Categories: घरेलू नुस्खे

Home Remedies for stretch marks : स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय

प्रेगनेंट होने के बाद सबसे बड़ी चिंता महिलाओं को जो सताती है वह है स्ट्रेच मार्कस की। स्ट्रेच मार्क्स के दाग के कारण पोस्ट प्रेगनेंसी के बाद सब माँ की नींद उड़ी हुई होती है। तो आगे ये जानते हैं कि स्ट्रेच मार्कस होता क्या है और कौन-से घरेलू उपायों के द्वारा इससे निजात पाया जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स क्या होता है (What is Stretch marks)

स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर सिंचाव के रंगहीन निशान होते हैं जो त्वचा के फटने के कारण होता है और समय के साथ-साथ यह कम तो हो जाता है लेकिन पूरी तरह से गायब नहीं होता। स्ट्रेच मार्क्स अक्सर वजन बढ़ने जैसे गर्भावस्था, मांसपेशियों के निर्माण या मोटापे के कारण होते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स क्यों होता है (Causes of Stretch marks)

-स्ट्रेच मार्क्स केवल महिलाओं के लिए ही नहीं परन्तु पुरुषों को भी हो सकते हैं। पुरुषों में स्ट्रेच मार्क्स का मुख्य कारण मोटापा होता है परन्तु इसके अलावा जो लोग जिम में व्यायाम करते हैं उनको भी स्ट्रेच मार्क्स पीठ, जांघों और कंधों पर हो सकते है।

-हमारी त्वचा में दो सतह अर्थात् लेयर्स होती हैं। जब कोई व्यक्ति अचानक मोटा हो जाता है तो हमारी त्वचा में भी खिचावट होने लगती है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह में तो खिचाव का असर पड़ता है परन्तु आंतरिक त्वचा इस खिचाव को नहीं सह पाती और इसके अन्दर के ऊत्तक (tissues) टूटते जाते हैं, जिसके परिणाम स्वरुप स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं।

-आनुवांशिक हार्मोन में बदलाव या अचानक शरीर की अवस्था में परिवर्तन होने के कारण स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।

-किशोरावस्था के साथ जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे ही स्ट्रेच मार्क्स की संभावना ज्यादा होती है।

-एथलीट्स को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या ज्यादा होती है।

-वजन बढ़ने के कारण त्वचा में खिंचाव आता है। सबसे ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स मोटापे के कारण होता है।

-मोटापे के कारण जांघों, पेट आदि जगह पर स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। जैसे-जैसे त्वचा में खिंचाव बढ़ने लगता है वैसे ही  (Colagen)  बनना कम हो जाता है जिससे शरीर के हार्मोन्स बनने के चक्र में बाधा आने लगती है। इसके कारण सबसे ऊपरी परत में निशान पड़ने लगते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के उपाय (Symptoms of Stretch marks)

आम तौर पर डायट और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाने पर स्ट्रेच मार्क्स होने से बचा जा सकता है। जैसे-

-व्यायाम से मसल्स और त्वचा मजबूत और फ्रेश होती है। पेट इत्यादि के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने के लिए नियमित रूप से क्रंचेज करें। उठक-बैठक करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते हैं।

-स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनी डायट में पौष्टिक आहार शामिल कीजिए विटामिन-ई और विटामिन-सी वाले फल खायें। पत्तेदार हरी सब्जियां खाएं। ये आहार नये टीशू को बनाने में मदद करते हैं। जिंक वाला आहार जैसे नट्स, बीन्स खाने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम हो जाती है।

-जैतून, बादाम और लेवेन्डर तैल को मिलाकर एलोवेरा के साथ मिलाकर एक घोल बनायें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और इसे रोज नहाने से पहले या सोने के बाद इसका प्रयोग करें।

-पानी हमारी त्वचा में होने वाली किसी भी बिमारी से निपटने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। पानी हमारी त्वचा को हाईड्रेट करके स्वस्थ रखता है और स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करता है।

-संतरे और नींबू के कुछ छिलकों को सुखाकर उन्हें बारीक पीस लें। इस पाउडर के दो चम्मच लेकर एक चम्मच बादाम पाउडर और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिला कर पेस्ट बना दें और फिर उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लीजिए।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Home remedies for Stretch marks)

आम तौर पर स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए लोग पहले घरेलू नुस्खें आजमाते हैं। चलिये जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन-से घरेलू उपाय हैं जो स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में सहायता करते हैं-

जल से सेवन से स्ट्रेच मार्क्स होता है कम (Water helps to relieve from Stretch marks)

जल ही जीवन है। शरीर में 72 प्रतिशत पानी होता है। शरीर में अधिकतर बीमारियां पानी के सेवन से ठीक हो जाती हैं। पानी शरीर में होने वाले हार्मोन्स के बदलाव को बराबर रखने में सहायक होता है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को रोका जा सकता है।

अंरडी का तेल स्ट्रेच मार्क्स से दिलाये छुटकारा (Castor oil helps to relieve from Stretch marks)

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अरंडी के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। अपने हाथों में कुछ बूंदें अरंडी के तेल लें और स्ट्रेच मार्क्स पर गोल-गोल घुमाएं। 10 मिनट तक मालिश करने के बाद उस जगह को कपड़े से बांध दें और गरम पानी से भिगोए कपड़े से सिकाई करें।

अंडा स्ट्रेच मार्क्स को करे कम (Egg help to get rid from Stretch marks)

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। अण्डे की सफेदी में एमिनो एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जिस भी जगह पर किसी प्रकार के निशान या दाग धब्बे हों वहां अण्डे के सफेद भाग का प्रयोग कर सकते हैं। अण्डे के सफेद भाग को 15-20 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और फिर धो लें। निरन्तर अभ्यास से स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है।

ऐलोवेरा स्ट्रेच मार्क्स से दिलाये छुटकारा (Aloe vera helps to remove Stretch marks)

ऐलोवेरा त्वचा विकारों या त्वचा सम्बन्धी परेशानियों को हटाने का रामबाण इलाज है। ऐलोवेरा जेल को त्वचा के विकारों में प्रयोग करने से लाभ मिलता है। ऐलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से लाभ होता है।

चीनी स्ट्रेच मार्क्स को करे कम (Sugar help to remove Stretch marks)

शक्कर स्वाद में जितनी मीठी होती है उतनी ही लाभदायक भी। एक चम्मच शक्कर को बादाम तेल की कुछ बूंदों में डालें और नींबू के रस की 3-4 बूंदे डालकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक रखें और फिर धो लें। ऐसा एक माह तक करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं।

आलू स्ट्रेच मार्क्स को करे दूर (Potato help to get rid from Stretch marks)

आलू में विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं। एक आलू का रस निकाल लें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 1-2 हफ्ते तक निरन्तर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स, निशान, दाग-धब्बे आदि से छुटकारा मिलने में लाभ होता है।

नींबू स्ट्रेच मार्क्स को करे कम (Lemon help to get relief from Stretch marks)

नींबू के रस का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का एक बहुत ही आसान उपाय है। यह प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है जो त्वचा पर होने वाले निशान एवं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करता है।

कोको बटर स्ट्रेच मार्कस निकलाने में फायदेमंद (Coco butter help to get rid from Stretch marks)

कोका बटर से रोजाना दिन में 1-2 बार मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे हटने लगते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान इसे लगातार उपयोग करने से स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना कम होती है।

ऑलिव ऑयल दूर करे स्ट्रेच मार्क्स (Olive oil helps to remove Stretch marks)

गर्भावस्था के दौरान ऑलिव ऑयल लगाते रहने से स्ट्रेच मार्क्स नहीं आते हैं।

बादाम स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में फायदेमंद (Almond help to get rid from Stretch marks)

अखरोट का पेस्ट बनाकर, इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगायें। 15 मिनट लगे रहने के बाद साफ कर लें। इसे लगातार उपयोग करने से जल्दी फायदा मिलता है।

हल्दी स्ट्रेच मार्क्स निकालने में लाभदायक (Turmeric helps to cure Stretch marks)

हल्दी में पानी या तेल डालकर पेस्ट बनायें, इसे स्ट्रेच मार्क्स पर दिन में दो बार लगायें।

ग्लिसरीन स्ट्रेच मार्क्स करे दूर (Glycerin help to get rid from Stretch marks)

ग्लिसरीन में 2 से 3 बूंद नींबू के रस में मिलाएं, फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इसे दिन में दो बार लगाएं।

सेब का सिरका स्ट्रेच मार्क्स को करे कम (Apple vinegar help to relieve from Stretch marks)

सेब के सिरके को पानी में घोलकर लगाने से 20 मिनट तक रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जायेंगे।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए (When to see a Doctor)

स्ट्रेच मार्क्स यदि आयुर्वेदिक उपायों से ठीक न हों तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। जब स्ट्रेच मार्क्स बहुत ज्यादा हो जाएं और बदसूरत लगने लगे तो डॉक्टर से अवश्य मिलकर इनका इलाज करवाएं।

आचार्य श्री बालकृष्ण

आचार्य बालकृष्ण, स्वामी रामदेव जी के साथी और पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) के एक संस्थापक स्तंभ है। उन्होंने प्राचीन संतों की आध्यात्मिक परंपरा को ऊँचा किया है। आचार्य बालकृष्ण जी एक प्रसिद्ध विद्वान और एक महान गुरु है, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयुर्वेदिक उपचार और अनुसंधान ने नए आयामों को छूआ है।

Share
Published by
आचार्य श्री बालकृष्ण

Recent Posts

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पतंजलि दिव्य त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…

1 year ago

डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायक है पतंजलि दिव्य मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर

डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…

1 year ago

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज में उपयोगी है पतंजलि दिव्य कायाकल्प वटी

मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…

1 year ago

युवाओं के लिए अमृत है पतंजलि दिव्य यौवनामृत वटी, जानिए अन्य फायदे

यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…

1 year ago

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पतंजलि मेदोहर वटी

पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…

1 year ago

पेट से जुड़े रोगों को ठीक करती है पतंजलि दिव्य गोधन अर्क, जानिए सेवन का तरीका

अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…

1 year ago