Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
29 लोग
हाल ही में देखे गए
Sku Image
Sku Image

विगानैक आरएक्स कैप्सूल

Aceclofenac (200mg)+ Rabeprazole (20mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
विगानैक आरएक्स कैप्सूल दो दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 28 Aug 2026 | 01:04 AM (IST)
₹99.2
₹107.81
8% की छूट
Get for
₹84.3
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹91.3
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 capsules
डिलीवरी का समय रविवार, 30 अगस्त
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

नवंबर, 2026

कीमत की जानकारी

प्रदर्शित कीमत MRP है (लागू टैक्स सहित). आपकी खरीद पूरी करने से पहले कोई भी अतिरिक्त शुल्क (शिपिंग, हैंडलिंग और/या प्लेटफॉर्म शुल्क आदि) प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Aceclofenac (200mg)+ Rabeprazole (20mg)

मार्केटर

Austrak Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
विगानैक आरएक्स कैप्सूल image
विगानैक आरएक्स कैप्सूल image

परिचय

विगानैक आरएक्स कैप्सूल को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. आपको डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार इसे लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, पेट की गैस, अपच, डायरिया, पेट में दर्द, और कब्ज शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान कर रहे हैं या स्थिति अधिक खराब हो रही है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपका डॉक्टर साइड इफेक्ट की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट, किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या रह चुकी हो तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. अपने डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें क्योंकि वे इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा का सेवन करते समय आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि शराब से अत्यधिक झपकी आ सकती है.

विगैनैक कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

विगैनैक कैप्सूल के फायदे

दर्द निवारक
विगानैक आरएक्स कैप्सूल जोड़ों और मांसपेशियों को प्रभावित करने वाली स्थितियों में दर्द, सूजन और सूजन की अल्पकालिक राहत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह रूमेटॉयड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द को दूर करने में सहायक हो सकती है. लेकिन, यह दर्द निवारक क्रिया पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए, इस दवा में रैबेप्रैजोल नामक एक सक्रिय घटक भी है, जो हमारे पेट में एसिड स्राव को कम करता है, जिससे दर्द निवारकों के कारण होने वाले नुकसान को कम करता है.

पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. आवश्यकता से अधिक या अधिक समय तक न लें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

विगैनैक कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
विगानैक के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • पेट की गैस
  • डायरिया
  • कब्ज
  • पेट में दर्द
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • संक्रमण
  • पेट में अल्सर
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में छेद
  • हार्ट फेल
  • उल्टी

विगैनैक कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. विगानैक आरएक्स कैप्सूल खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

विगैनैक कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

विगानैक आरएक्स कैप्सूल दो दवाओं का एक मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और रैबेप्रैजोल, जो दर्द से राहत देता है. एसिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जो उन केमिकल मैसेंजर को बनने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और सूजन होती है. रैबेप्रैजोल एक प्रोटॉन-पंप इनहिबिटर है जो एसिक्लोफेनक के कारण होने वाले नुकसान से पेट की परत को बचाता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार ही इसका सेवन करें. दीर्घकालिक इस्तेमाल से गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आपको पता न हो कि विगानैक आरएक्स कैप्सूल का आप पर क्या प्रभाव होता है, तब तक ड्राइव या ऐसा कुछ न करें, जिसमें एकाग्रता की ज़रूरत होती है.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आप इस दवा को लंबे समय तक ले रहे हैं, तो आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी कार्यक्षमता, लिवर कार्यक्षमता और खून के घटकों के स्तर पर नज़र रख सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि विगानैक आरएक्स कैप्सूल के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान विगानैक आरएक्स कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको विगानैक आरएक्स कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि विगानैक आरएक्स कैप्सूल का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में विगानैक आरएक्स कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में विगानैक आरएक्स कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विगानैक आरएक्स कैप्सूल दो दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और रैबेप्रैजोल. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. एसिक्लोफेनक शरीर में दर्द और सूजन का कारण बनने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करके काम करता है. रैबेप्रैजोल एसिक्लोफेनक के कारण होने वाली पाचन समस्या को रोकने में मदद करता है.
अगर विगानैक आरएक्स कैप्सूल का इस्तेमाल लंबे समय तक दर्द निवारक (दर्द से राहत) के लिए किया जा रहा है, तो इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक ही लेते रहें. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.
हां, विगानैक आरएक्स कैप्सूल के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, विगानैक आरएक्स कैप्सूल के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
हां, विगानैक आरएक्स कैप्सूल को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ लिया जा सकता है. विगानैक आरएक्स कैप्सूल दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Austrak Pvt Ltd
Address: ऑस्ट्राक हाउस, प्लॉट नं : 2/9, एस.एस.एस. नगर, वेस्ट मेरेडपल्ली, हैदराबाद-500026.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से विगानैक आरएक्स कैप्सूल डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet