


ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट
लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 12 अक्टूबर 2026 | 01:02 एएम (Ist)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट शरीर में एचआईवी की वृद्धि को सीमित करता है और एचआईवी से संबंधित जटिलताओं का जोखिम कम करके प्रभावित व्यक्ति के जीवनकाल में बढ़ोत्तरी करता है. यह दवा, खाने के साथ या खाने के बिना ली जा सकती है. इन दवाओं को नियमित रूप से एक ही समय पर लेने से इनकी प्रभावशीलता बढ़ जाती है. इस दवा की खुराक छूटनी नहीं चाहिए, क्योंकि यह आपकी रिकवरी को प्रभावित कर सकती है. जब तक आपका डॉक्टर आपको इसे रोकने की सलाह नहीं देता है, तब तक इलाज का कोर्स पूरा करना आवश्यक है.
इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में बुखार, थकान, मिचली आना, डायरिया, सिरदर्द, अवसाद, अनिद्रा, और रैशेज शामिल हैं. ये साइड इफेक्ट आमतौर पर अस्थायी होते हैं, लेकिन अगर वे रहते हैं या गंभीर हो जाते हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. इस दवा से आपको चक्कर महसूस हो सकते हैं, इसलिए ड्राइविंग न करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, शराब के सेवन से बचें क्योंकि इससे दुष्प्रभाव की तीव्रता बढ़ सकती है. अगर आपको बुखार, सूजन, रेशैज, गले में खराश, सांस फूलना आदि जैसी किसी भी एलर्जिक रिएक्शन का अनुभव होता है, तो सावधान रहें, आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.
अगर आप गर्भवती हैं, स्तनपान करवा रही हैं, या आप किसी स्वास्थ्य स्थिति से पीड़ित हैं, तो इलाज शुरू करने से आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. आपका डॉक्टर आपके खून की मात्रा और अन्य शारीरिक कार्यों की जांच करने के लिए नियमित लैब टेस्ट कराने की सलाह दे सकता है. अगर आप एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो आपको स्तनपान नहीं करवाना चाहिए या रेज़र या टूथब्रश जैसे व्यक्तिगत सामान साझा नहीं करने चाहिए. सेक्स के दौरान एच.आई.वी. के फैलाव की रोकथाम के लिए सुरक्षित सेक्स के तरीकों के बारे में जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें.
ए बेक एल टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
ए बेक एल टैबलेट के फायदे
ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट एचआईवी वायरस को आपके शरीर में गुणित होने से रोकता है. यह संक्रमण को नियंत्रित करने और आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह आपमें नए इन्फेक्शन होने जैसी जटिलताओं की संभावनाओं को कम करता है और आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है.
यह एच.आई.वी. या एड्स का इलाज नहीं है और न ही इसे किसी जोखिम से एक्सीडेंटल एक्सपोजर होने के बाद एच.आई.वी. की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यह आवश्यक है कि आप इस दवा को डॉक्टर की पर्ची में लिखे अनुसार लेते हैं, इसके बाद डॉक्टर द्वारा सुझाई गई खुराक लेते हैं. सभी खुराकें सही मात्रा में और सही समय पर लेने से आपकी कॉम्बिनेशन दवाओं की प्रभाविकता में काफी बढ़ोत्तरी होती है और आपके एचआईवी संक्रमण के एंटी-रिट्रोवाइरल दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. हालांकि, इस दवा का सेवन आपको अन्य लोगों को एचआईवी संक्रमित करने से नहीं रोक सकता.
ए बेक एल टैबलेट के साइड इफेक्ट
- हाइपरसेंसिटिविटी
- सिरदर्द
- अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
- रैश
- मिचली आना
- उल्टी
- भूख में कमी
ए बेक एल टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
ए बेक एल टैबलेट किस प्रकार काम करता है
ख़ास टिप्स
- ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो HIV संक्रमण का बढ़ना धीमा करता है या रोकता है.
- इसका इस्तेमाल एचआईवी की रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है और एचआईवी के संपर्क में आने के 72 घंटों के भीतर इसे शुरू कर दिया जाना चाहिए.
- इसे खाने के साथ लें, क्योंकि यह शरीर में दवा का अवशोषण बढ़ा देता है.
- ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट के इस्तेमाल से चक्कर आने या नींद आने जैसी परेशानी हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
- खुराक छोड़ने से इलाज विफलता का खतरा बढ़ जाता है. सुनिश्चित करें कि आप सही समय पर अपनी सभी खुराक लेते हैं.
- ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट लेते समय हमेशा सुरक्षित सेक्स करें. वैसी सुई या व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें जिन पर ब्लड या बॉडी फ्लूइड लगे हो सकते हैं.
- इसके कारण आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर
मध्यम और गंभीर लिवर की बीमारी वाले मरीजों को ए बेक एल 600mg/300mg टैबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Abacavir/Lamivudine. Limassol, Cyprus: Remedica Ltd.; 2018. [Accessed 10 Apr. 2019] (online) Available from:
- Abacavir and lamivudine. Research Triangle Park, North Carolina: GlaxoSmithKline; 2004 [revised Mar. 2017]. [Accessed on 10 Apr. 2019] (online) Available from:
- Abacavir sulfate. Research Triangle Park, North Carolina: GlaxoSmithKline; 2008. [Accessed 10 Apr. 2019] (online) Available from:
- Lamivudine. South Ruislip, Middlesex: Aurobindo Pharma - Milpharm Ltd.; 2012 [revised 24 Jun. 2018]. [Accessed 10 Apr. 2019] (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 255/2, हिंजावाड़ी, पुणे - 411057, इंडिया/गोडाउन ए, गेट नं. 408 और 410, गांव: उरसे, ताल: मावल, पुणे-410 506, महाराष्ट्र, भारत.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














