


पेक्सेट 500mg इंजेक्शन
लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 31 Mar 2026 | 02:31 PM (IST)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें








सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
पेक्सेट 500mg इंजेक्शन एक योग्य चिकित्सा पेशेवर द्वारा एक इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.
इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, भूख में कमी, और बाल झड़ना शामिल हैं. यह दवा आपके खून में ब्लड सेल (रेड ब्लड और वाइट ब्लड सेल में कमी) की संख्या को कम कर सकती है, जिससे इंफेक्शन की संवेदनशीलता बढ़ जाती है. हार्ट, लिवर और ब्लड यूरिक एसिड लेवल के साथ अपने ब्लड सेल को चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय रोग, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान इस दवा को लेने की सलाह नहीं दी जाती है. गर्भधारण से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों के द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल महत्वपूर्ण है.
पेक्सेट पाउडर फॉर इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल
- नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर
- मैलिग्नेंट प्लूरल मेसोथेलियोमा
पेक्सेट पाउडर फॉर इंजेक्शन के फायदे
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख प्रकारों में से एक है और यह धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों दोनों को प्रभावित करता है. पेक्सेट 500mg इंजेक्शन का इस्तेमाल नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसे अकेले या अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
मैलिग्नेंट प्लूरल मेसोथेलियोमा कैंसर का एक रूप है जो फेफड़ों और पसलियों के अंदरूनी हिस्से में विकसित होता है. यह फेफड़ों के कैंसर की बहुत ही जानलेवा अवस्था है. पेक्सेट 500mg इंजेक्शन को अन्य दवाओं के साथ कैंसर का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता है. यह कैंसर कोशिकाओं को मारता है, और कैंसर कोशिकाओं की संख्या को बढ़ने से रोकता है. यह अन्य अप्रभावित अंगों में कैंसर के फैलाव को प्रतिबंधित करता है. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और अगर आपको कुछ पूछना है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
पेक्सेट पाउडर फॉर इंजेक्शन के साइड इफेक्ट
- मिचली आना
- उल्टी
- गले में खराश
- भूख में कमी
- स्टोमेटाइटिस (मुंह की सूजन)
- बाल झड़ना
- ब्लड प्लेटलेट्स कम होना
- रैश
- थकान
- एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी)
- डायरिया
- सफ़ेद रक्त कोशिकाओं (वाइट ब्लड सेल्स) में कमी
- न्यूरोपैथी
पेक्सेट पाउडर फॉर इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें
पेक्सेट पाउडर फॉर इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Pexate 500mg Injection
ख़ास टिप्स
- इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
- अगर आपको इन्फेक्शन के कोई भी संकेत जैसे बुखार, गले में खराश, लाल चकत्ते या गंभीर दस्त दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग
पेक्सेट 500mg इंजेक्शन से आप थकान महसूस कर सकते हैं और इससे आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.

किडनी
मध्यम और गंभीर किडनी की बीमारी वाले मरीजों को पेक्सेट 500mg इंजेक्शन का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है.

लिवर
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
सिस्प्लैटिन (इंजेक्शन रूट)
कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)
हर्पीज़ ज़ोस्टर/शिंगल्स वैक्सीन (रिकॉम्बिनेंट, एडजुवेंटेड) (इंजेक्शन रूट)
आइबुप्रोफेन (ओरल रूट)
आइबुप्रोफेन (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 946.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. p. 1077.
- Pemetrexed disodium. Basingstoke, Hampshire: Eli Lilly and Company Limited; 2004 [revised 10 Jan. 2019]. [Accessed 28 Jan. 2019] (online) Available from:
- Pemetrexed. Indianapolis, Indiana: Lilly USA; 2004 [revised Sep. 2013]. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 213, शिवाय डोंग्रे इंडस्ट्रियल प्रिमाइजेज़, अंधेरी - कुर्ला रोड, अंधेरी(ए), मुंबई - 400 072, महाराष्ट्र, इंडिया.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)















