Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
477 लोग
हाल ही में देखे गए
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image

जस्टाडैय कैप्सूल

Aceclofenac (200mg)+ Rabeprazole (20mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
जस्टाडैय कैप्सूल दो दवाओं का मिश्रण है. इसका इस्तेमाल रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस (कमर और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 30 Jul 2026 | 01:02 AM (IST)
विकल्प के साथ अधिक बचत करें
Chevron Icon
₹114
₹114.38
Get for
₹96.9
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹105
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 capsules
डिलीवरी का समय 10pm, आज
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

समाप्ति के बाद

दिसंबर, 2026

 
 
0
footer-icon
Header Image
Substitute Savings
4% कम भुगतान करें इसके साथ एक सामान्य विकल्प के साथ समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
इसमें वही घटक (कॉम्पोजिशन) मौजूद हैं
अभी आप देख रहे हैं
जस्टाडैय कैप्सूल
जस्टाडैय कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
₹9.69 प्रति कैप्सूल
₹114
₹114.38

₹96.9

के लिए ऑर्डर
₹1200
आज 10pm तक पाएं
टास मेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा
कम कीमत
tag icon
अल्सिनक आरबी 200mg/20mg कैप्सूल
अल्सिनक आरबी 200mg/20mg कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
₹9.35 प्रति कैप्सूल
कैसे?
₹110
₹117.1
6% off

₹93.5

के लिए ऑर्डर
₹1200
2pm तक पाएं
लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा
150K+ यूज़र इस महीने जेनेरिक्स पर स्विच हो गए हैं

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Aceclofenac (200mg)+ Rabeprazole (20mg)

मार्केटर

Tas Med India Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
जस्टाडैय कैप्सूल image
जस्टाडैय कैप्सूल image
जस्टाडैय कैप्सूल image
जस्टाडैय कैप्सूल image

परिचय

जस्टाडैय कैप्सूल को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं और यह आपके लक्षणों में कितनी बेहतर तरह से मदद कर रही है. आपको डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार इसे लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में मिचली आना, पेट की गैस, अपच, डायरिया, पेट में दर्द, और कब्ज शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान कर रहे हैं या स्थिति अधिक खराब हो रही है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपका डॉक्टर साइड इफेक्ट की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट, किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या रह चुकी हो तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. अपने डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बता दें क्योंकि वे इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा का सेवन करते समय आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि शराब से अत्यधिक झपकी आ सकती है.

जस्टाडैय कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

जस्टाडैय कैप्सूल के फायदे

दर्द निवारक
जस्टाडैय कैप्सूल जोड़ों और मांसपेशियों को प्रभावित करने वाली स्थितियों में दर्द, सूजन और सूजन की अल्पकालिक राहत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह रूमेटॉयड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द को दूर करने में सहायक हो सकती है. लेकिन, यह दर्द निवारक क्रिया पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए, इस दवा में रैबेप्रैजोल नामक एक सक्रिय घटक भी है, जो हमारे पेट में एसिड स्राव को कम करता है, जिससे दर्द निवारकों के कारण होने वाले नुकसान को कम करता है.

पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. आवश्यकता से अधिक या अधिक समय तक न लें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

जस्टाडैय कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
जस्टाडैय के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • पेट की गैस
  • डायरिया
  • कब्ज
  • अपच
  • पेट में दर्द
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • संक्रमण
  • पेट में अल्सर
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में छेद
  • हार्ट फेल
  • उल्टी

जस्टाडैय कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. जस्टाडैय कैप्सूल खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

जस्टाडैय कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

जस्टाडैय कैप्सूल दो दवाओं का एक मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और रैबेप्रैजोल, जो दर्द से राहत देता है. एसिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जो उन केमिकल मैसेंजर को बनने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और सूजन होती है. रैबेप्रैजोल एक प्रोटॉन-पंप इनहिबिटर है जो एसिक्लोफेनक के कारण होने वाले नुकसान से पेट की परत को बचाता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार ही इसका सेवन करें. दीर्घकालिक इस्तेमाल से गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आपको पता न हो कि जस्टाडैय कैप्सूल का आप पर क्या प्रभाव होता है, तब तक ड्राइव या ऐसा कुछ न करें, जिसमें एकाग्रता की ज़रूरत होती है.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आप इस दवा को लंबे समय तक ले रहे हैं, तो आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी कार्यक्षमता, लिवर कार्यक्षमता और खून के घटकों के स्तर पर नज़र रख सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि जस्टाडैय कैप्सूल के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान जस्टाडैय कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको जस्टाडैय कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि जस्टाडैय कैप्सूल का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में जस्टाडैय कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में जस्टाडैय कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जस्टाडैय कैप्सूल दो दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और रैबेप्रैजोल. यह दवा दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करती है. एसिक्लोफेनक शरीर में दर्द और सूजन का कारण बनने वाले रासायनिक पदार्थों के स्तर को कम करके काम करता है. रैबेप्रैजोल एसिक्लोफेनक के कारण होने वाली पाचन समस्या को रोकने में मदद करता है.
अगर जस्टाडैय कैप्सूल का इस्तेमाल लंबे समय तक दर्द निवारक (दर्द से राहत) के लिए किया जा रहा है, तो इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक ही लेते रहें. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.
हां, जस्टाडैय कैप्सूल के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, जस्टाडैय कैप्सूल के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
हां, जस्टाडैय कैप्सूल को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ लिया जा सकता है. जस्टाडैय कैप्सूल दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
88%
दिन में दो बार
10%
दिन में तीन बार
2%
दर्द निवारक
100%
औसत
50%
बढ़िया
50%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
100%
खाने के साथ
100%
औसत
50%
महंगा
50%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Tas Med India Pvt Ltd
Address: प्लॉट नं. 45, एन.टी.एम., सेक्टर -26, चंडीगढ़

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से जस्टाडैय कैप्सूल डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet