Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन 1
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

एडेनोकार 6mg इंजेक्शन

Adenosine (6mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन एक एंटी-एरिथमिक दवा है जोह्रदय की धड़कन में अनियमितता (एरिथमिया) (असामान्य हार्ट रिदम) के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण जान का जोखिम होता है. यह हृदय में असामान्य इलेक्ट्रिकल सिग्नल को ब्लॉक करके सामान्य हार्ट रिदम को रीस्टोर करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 23 नवंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹169 एमआरपी₹187.510% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Adenosine (6mg)

मार्केटर

Aventis Pharma

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन 1
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन 2

परिचय

एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का इस्तेमाल हृदय के डायग्नोस्टिक स्ट्रेस टेस्ट करने के लिए भी किया जाता है. इसे किसी डॉक्टर की निगरानी में लगाया जाता है. आपका डॉक्टर आपके लिए दवा की खुराक और अवधि निर्धारित करेगा. जब तक आप स्थिर नहीं हो जाते, तब तक डॉक्टर आपके ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और ई.सी.जी. की निगरानी कर सकता है. आपको इस इंजेक्शन के बाद भी दीर्घकालीन इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह अनुसार अपनी अन्य सभी दवाएं जारी रखनी चाहिए.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और ट्रंक में गर्मी महसूस होना), सिरदर्द, सीने में दर्द, चक्कर आना और मिचली शामिल हैं. अगर ये प्रभाव आपको परेशान कर रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें. इस दवा का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए सावधानीपूर्वक किया जाता है. इसलिए, अगर आप किडनी या लिवर से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर को सूचित करना चाहिए. इसके अलावा, अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं और आप नियमित रूप से जो दवा ले रही है, उन सभी अन्य दवाओं के बारे में भी अपने डॉक्टर को बताएं.

एडेनोकार इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

एडेनोकार इंजेक्शन के फायदे

ह्रदय की धड़कन में अनियमितता (एरिथमिया)
ह्रदय की धड़कन में अनियमितता (एरिथमिया) एक ऐसी स्थिति है जहां हृदय बहुत तेज, बहुत धीमी या अनियमित रूप से धड़कता है, जिससे चक्कर आना, सांस की तकलीफ, छाती में असुविधा या बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं. एडेनोकार 6mg इंजेक्शन अचानक अनियमित दिल की धड़कन के दौरान सामान्य हार्ट रिदम को तुरंत रीस्टोर करने में मदद करता है. यह लक्षणों से तुरंत राहत प्रदान करता है और हार्ट फंक्शन को स्थिर करने, ऐसे एपिसोड के दौरान समग्र सुरक्षा और आराम में सुधार करने में मदद करता है.

एडेनोकार इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
एडेनोकार के सामान्य साइड इफेक्ट
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • सीने में दर्द
  • एरिथमिया (ह्रदय की धड़कन में अनियमितता)
  • साइनस ब्रेडकार्डिया
  • ऐट्रियल एक्स्ट्रैसीस्टोलेस
  • एट्रीवेन्ट्रीकुलर ब्लाक
  • वेनट्रिकुलैर एक्स्ट्रैसीस्टोलेस
  • वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया
  • सीने में दर्द

एडेनोकार इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

एडेनोकार इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

एडेनोकार 6mg इंजेक्शन एक एंटी-एरिथमिक दवा है. यह हार्ट में असामान्य इलेक्ट्रिकल सिग्नल को ब्लॉक करके हार्टबीट को नियंत्रित करता है.

All substitutes for Adenocar 6mg Injection

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • इस दवा के इस्तेमाल से कम से कम 12 घंटे पहले कैफीन वाले खाने या ड्रिंक जैसे कि चॉकलेट, कॉफी और चाय से बचना चाहिए.
  • अगर आप धीमी हार्टबीट, सीने में अधिक दर्द और लो ब्लड प्रेशर का अनुभव करते हैं तो दवा को लेना तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर को यह बताएं.
  • अगर आपका दौरे पड़ने या हृदय की समस्याओं का इतिहास रहा है तो अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें.
  • अगर आप गर्भवती है, प्रेगनेंसी प्‍लान कर रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • इसे डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा नस में रैपिड इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है.
  • इस दवा के इस्तेमाल से कम से कम 12 घंटे पहले कैफीन वाले खाने या ड्रिंक जैसे कि चॉकलेट, कॉफी और चाय से बचना चाहिए.
  • अगर आप धीमी हार्टबीट, सीने में अधिक दर्द और लो ब्लड प्रेशर का अनुभव करते हैं तो दवा को लेना तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर को यह बताएं.
  • अगर आपका दौरे पड़ने या हृदय की समस्याओं का इतिहास रहा है तो अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें.
  • अगर आप गर्भवती है, प्रेगनेंसी प्‍लान कर रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एडेनोकार 6mg इंजेक्शन के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

अप्रासंगिक
संबंधित नहीं है, क्योंकि एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती रोगियों में इस्तेमाल करना है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
किडनी की बीमारी वाले मरीजों में एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है. खुराक में बदलाव न करें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

एडेनोकार को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर दोनों में से किसी एक दवा का प्रभाव बदल सकता है और कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

डाईपायरीडामोल (ओरल रूट)

डिपायरिडामोल के साथ एडेनोसाइन का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का एक साथ इस्तेमाल करना ज़रूरी है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें.
मध्यम

अमीनोफाइलीन (ओरल रूट)

अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें. एमीनोफिलाइन एडेनोसाइन की क्रिया को ब्लॉक कर सकता है.
मध्यम

अमीनोफाइलीन (इंजेक्शन रूट)

अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें. एमीनोफिलाइन एडेनोसाइन की क्रिया को ब्लॉक कर सकता है.
मध्यम

कैफीन (इंजेक्शन रूट)

एडेनोसाइन लेने से कम से कम 24 घंटे पहले कैफीन से बचने की सलाह दी जाती है. कृपया उसके अनुसार अपने डॉक्टर से परामर्श करें. कैफीन एडेनोसाइन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
मध्यम

कैफीन (ओरल रूट)

एडेनोसाइन लेने से कम से कम 24 घंटे पहले कैफीन से बचने की सलाह दी जाती है. कृपया उसके अनुसार अपने डॉक्टर से परामर्श करें. कैफीन एडेनोसाइन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, अध्ययनों से पता चला है कि एडेनोकार 6mg इंजेक्शन का प्रशासन ब्लड प्रेशर को कम करता है या हाइपोटेंशन का कारण बनता है. इसलिए, अगर आपको पहले से ही कम ब्लड प्रेशर है तो अपने डॉक्टर को सूचित करने की सलाह दी जाती है.
इस दवा को लेते समय आपका डॉक्टर आपको अपनी हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, सांस लेने और ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी करने की सलाह देगा.
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन देने से कम से कम 12 घंटे पहले कैफीन जैसे चाय, कॉफी, चॉकलेट और कोला वाले भोजन और पेय से बचना चाहिए.
एडेनोकार 6mg इंजेक्शन आपको डॉक्टर या नर्स द्वारा हॉस्पिटल सेटिंग में इंजेक्शन के रूप में दिया जाएगा. इसे आपकी नसों में से एक में तेजी से (2 सेकेंड से अधिक) दिया जाता है ताकि हृदय की धड़कन को धीमा किया जा सके और इसे सामान्य हृदय गति तक रीस्टोर किया जा सके.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Purine nucleosides

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

एक्शन क्लास

Miscellaneous Antiarrhythmics

संदर्भ

  1. Weitz JI. Blood Coagulation and Anticoagulant, Fibrinolytic, and Antiplatelet Drugs. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 870-71
  2. Hume JR, Grant AO. Agents Used in Cardiac Arrhythmias. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 244.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 26-27.
  4. Nattel S, Gersh BJ, Opie LH. Antiarrhythmic Drugs and Strategies. In: Opie LH, Gersh BJ, editors. Drugs for the Heart. 8th ed. Philadelphia, Pennsylvania: Elsevier Saunders; 2013. pp. 299-300.
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). Adenosine. [Accessed 14 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Aventis Pharma
Address: 5, साकेत रोड, साकेत जिला केंद्र, जिला केंद्र, सेक्टर 6, साकेत, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली 11001

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet