Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
179 लोग
हाल ही में देखे गए
Sku Image
Sku Image
Sku Image
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
नोटरील प्लस सिरप को आमतौर पर बच्चों में जुकाम के लक्षणों जैसे कि गले में दर्द, नाक बहना, खांसी, छींकने, आंखों से पानी निकलना, शरीर में दर्द और बुखार के इलाज में दिया जाता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 04 Aug 2026 | 01:06 AM (IST)
₹66.2
₹75
12% की छूट
Get for
₹56.3
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹60.9
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
60 ml Syrup
डिलीवरी का समय 9pm, आज
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

समाप्ति के बाद

दिसंबर, 2026

 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

क्लोरफेनीरामाइन मैलीट (1mg)+ Paracetamol (125mg)+ Phenylephrine (2.5mg)

मार्केटर

Winsome Laboratories Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
नोटरील प्लस सिरप image
नोटरील प्लस सिरप image
नोटरील प्लस सिरप image

आपके बच्चों की दवाओं की एक झलक

अपने बच्चे को भोजन के साथ या भोजन के बिना मुंह से नोटरील प्लस सिरप दें. आमतौर पर, बच्चों का पेट संवेदनशील होता है और दवाई लेते समय पेट खराब होने की शिकायत होती है. अगर ऐसा होता है तो इस दवा को हो सके तो खाने के साथ दें. हमेशा याद रखें कि आपके बच्चे के डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक आपके बच्चे के लक्षणों पर निर्भर करती है, इसलिए निर्धारित खुराक, समय और तरीके का पालन करें.

नोटरील प्लस सिरप को रोज एक निश्चित समय पर दें ताकि यह धीरे-धीरे आपके बच्चे दिनचर्या में शामिल हो जाए, जिससे आपको याद रखने में मदद मिलेगी. अगर आपका बच्चा इस दवा को लेने के 30 मिनट के अन्दर उलटी करता है तो दोबारा उसी खुराक को दें. हालांकि, अगर अगली खुराक का समय हो गया हो तो पिछली खुराक कभी साथ न लें. नियमित खुराक लेने के एक सप्ताह के भीतर आपका बच्चा बेहतर महसूस करना शुरू कर सकता है. हालांकि, आपको अपने बच्चे को सलाह दिए गए पूरे कोर्स को पूरा करने के लिए दवा देना जारी रखना चाहिए क्योंकि अचानक इसे रोकने से आपके बच्चे की स्थिति और भी खराब हो सकती है.

इस दवा को लेते समय आपके बच्चे को होने वाले कुछ मामूली और अस्थायी साइड इफेक्ट में उल्टी, मिचली आना, चक्कर आना, और सिरदर्द शामिल हैं. आपके बच्चे के शरीर को इस दवा की आदत लगने के बाद यह साइड इफेक्ट कम हो जाएंगे. अगर ये साइड इफेक्ट आपके बच्चे के लिए, बने रहते हैं या कष्टप्रद होते हैं, तो बिना किसी देरी के बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करें.

अपने बच्चे के डॉक्टर को अपने बच्चे का पूरा मेडिकल इतिहास बताएं, जिसमें वर्तमान में चल रही दवा या किसी एलर्जी का इतिहास, हृदय संबंधी समस्या, रक्त संबंधी विकार, जन्म विकार, एयरवे अवरोध, फेफड़ों की असंगति, त्वचा संबंधी विकार, लिवर की खराबी और किडनी की खराबी आदि शामिल हैं. यह जानकारी खुराक में बदलाव और आपके बच्चे के समग्र इलाज की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण है.

बच्चों में नोटरील प्लस सिरप के इस्तेमाल

आपके बच्चे के लिए नोटरील प्लस सिरप के फायदे

जुकाम का इलाज
नोटरील प्लस सिरप कॉम्बिनेशन वाली एक दवा है जो प्रभावी रूप से जुकाम के लक्षणों जैसे कि बंद नाक, नाक बहना, आँखों से पानी निकलना, छीकें आना और जकड़न या कंजेशन से राहत दिलाती है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है तथा आपको तेज राहत प्रदान करता है जो घंटों तक चलती है.

नोटरील प्लस सिरप आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू कर देता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें. यह दवा लेने से आप लक्षणों की चिंता किए बिना बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जी सकते हैं.

बच्चों में नोटरील प्लस सिरप के साइड इफेक्ट

नोटरील प्लस सिरप गंभीर साइड इफेक्ट पैदा नहीं करता है और बच्चों द्वारा अच्छी तरह से सहन किया जाता है. अगर साइड इफ़ेक्ट होते भी हैं तो शरीर जब इस दवा के अनुकूल हो जाती है तो काफी हद तक कम हो जाते हैं. अगर ये साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या आपके बच्चे को और कोई परेशानी होती है तो बच्चों के डॉक्टर से परामर्श लें. सबसे आम दुष्प्रभावों में शामिल हैं-
नोटरील प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • चक्कर आना
  • मिचली आना
  • तेज धड़कन
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • एंग्जायटी
  • बेचैनी
  • कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
  • कमजोरी
  • मतिभ्रम
  • हाइपरसेंसिटिविटी
  • घबराहट
  • कोई आम साइड इफ़ेक्ट नहीं देखा गया

अपने बच्चे को नोटरील प्लस सिरप कैसे दिया जा सकता है?

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. नोटरील प्लस सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

नोटरील प्लस सिरप किस प्रकार काम करता है

नोटरील प्लस सिरप इन तीन दवाओं क्लोरफेनिरामाइन, पैरासिटामोल और फिनाइलेफ्रिन का कॉम्बिनेशन है, जो सामान्य जुकाम के लक्षणों से छुटकारा दिलाता है. क्लोरफेनिरामाइन एक एंटीएलर्जिक है जो एलर्जी के लक्षणों जैसे नाक बहने, आंखों में पानी आना और छींक से राहत देता है. पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाला) है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. फिनाइलेफ्रिन एक नेजल डिकंजेस्टेंट है, जो छोटी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है और बंद नाक और नाक के जाम होने की स्थिति से राहत देता है.

ख़ास टिप्स

  • नोटरील प्लस सिरप से आपके बच्चे को नींद आ सकती है. सुनिश्चित करें कि शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते समय आपका बच्चा अतिरिक्त देखभाल करता है.
  • नोटरील प्लस सिरप को जुकाम और फ्लू की अन्य दवाओं के साथ कभी भी न लें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
  • अगर आपके बच्चे को खुजली वाले रैशेज, चेहरे पर सूजन, या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्‍याएं होने लगे तो नोटरील प्लस सिरप लेना बंद करें और तुरंत डॉक्टर को बताएं.
  • खुद से देखभाल करने का अभ्यास करें:
    1. एलर्जी से बचने के लिए छींकने और खांसने के बाद सतहों को साफ व इन्फेक्शन रहित बनाएं
    2. अपने बच्चे को बहुत सारे तरल पदार्थ दें, क्योंकि यह फेफड़ों में बलगम को पतला और ढीला करने में मदद करता है
    3. अपने बच्चे को डेयरी उत्पाद, कॉफी, मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से रोकें. ये सभी खांसी को बढ़ा सकते हैं
    4. हलके गर्म पानी में नमक डालकर अपने बच्चे को गरारे कराएं
    5. बच्चे को खूब आराम करने दें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

किडनी

किडनी

असुरक्षित
किडनी की बीमारी वाले मरीजों को नोटरील प्लस सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को नोटरील प्लस सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
लिवर की गंभीर क्षति में इससे बचना चाहिए.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोटरील प्लस सिरप का लंबे समय तक या अधिक सेवन करने से आपके बच्चे को दौरे, तेज़ हार्ट रेट, डिप्रेशन, कॉग्निशन डिफेक्ट और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता जैसे गंभीर साइड इफेक्ट होने का जोखिम हो सकता है. हमेशा निर्धारित खुराक पर लगाएं. सही खुराक निकालने के लिए, निर्माता द्वारा दवा के साथ प्रदान किए गए कैलिब्रेटेड कप का उपयोग करें. किचन टीस्पून का उपयोग न करें क्योंकि यह सही अनुमान नहीं देगा.
नोटरील प्लस सिरप को कमरे के तापमान पर, सूखी जगह पर, सीधी गर्मी और प्रकाश से दूर स्टोर किया जाना चाहिए. इसके अलावा, किसी भी दुर्घटना के कारण होने वाले सेवन से बचने के लिए सभी दवाओं को बच्चों की पहुंच से बाहर रखें.
जब तक डॉक्टर द्वारा सलाह न दी जाए तब तक अपने बच्चे को एक बार में एक से अधिक खांसी या सर्दी दवा न दें. कारण यह है कि दोनों दवाओं में एक ही तत्व हो सकते हैं. यह ओवरडोज़ के बराबर होगा और आपके बच्चे पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. अपने बच्चे को कोई दवा देने से पहले हमेशा अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करें.
वयस्कों द्वारा इस्तेमाल करने की सलाह दी गई अपने बच्चे की दवाएं कभी न दें. बच्चों को केवल उनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई दवाएं दी जानी चाहिए, अन्यथा इससे अवांछित साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अपने बच्चे में इस्तेमाल करने से पहले दवा के लेबल को ठीक से चेक करें. विशेष रूप से निर्धारित खुराक में अपने बच्चे को दवा दें. अगर लक्षण परेशान हैं या इलाज के बाद भी बेहतर नहीं हो पाते हैं, तो अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना सबसे अच्छा है.
नोटरील प्लस सिरप से हल्के सुस्ती का प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके बच्चे को नींद आ सकती है. इसलिए, सावधानी बरतें और नींद लगाने के लिए इस दवा को कभी न दें. अनिद्रा जैसे किसी भी अंतर्निहित नींद संबंधी विकार को मास्क कर सकती है. अपने बच्चे को यह दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा सबसे अच्छा होता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
Related products
Products related to Notril Plus Syrup
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में तीन बार
100%
बुखार
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Winsome Laboratories Pvt Ltd
Address: बी 257, नारायणा औद्योगिक क्षेत्र, चरण - 1, नई दिल्ली - 110 028, भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से नोटरील प्लस सिरप डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet