोआर्थराइटिस
ऑस्टियोआर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है जो आपके हाथों, घुटनों, कूल्हों व रीढ़ के जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न का कारण बनती है. एआरटी टैबलेट घुटने और कूल्हे के ऑस्टियोआर्थराइटिस को नियंत्रित करने में मदद करता है और मोबिलिटी को बनाए रखता है. इसके अलावा, एआरटी टैबलेट अगर लक्षणों की शुरुआत में लिया जाता है तो यह जोड़ों की मरम्मत में मदद कर सकता है. ऑस्टियोआर्थराइटिस के हल्के लक्षणों को कभी-कभी हल्की एक्सरसाइज, वजन घटाकर और उपयुक्त जूते पहनकर नियंत्रित किया जा सकता है.

एआरटी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एआरटी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • कब्ज
  • अपच
  • सीने में जलन

एआरटी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एआरटी टैबलेट को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक तय समय पर लिया जाए.

एआरटी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एआरटी टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैः ग्लूकोसेमाइन, कॉन्ड्रोइटिन और मिथाइल सल्फोनिल मीथेन, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस का इलाज करता है. ग्लूकोसेमाइन और कॉन्ड्रोइटिन प्रोटियोग्लाइकन सिंथेसिस स्टिम्यूलेटर हैं जबकि मिथाइल सल्फोनिल मीथेन (msm) एक न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट है. साथ में, वे कार्टिलेज (जोड़ों के आसपास सॉफ्ट टिश्यू) के निर्माण में मदद करते हैं जिससे ज्वॉइंट रिपेयर हो जाता है. एमएसएम इसके अलावा जोड़ों के इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करता है.

ख़ास टिप्स

  • एआरटी टैबलेट ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों से राहत देने में मदद करता है.
  • इलाज के फायदे दिखने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेते रहें. 
  • इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट यदि हो रहा है तो, जिस डॉक्टर के चिकित्सा करवा रहे हैं उनसे तुरन्त सलाह लें.
  • अगर दवा लेने के दो से तीन महीने बाद भी आपके लक्षण बेहतर नहीं होते हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
एआरटी टैबलेट के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एआरटी टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एआरटी टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि एआरटी टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
ऐसे मरीज जिन्हें किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, उनके एआरटी टैबलेट के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी बहुत कम है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में एआरटी टैबलेट के उपयोग से जुड़ी सीमित जानकारी उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

ऑस्टियोआर्थराइटिस
100%
बढ़िया
100%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
100%
खाली पेट
100%
महंगा
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Serve Pharmaceuticals
Address: प्लॉट नं. 94, रैम जी लाल मार्केट , सरिता विहार, नई दिल्ली 110076

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

close sheet