आप बादाम (Almond in Hindi) जरूर खाते होंगे, क्योंकि आपको पता है कि आपको बादाम के फायदे मिलते हैं। आमतौर पर लोगों को केवल इतना ही पता होता है, लेकिन सच यह है कि बादाम एक ऐसा पौष्टिक आहार है, जिसमें स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम के भी गुण होते हैं। इस पोस्ट में हम जानेंगे बादाम के कुछ जाने और अनजाने फायदे (Badam ke fayde):
बादाम पुरुषों की कई बीमारियों के साथ-साथ महिलाओं को होने वाले रोगों में भी फायदेमंद होता है। कैसे, आइए जानते हैं।
Contents
बादाम का वृक्ष (Badam tree) लगभग 8 मीटर ऊंचा, और मध्यम आकार का होता है। बादाम का फूल सफेद, या हलका लाल रंग का होता है। बादाम का इस्तेमाल सूखे फल के रूप में होता है। शुरुआत में बादाम के फल का ऊपरी हिस्सा थोड़ा कोमल होता है, लेकिन कुछ पकने पर ऊपर का भाग थोड़ा कठोर हो जाता है। जब बादाम पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो यह बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है। बादाम खाने के अनेक फायदे होते हैं।
आमतौर पर बादाम को लोग बादाम ही बोला करते हैं, लेकिन देश-विदेश में बादाम को अन्य नामों से भी बोला जाता है, जो ये हैंः-
Almond in –
आप बादाम का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको बादाम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, कि इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। बादाम के प्रयोग का तरीका, प्रयोग की मात्रा, एवं विधियां ये हैंः-
और पढ़ें: पिप्पली के फायदे
कई लोग भूख ना लगने, या कम भूख लगने, या फिर खाने के प्रति अरुचि जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को बादाम खाने से लाभ होता है।
इसके लिए बादाम को आधा दिन (12 घण्टे) तक पानी में फूला लें। इसके बाद बादाम को पानी में उबालकर, ऊपर का छिलका उतार लें। इसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसका सेवन करें। इससे भूख बढ़ती है। [Go to: Badam ke fayde]
चेहरे पर झुर्रियां होना भी आम समस्या है। पुरुष हों या महिलाएं, सभी चेहरे की झुर्रियों को ठीक करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं, लेकिन कई बार उनको पूरी सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में आप बादाम का प्रयोग करें। सरसों, बादाम, वचा, तथा सेंधा नमक को पीसकर चेहरे पर लेप करें। इससे चेहरे की झुर्रियां (झाईयां) मिटती हैं। Go to: Badam ke fayde]
वीर्य संबंधी विकार कई लोगों की जिंदगी को नीरस बना देता है। ऐसा भी देखने को मिलता है कि जिस किसी व्यक्ति को वीर्य संबंधित समस्याएं होती हैं, उनको पिता बनने में परेशानी होने लगती है। इससे उनकी पारिवारिक जीवन से खुशियां खत्म होने लगती है।
बादाम खाने के फायदे यहां भी मिलते हैं। ऐसे लोग बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम की गिरी का सेवन करने से वीर्य विकार खत्म होते हैं। [Go to: Badam ke fayde]
और पढ़े: वीर्य रोग में गुलब्बास के फायदे
बादाम खाने के फायदों में से एक दांतों को भी ठीक करना है। आजकल वयस्क लोगों के साथ-साथ बच्चे भी दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं। अगर आप भी दांतों के रोग से परेशान हैं, तो बादाम के छिलकों को जलाकर, भस्म बना लें। इसे दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों से संबंधित बीमारियां ठीक होती हैं।[Go to: Badam ke fayde]
अनेक लोग सेक्सुअल पॉवर की कमी जैसी समस्याओं से भी परेशान रहते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ऐसे लोग सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाने, या ऐसी अन्य समस्याओं के लिए नीम-हकीम की मदद भी लिया करते हैं। अगर आप भी सेक्सुल पॉवर को बढ़ाना चाहते हैं, तो 5-10 बादाम की गिरी (Badam giri) में 1 ग्राम सोंठ, 20 ग्राम भुने चने, 1 ग्राम काली मरिच, तथा 20 ग्राम मिश्री मिला लें। इसे 5 से 10 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम को दूध के साथ सेवन करें। इससे कामोत्तेजना (सेक्सुअल पॉवर) में वृद्धि होती है। [Go to: Badam ke fayde]
स्वप्न दोष एक आम समस्या है। कई लोग शर्म के कारण स्वप्नदोष का उपचार नहीं कराते हैं। इसके लिए भी बादाम का प्रयोग किया जा सकता है। 1 बादाम को भिगो लें, और इसका छिलका निकाल लें। इसे 3 ग्राम मिश्री के साथ पीस लें। इसमें 1 ग्राम गिलोय (उबालकर छाना हुआ काढ़ा), 3 ग्राम घी, तथा 2 ग्राम शहद मिला लें। इसे सुबह और शाम सेवन करें। इससे स्वप्नदोष दूर हो जाता है। [Go to: Badam ke fayde]
और पढ़ें: गिलोय के फायदे
अनेक महिलाएं यह शिकायत करती हैं कि मां बनने के बाद, उनको शिशु के पीने जितना दूध नहीं हो रहा। ऐसी महिलाओं को बादाम का इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाएं को 3-5 ग्राम बादाम के चूर्ण को, दूध में मिलाकर सुबह और शाम सेवन करना है। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है। [Go to: Badam ke fayde]
अधिकांश लोग बालों में जूं (जुएं) होने से परेशान रहते हैं। खासकर महिलाएं बालों में जुएं होने के कारण बराबर परेशान रहती हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जुं हटाने के उपचार के लिए महिलाएं या पुरुष, भिन्न-भिन्न तरह की दवाइयां, या अन्य विकल्प का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनको बहुत अधिक फायदा नहीं होता।
ऐसे में बादाम का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। कड़वे बादाम को पीसकर सिर पर लेप करें। इससे सिर की जुंये (लीखें) मर जाती हैं। [Go to: Badam ke fayde]
मासिक धर्म के समय दर्द होना, महिलाओं को होने वाली एक ऐसी समस्या है, जिससे प्रायः सभी महिलाएं पीड़ित रहती हैं। ऐसे में बादाम को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसे योनि में रखने से मासिक धर्म के समय होने वाली पीड़ा खत्म होती है। [Go to: Badam ke fayde]
सुजाक योनि से संबंधित एक रोग है। इस बीमारी में महिलाओं को छिलका रहित 7 बादाम की गिरी (Badam giri) को लेकर, उसमें 1 ग्राम सफेद चन्दन का चूर्ण, और इतनी ही मात्रा में मिश्री मिलाना है। इसे पीसकर, दिन में तीन बार जल के साथ पीना है। इससे सुजाक में लाभ होता है। [Go to: Badam ke fayde]
पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में आंतों का बहुत बड़ा योगदान होता है। आंतों के स्वस्थ रहने पर पेट भी स्वस्थ तरह से काम करता है। जो लोग आंतों से संबंधित रोग से ग्रस्त हैं, उन्हें बादाम को अंजीर के साथ पीसकर खाना चाहिए। इससे आंतों की समस्याएं ठीक होती है। [Go to: Badam ke fayde]
खांसी एक बहुत ही आम परेशानी है। मौसम में बदलाव होने, या अन्य कई कारणों से लोगों को बराबर खांसी हो जाती है। अगर आप भी खांसी से परेशानी रहते हैं, तो बादाम के तेल (baadam oil) का प्रयोग करें। इससे खांसी में आराम मिलता है। [Go to: Badam ke fayde]
और पढ़ेंः खांसी को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार
बच्चे हों या बड़े, सभी को फोड़े होते हैं। ऐसे में बादाम के बीजों को पीस लें। इसका घाव पर लेप करें। इससे घाव तथा फोड़ों में लाभ होता है। [Go to: Badam ke fayde]
चर्म रोग, एक ऐसा रोग है, जो आसानी से ठीक नहीं होती। यह रोग अगर शरीर के उस अंग पर हो जाए, और इसे ढका ना जाय तो रोगी का घर-परिवार में मिलजुलकर रहना मुश्किल हो जाता है। चर्म रोग के कारण घर से बाहर निकलने में भी हिचक होती है। ऐसे में बादाम को पीसकर लगाएं। इससे खाज, खुजली आदि चर्म रोगों में लाभ होता है। [Go to: Badam ke fayde]
और पढ़ेंः चर्म रोगों को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय
आई फ्लू में बादाम की 7 गिरी को महीन पीस लें। इसमें घी और मिश्री 5-5 ग्राम मिला लें। इसे सुबह और शाम सेवन करें। आई फ्लू में फायदा होता है। [Go to: Badam ke fayde]
और पढ़े: आँख के दर्द में खेसारी दाल के फायदे
हिस्टीरिया की बीमारी को ठीक करने के लिए बादाम के बीजों का नियमित सेवन करें। इससे हिस्टीरिया में फायदा होता है। [Go to: Badam ke fayde]
गठिया, मोटापा या शरीर के अधिक वजन, या फिर बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारी है। गठिया होने पर शरीर के कई अंग सामान्य रूप से काम करना बंद कर देते हैं। अंगों की गतिशीलता कम हो जाती है। गठिया से ग्रस्त मरीजों को बहुत दर्द भी होता है। गठिया से परेशान लोग बादाम आदि से बनी जीवनीय घी का सेवन करें। इससे गठिया में लाभ होता है। [Go to: Badam ke fayde]
और पढ़े- मोटा होने के असरदार घरेलू नुस्खे
बादाम का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है, जो ये हैंः-
हालांकि बादाम के सेवन से नुकसान (Badam pisin side effects) की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसका सेवन आपको रोज कैसे करना है, या कितनी मात्रा में करना है, इसकी जानकारी चिकित्सक से लें।
बादाम (badam tree) की खेती ठंडे स्थानों पर की जाती है। भारत में कश्मीर के ठंडे स्थानों, एवं पंजाब में बादाम की खेती होती है। इन स्थानों पर बादाम की खेती प्रायः 700 से 2400 मीटर की ऊंचाई पर की जाती है।
आप बादाम से जुड़े पतंजलि उत्पादों को अब घर बैठे 1mg से ऑनलाइन आर्डर करके मंगवा सकते हैं।
पतंजलि के पतंजलि आयुर्वेद बादाम पाक के लिए यहां क्लिक करें।
पतंजलि दिव्य बादाम रोगन के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें –
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…