Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
sold out tag

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 03:07 पीएम (Ist)
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट, हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम देकर और ह्रदय द्वारा रक्त पंप करने की प्रक्रिया को आसान बनाकर ब्लड प्रेशर को कम करता है. यह किडनी की सुरक्षा करता है, किडनी के नुकसान की प्रगति को धीमा करता है, और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
₹80.4 एमआरपी₹89.0610% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सिलनेप-टी 40 टैबलेट
₹57.7₹90
28% सस्ता वैकल्पिक उपलब्ध है
बिक चुके हैं
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹80.4
₹89.06
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सिलनेप-टी 40 टैबलेट
सिलनेप-टी 40 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Leeford Healthcare Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹57.7
₹4.9 प्रति टैबलेट

₹49

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹150 तक का कैशबैक पाएं
₹150 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सिल्नीडिपाइन (10mg)+ Telmisartan (40mg)

मार्केटर

Salubris Pharma Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट image
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट image
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट image
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट image

परिचय

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट को खाली पेट या खाने के साथ लिया जा सकता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे रोज नियमित रूप से एक तय समय पर लेना बेहतर होता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. अगर आप बेहतर महसूस करने लगे हैं, तो भी इस दवा को लेते रहना आवश्यक है. अपने ब्लड प्रेशर को कम करके, यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम कर रहा है, इसलिए जब तक आपका डॉक्टर आपको नहीं कहता है तब तक इसे लेना बंद न करें. आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस दवा को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं, जैसे ऐक्टिव रखना, धूम्रपान रोकना और कम नमक और कम वसा वाला आहार खाना.


इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में आपके टखनों या पैरों में सूजन (एडिमा), सिरदर्द, सुस्ती, चक्कर आना, थकान, स्वाद बदलना, और पेट ख़राब होना शामिल हैं. चूंकि इसकी वजह से आपको चक्कर आना हो सकता है, इसलिए जब तक आपको यह पता न लग जाए कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है, तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कोई भी काम न करें जिसमें फोकस करने की जरुरत हो. अगर आप साइड इफेक्ट से परेशान हैं या इनमें कोई सुधार होता दिखाई नहीं देता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.


इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या या बहुत अधिक डिहाइड्रेशन है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. इस दवा का उपयोग करते समय, आपका ब्लड प्रेशर अक्सर चेक करना होगा, और आपके किडनी फंक्शन को भी टेस्ट कराने की आवश्यकता पड़ सकती है.

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के फायदे

हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट का इस्तेमाल हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के प्रबंधन में किया जाता है. हाइपरटेंशन एक आजीवन या क्रॉनिक स्थिति है जिसमें धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त द्वारा प्रदान की जाने वाली शक्ति इतनी अधिक हो जाती है कि इससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी और मस्तिष्क को नुकसान होता है. टेलब्रिस-एलएन टैबलेट हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) को कम करने में मदद करता है, इस प्रकार इसे नियंत्रण में रखता है. बीपी को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में मदद करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं के जोखिम को कम करता है.

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
टेलब्रिस-एलएन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • पेट ख़राब होना
  • खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
  • कार्डियोजेनिक शॉक
  • एड़ियों में सूजन
  • सिरदर्द
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • चक्कर आना

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. टेलब्रिस-एलएन टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट किस प्रकार काम करता है

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः सिल्नीडिपाइन और टेल्मीसार्टन, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से कम करता है. सिल्नीडिपाइन कैल्शियम चैनल ब्लॉकर (CCB) है और टेल्मीसार्टन एक एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर (ARB) है. वे ब्लड वेसल को आराम देकर और पूरे शरीर में खून को पंप करने में हार्ट को अधिक कुशल बनाकर काम करते हैं.

ख़ास टिप्स

  • टेलब्रिस-एलएन टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो एक दवा की तुलना में बेहतर तरीके से ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण प्रदान करता है.
  • टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के कारण चक्कर आना या सुस्ती आ सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • इससे आपको चक्कर आने की समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है, खासकर जब आप खड़े होते हैं (ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन). अगर आप बैठे या लेटे हुए हैं तो धीरे से उठें.
  • शराब का सेवन न करें क्योंकि यह इस दवा के ब्लड प्रेशर को कम करने वाले प्रभाव को बढ़ा सकता है.
  • इससे टखने या पैर में सूजन हो सकती है. जब आप नीचे बैठे हों तो अपने पैरों को ऊपर उठाएं. अगर यह न फैले, तो अपने चिकित्सक से बात करें.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भ धारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं तो टेलब्रिस-एलएन टैबलेट का इस्तेमाल न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान टेलब्रिस-एलएन टैबलेट की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि पशुओं के अध्ययन के आधार पर गर्भाशय के जोखिम का सकारात्मक प्रमाण है. हालांकि, इसे अभी भी उन स्थितियों में डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जा सकता है जहां जोखिमों से अधिक लाभ मिलते हैं.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों में टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में टेलब्रिस-एलएन टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में टेलब्रिस-एलएन टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टेलब्रिस-एलएन टैबलेट लेते समय जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ्य बनाने में मदद कर सकते हैं. धूम्रपान बंद करें, क्योंकि धूम्रपान से हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है. अगर आपका वजन अधिक है या मोटापा है, तो वजन कम करने की कोशिश करें. आपको अपने भोजन में फल और सब्जियों को शामिल करके स्वस्थ आहार बनाए रखना चाहिए. नियमित व्यायाम आपके हृदय को मजबूत बना सकता है और हार्ट अटैक के जोखिम को कम कर सकता है.
आपका डॉक्टर हाई पोटेशियम लेवल के लिए समय-समय पर आपके ब्लड पोटेशियम लेवल की जांच करेगा. सुनिश्चित करें कि डॉक्टर के साथ भविष्य में किसी भी अपॉइंटमेंट को न भूलें.
नहीं, डॉक्टर से परामर्श किए बिना दवा बंद न करें. इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार कड़ाई से किया जाना चाहिए, भले ही आप अच्छी तरह से महसूस कर रहे हों. अचानक टेलब्रिस-एलएन टैबलेट का सेवन रोकने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
टेलब्रिस-एलएन टैबलेट एक ऐसी दवा है जिसमें टेल्मीसार्टन और सिल्नीडिपाइन शामिल हैं. इन दो दवाओं को ब्लड प्रेशर को अधिक प्रभावी रूप से कम करने के लिए जोड़ा जाता है, जिससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं.
हां, टेलब्रिस-एलएन टैबलेट का इस्तेमाल करने से आपको चक्कर आ सकते हैं. यह तब हो सकता है जब आप अचानक लेटने या बैठने की स्थिति से उठते हैं. चक्कर आने या बेहोश होकर गिर जाने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे हैं या लेटे हैं तो धीरे-धीरे उठें.
नहीं, गर्भावस्था में टेलब्रिस-एलएन टैबलेट से बचना चाहिए. टेलब्रिस-एलएन टैबलेट, बच्चे पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है. अगर आप टेलब्रिस-एलएन टैबलेट लेते समय गर्भवती हो जाती हैं, तो इसका इस्‍तेमाल करना बंद कर दें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कम करने के अन्य तरीकों का सुझाव दे सकता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

संबंधित लैब टेस्ट

संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Salubris Pharma Pvt Ltd
Address: एफ 39, गोल्डन प्लाजा मोटली अंकलेश्वर, भरूच गुजरात-392001

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Image of Step
सही दवाएं प्रदान करें
पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) काम्प्लेक्स डाक्यूमेंट्स होते हैं. हम आपको दवा की सही फॉर्म और डोज प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में प्रूफ़ रीड करते हैं और जाँच करते हैं
Image of Step
कानून के अनुसार
औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और नियम, 1945 के अनुसार अधिकांश दवाएँ वैध डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं बेची जा सकतीं हैं
close sheet