Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
455 लोग
हाल ही में इसे खरीदा है
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image

सारटेल-एलएन 40 टैबलेट

सिल्नीडिपाइन (10mg)+ Telmisartan (40mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट, हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम देकर और ह्रदय द्वारा रक्त पंप करने की प्रक्रिया को आसान बनाकर ब्लड प्रेशर को कम करता है. यह किडनी की सुरक्षा करता है, किडनी के नुकसान की प्रगति को धीमा करता है, और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 13 Jul 2026 | 01:01 AM (IST)
विकल्प के साथ 63% अधिक बचाएं
Chevron Icon
₹151
₹167.81
10% की छूट
Get for
₹128
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹139
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 tablets
डिलीवरी का समय 60 मिनट
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

समाप्ति के बाद

जुलाई, 2027

 
 
0
footer-icon
Header Image
Substitute Savings
63% कम भुगतान करें इसके साथ एक सामान्य विकल्प के साथ समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
इसमें वही घटक (कॉम्पोजिशन) मौजूद हैं
अभी आप देख रहे हैं
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹12.8 प्रति टैबलेट
₹151
₹167.81

₹128

के लिए ऑर्डर
₹1200
डिलीवरी का समय 60 मिनट
इंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा
63% कम कीमत
tag icon
सिलनेप-टी 40 टैबलेट
सिलनेप-टी 40 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹4.74 प्रति टैबलेट
कैसे?
₹55.8
₹90
38% off

₹47.4

के लिए ऑर्डर
₹1200
डिलीवरी का समय 30 मिनट
लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा
65K+ यूज़र इस महीने जेनेरिक्स पर स्विच हो गए हैं

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सिल्नीडिपाइन (10mg)+ Telmisartan (40mg)

मार्केटर

Intas Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट image

परिचय

सारटेल-एलएन 40 टैबलेट को खाली पेट या खाने के साथ लिया जा सकता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे रोज नियमित रूप से एक तय समय पर लेना बेहतर होता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. अगर आप बेहतर महसूस करने लगे हैं, तो भी इस दवा को लेते रहना आवश्यक है. अपने ब्लड प्रेशर को कम करके, यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम कर रहा है, इसलिए जब तक आपका डॉक्टर आपको नहीं कहता है तब तक इसे लेना बंद न करें. आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस दवा को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं, जैसे ऐक्टिव रखना, धूम्रपान रोकना और कम नमक और कम वसा वाला आहार खाना.


इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में आपके टखनों या पैरों में सूजन (एडिमा), सिरदर्द, सुस्ती, चक्कर आना, थकान, स्वाद बदलना, और पेट ख़राब होना शामिल हैं. चूंकि इसकी वजह से आपको चक्कर आना हो सकता है, इसलिए जब तक आपको यह पता न लग जाए कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है, तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कोई भी काम न करें जिसमें फोकस करने की जरुरत हो. अगर आप साइड इफेक्ट से परेशान हैं या इनमें कोई सुधार होता दिखाई नहीं देता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.


इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या या बहुत अधिक डिहाइड्रेशन है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. इस दवा का उपयोग करते समय, आपका ब्लड प्रेशर अक्सर चेक करना होगा, और आपके किडनी फंक्शन को भी टेस्ट कराने की आवश्यकता पड़ सकती है.

सारटेल-एलएन टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

सारटेल-एलएन टैबलेट के फायदे

हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट का इस्तेमाल हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के प्रबंधन में किया जाता है. हाइपरटेंशन एक आजीवन या क्रॉनिक स्थिति है जिसमें धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त द्वारा प्रदान की जाने वाली शक्ति इतनी अधिक हो जाती है कि इससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी और मस्तिष्क को नुकसान होता है. सारटेल-एलएन 40 टैबलेट हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) को कम करने में मदद करता है, इस प्रकार इसे नियंत्रण में रखता है. बीपी को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में मदद करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं के जोखिम को कम करता है.

सारटेल-एलएन टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
सार्टेल-एलएन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • पेट ख़राब होना
  • खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
  • कार्डियोजेनिक शॉक
  • एड़ियों में सूजन
  • सिरदर्द
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • चक्कर आना

सारटेल-एलएन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. सारटेल-एलएन 40 टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

सारटेल-एलएन टैबलेट किस प्रकार काम करता है

सारटेल-एलएन 40 टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः सिल्नीडिपाइन और टेल्मीसार्टन, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से कम करता है. सिल्नीडिपाइन कैल्शियम चैनल ब्लॉकर (CCB) है और टेल्मीसार्टन एक एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर (ARB) है. वे ब्लड वेसल को आराम देकर और पूरे शरीर में खून को पंप करने में हार्ट को अधिक कुशल बनाकर काम करते हैं.

ख़ास टिप्स

  • सारटेल-एलएन 40 टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो एक दवा की तुलना में बेहतर तरीके से ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण प्रदान करता है.
  • सारटेल-एलएन 40 टैबलेट लेने से चक्कर आना या सुस्ती महसूस हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • इससे आपको चक्कर आने की समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है, खासकर जब आप खड़े होते हैं (ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन). अगर आप बैठ रहे हैं या लेट रहे हैं तो धीरे-धीरे उठें.
  • शराब का सेवन न करें क्योंकि यह इस दवा के ब्लड प्रेशर को कम करने वाले प्रभाव को बढ़ा सकता है.
  • इससे टखने या पैरों में सूजन हो सकती है. जब आप नीचे बैठे हों तो अपने पैरों को ऊपर उठाएं. अगर यह न फैले, तो अपने चिकित्सक से बात करें.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भ धारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं तो सारटेल-एलएन 40 टैबलेट का इस्तेमाल न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान सारटेल-एलएन 40 टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सावधानी बरतें
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट के कारण ब्लड प्रेशर में बदलाव के कारण चक्कर आना या कमजोरी हो सकती है. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सारटेल-एलएन 40 टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को सारटेल-एलएन 40 टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में सारटेल-एलएन 40 टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सारटेल-एलएन 40 टैबलेट लेते समय जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ्य बनाने में मदद कर सकते हैं. धूम्रपान बंद करें, क्योंकि धूम्रपान से हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है. अगर आपका वजन अधिक है या मोटापा है, तो वजन कम करने की कोशिश करें. आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करके हेल्दी खानपान बनाए रखना चाहिए. नियमित व्यायाम आपके हृदय को मजबूत बना सकता है और हार्ट अटैक के जोखिम को कम कर सकता है.
आपका डॉक्टर हाई पोटेशियम लेवल के लिए समय-समय पर आपके ब्लड पोटेशियम लेवल की जांच करेगा. सुनिश्चित करें कि डॉक्टर के साथ भविष्य में किसी भी अपॉइंटमेंट को न भूलें.
नहीं, डॉक्टर से परामर्श किए बिना दवा बंद न करें. इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार कड़ाई से किया जाना चाहिए, भले ही आप अच्छी तरह से महसूस कर रहे हों. अचानक सारटेल-एलएन 40 टैबलेट का सेवन रोकने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
सारटेल-एलएन 40 टैबलेट एक ऐसी दवा है जिसमें टेल्मीसार्टन और सिल्नीडिपाइन शामिल हैं. इन दो दवाओं को ब्लड प्रेशर को अधिक प्रभावी रूप से कम करने के लिए जोड़ा जाता है, जिससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं.
हां, सारटेल-एलएन 40 टैबलेट लेने से चक्कर आ सकते हैं. यह समस्या खासकर तब हो सकती है जब आप अचानक बैठी या लेटी हुई स्थिति से खड़े होते हैं. चक्कर आने या गिरने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे या लेटे हुए हैं तो धीरे-धीरे उठें.
नहीं, गर्भावस्था में सारटेल-एलएन 40 टैबलेट से बचना चाहिए. सारटेल-एलएन 40 टैबलेट, बच्चे पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है. अगर आप सारटेल-एलएन 40 टैबलेट लेते समय गर्भवती हो जाती हैं, तो इसका इस्‍तेमाल करना बंद कर दें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कम करने के अन्य तरीकों का सुझाव दे सकता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

संबंधित लैब टेस्ट

संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
100%
हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर)
100%
औसत
75%
बढ़िया
17%
खराब
8%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
62%
सिरदर्द
12%
चक्कर आना
12%
नींद आना
12%
खाने के साथ
100%
औसत
67%
महंगा
22%
महंगा नहीं
11%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Intas Pharmaceuticals Ltd
Address: चिनुभाई सेंटर, ऑफ. नेहरू ब्रिज, आश्रम रोड, अहमदाबाद - 380009. गुजरात. भारत.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से सारटेल-एलएन 40 टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet