


रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर
लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 07 नवंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)



₹105
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.
सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, पेट दर्द, डायरिया, पेट की गैस, कब्ज, सिरदर्द, कमजोरी, और फ्लू जैसे लक्षण हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे चक्कर आने और नींद आने जैसी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग या मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.
लाइफस्टाइल में परिवर्तन जैसे फाइबर युक्त डाइट, ऐसे भोजन जो आपके लक्षणों को बढ़ा सकते हैं उनके सेवन से बचना, अधिक फ्लूइड का लेना और नियमित व्यायाम से बेहतर परिणाम पाने में आपको मदद मिल सकती है. इसे लेने से पहले, अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.
रैबिटैब एलएस कैप्सूल एसआर के मुख्य इस्तेमाल
- आंतों का अल्सर का इलाज
- इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम का इलाज
- गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (एसिड रिफ्लक्स) का इलाज
रैबिटैब एलएस कैप्सूल एसआर के फायदे
आंतों का अल्सर दर्दनाक घाव हैं जो आंत के अंदरूनी त्वचा में विकसित होते हैं. रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करता है जिससे अल्सर में आगे कोई क्षति नहीं होती है तथा यह प्राकृतिक रूप से ठीक हो जाता है. अल्सर किस वजह से हुआ है, इसके आधार पर डॉक्टर इस दवा के साथ दूसरी दवाएं भी दे सकते हैं. आपको रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर के प्रभावी तरीके से काम करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक इसे लेते रहना होगा, भले ही लक्षण दिखाई देना बंद हो जाए.
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम बड़ी आंत (कोलन) की एक क्रॉनिक (लॉन्ग-टर्म) बीमारी है जिसे आमतौर पर लॉन्ग टर्म मैनेजमेंट की आवश्यकता होती है. इससे ब्लीडिंग, बार-बार होने वाले दस्त, गैस बनना, ऐंठन और पेट में दर्द हो सकता है. रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर आपके पेट और गट (आंत) की मांसपेशियों को रिलेक्स करता है तथा इन लक्षणों में प्रभावी रूप से आराम देता है. आमतौर पर, आपकी स्थिति को सुधारने के लिए इसका इस्तेमाल अन्य दवाओं के साथ किया जाता है.
जब तक डॉक्टर आपको इसे लेने के लिए कहे तब तक इसे लेना जारी रखें. इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको नियमित रूप से इस दवा का सेवन करने की आवश्यकता होगी. इसे लेने के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए फाइबर से भरपूर आहार लें, तेल या मसालेदार भोजन से बचें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं.
गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिज़ीज़ (जीईआरडी) एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड, फूड पाइप (इसोफेगस) में वापस जाता है, जिससे हार्टबर्न और इरिटेशन जैसे लक्षण होते हैं. रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करता है और हार्टबर्न और एसिड रिफ्लक्स से जुड़े दर्द से राहत देता है. इसके प्रभावी होने के लिए आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपको बताया गया हो.
लाइफस्टाइल में कुछ आसान बदलाव जी.ई.आर.डी. के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं. उन भोजनों के बारे में सोचें जिनसे हार्टबर्न होता है और उनसे बचने की कोशिश करें; थोड़ी-थोड़ी देर में, कम मात्रा में भोजन खाएं; अगर आप ओवरवेट हैं तो वजन घटाने की कोशिश करें और आराम के तरीके खोजने की कोशिश करें. बिस्तर पर जाने के 3-4 घंटे के भीतर भोजन न करें.
रैबिटैब एलएस कैप्सूल एसआर के साइड इफेक्ट
- कमजोरी
- पेट की गैस
- उल्टी
- मिचली आना
- पेट में दर्द
- डायरिया
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- खांसी
- लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना
- रैश
- पीठ दर्द
- अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
- गले में खराश
- नाक में इन्फ्लेमेशन
- कब्ज
- संक्रमण
- फंडिक ग्लैंड पॉलीप्स
- दर्द
- इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण
रैबिटैब एलएस कैप्सूल एसआर का इस्तेमाल कैसे करें
रैबिटैब एलएस कैप्सूल एसआर किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Rabitab LS 75mg/20mg Capsule SR
Renvorab-SL Capsule SR
Razo-L Capsule SR
Neopride Total Capsule SR
Veloz L Capsule SR
Rabonik Plus Capsule SR
ख़ास टिप्स
- विशेष रूप से सुबह के समय खाने के एक घंटे पहले लें.
- अपने चिकित्सक को सूचित करें यदि आपको पानी जैसा दस्त, बुखार, या पेट में दर्द होता है और वह ठीक नहीं हो रहा है.
- रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे पेट को क्षति होने का खतरा बढ़ सकता है.
- लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर या टूट सकती हैं. पर्याप्त मात्रा में डायटरी कैल्सियम और विटामिन डी या उसके सप्लीमेंट्स लें. रैबिटैब एलएस 75एमजी/20एमजी कैप्सूल एसआर को निर्धारित समय से अधिक न लें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Rabeprazole. Charlotte, North Carolina: FSC Laboratories; 1999 [revised Dec. 2014]. [Accessed 12 Apr. 2019] (online) Available from:
- ScienceDirect. Levosulpiride. [Accessed 12 Apr. 2019] (online) Available from:
- Rabeprazole Sodium and Levosulpiride [Patient Information Sheet]. Solan, Himachal Pradesh: M/s. Acme Generics Private Limited; 2022. [Accessed 14 Aug. 2024] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: कैप्री फार्मास्युटिकल्स , 651/2B, पंजाब माता नगर., लुधियाना,141002, इंडिया
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)


















