Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
मायगक्योर प्रो टैबलेट 1
मायगक्योर प्रो टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

मायगक्योर प्रो टैबलेट

प्रोप्रेनेलोल (40mg)+ Flunarizine (10mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मायगक्योर प्रो टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल माइग्रेन की रोकथाम के लिए किया जाता है. यह मस्तिष्क की गतिविधि को नियंत्रित करके और रक्त प्रवाह में सुधार करके काम करता है, जिससे माइग्रेन हमलों की आवृत्ति, गंभीरता और तीव्रता को कम करने में मदद मिलती है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 08 नवंबर 2026 | 01:00 AM (Ist)
₹115 एमआरपी₹130.3112% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
मायगक्योर प्रो टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
प्रोवेनोल प्लस 10 टैबलेट
₹178₹193.13
यहां से उपलब्ध विकल्प टॉप ब्रांड
बिक चुके हैं
मायगक्योर प्रो टैबलेट
मायगक्योर प्रो टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹115
₹130.31
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
प्रोवेनोल प्लस 10 टैबलेट
प्रोवेनोल प्लस 10 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Intas Pharmaceuticals Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹178
₹15.1 प्रति टैबलेट

₹151

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

प्रोप्रेनेलोल (40mg)+ Flunarizine (10mg)

मार्केटर

Kriti Lifesciences

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मायगक्योर प्रो टैबलेट 1
मायगक्योर प्रो टैबलेट 2

परिचय

मायगक्योर प्रो टैबलेट को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे हर रोज नियमित रूप से और एक निश्चित समय पर लें. दवा की मात्रा (डोज़) और इसे कितनी बार लेना है, यह आपकी स्थिति और लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करेगा. आपका डॉक्टर यह तय करेगा कि आपको अपने लक्षणों में सुधार करने के लिए कितनी आवश्यकता है. जब तक आपके लिए इसे लेने की सलाह दी गई हो तब तक इसे लें. तनाव, धूम्रपान और प्रोसेस किए गए भोजन पदार्थों से बचना जैसे लाइफस्टाइल परिवर्तन इस दवा को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं.


इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में वजन बढ़ना, धीमी ह्रदय गति, थकान, डिप्रेशन, सुस्ती, और सर्दी-जुकाम शामिल हैं. यह दवा ब्लड शुगर लेवल के लक्षणों को छिपा सकती है, इसलिए इसे लेते समय अपने ब्लड शुगर लेवल के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियमित रूप से मॉनिटर करें.


इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी की बीमारी, डिप्रेशन है, या अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपका डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में भी पता होना चाहिए जो आप ले रहे हैं, क्योंकि इनमें से कई इस दवा को कम प्रभावी बना सकती हैं या इसके काम करने के तरीके को बदल सकती हैं.


अस्थमा या ब्रोंकाइटिस सहित किसी भी सांस लेने की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को मायगक्योर प्रो टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर को सूचित करना चाहिए. यह कुछ लोगों में वजन बढ़ना का कारण बन सकता है, इसलिए ऐसे व्यक्ति को अपना वजन मेंटेन रखने के लिए एक हेल्दी डाइट प्लान अपनाने की सलाह दी जाती है.

मायगक्योर प्रो टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

मायगक्योर प्रो टैबलेट के फायदे

माइग्रेन की रोकथाम
मायगक्योर प्रो टैबलेट आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है और मांसपेशियों की असामान्य गतिविधि को रोकता है जो माइग्रेन को बढ़ाता है. यह माइग्रेन अटैक की रोकथाम के लिए बहुत असरदार दवा है, हालांकि, यह पहले से शुरू हो चुके अटैक का इलाज नहीं करता है. माइग्रेन अटैक की फ्रीक्वेंसी को रोककर और इससे सुरक्षित रखकर दवा आपकी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में मदद कर सकती है और आपकी लाइफ क्वालिटी में सुधार कर सकती है.

मायगक्योर प्रो टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
मायगक्योर प्रो के सामान्य साइड इफेक्ट
  • वजन बढ़ना
  • धीमी ह्रदय गति
  • सुस्ती
  • थकान
  • चक्कर आना

मायगक्योर प्रो टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. मायगक्योर प्रो टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

मायगक्योर प्रो टैबलेट किस प्रकार काम करता है

मायगक्योर प्रो टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःप्रोप्रेनेलोल और फ्लूनेरिजाइन. प्रोप्रेनेलोल एक बीटा ब्लॉकर है, और फ्लूनेरिजाइन एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर है. यह दवा या इंग्रीडिएंट्स नर्व सेल्स को शांत और स्थिर रखते हैं, जिससे माइग्रेन जैसी समस्या के शुरू होने की संभावना कम हो जाती है. फ्लूनेरिजाइन कॉर्टिकल स्प्रेडिंग डिप्रेशन (CSD-इलेक्ट्रिक वेव्स जो मस्तिष्क में घूमते हैं और दर्द और सूजन का कारण बनते हैं) को रोकने में भी मदद करता है.

ख़ास टिप्स

  • इसे माइग्रेन के एक एक्यूट अटैक के इलाज के लिए न लें.
  • माइग्रेन को रोकने में मदद करने के लिए, हर दिन एक ही समय पर अपने भोजन को खाने की कोशिश करें और चमकदार लाइट और अत्यधिक तापमान से बचें. तेज़ संगीत और शोर वाले स्थानों से दूर रहें, और चॉकलेट, चीज़, प्रोसेस्ड फूड जैसी चीज़ों के साथ-साथ धूम्रपान को भी सीमित करें. पर्याप्त नींद लेना और तनाव को मैनेज करना भी माइग्रेन की संभावनाओं को कम कर सकता है.
  • मायगक्योर प्रो टैबलेट को सोने से पहले रात में लेना बेहतर होता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि मायगक्योर प्रो टैबलेट के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान मायगक्योर प्रो टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको मायगक्योर प्रो टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
मायगक्योर प्रो टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों में मायगक्योर प्रो टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मायगक्योर प्रो टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
डोज़ एडजस्टमेंट के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित मॉनिटरिंग करना उचित होता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मायगक्योर प्रो टैबलेट का इस्तेमाल इस दवा के किसी भी घटक या एक्सिपिएंट के लिए ज्ञात एलर्जी वाले मरीजों के लिए हानिकारक माना जाता है. इस दवा में प्रोप्रेनेलोल शामिल होता है, इसलिए अस्थमा, धीमी ह्रदय गति, असामान्य दिल की धड़कन या एवी ब्लॉक या सिक साइनस सिंड्रोम जैसी दिल की समस्याओं वाले मरीजों इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. क्योंकि इस दवा में फ्लूनेरिजाइन भी होता है, इसलिए डिप्रेशन या पार्किंसन रोग के इतिहास वाले मरीजों को इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
मायगक्योर प्रो टैबलेट को डिब्बे में या इसी के पैक में अच्छे से बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
मायगक्योर प्रो टैबलेट को माइग्रेन सिरदर्द की रोकथाम के लिए प्रोफाइलैक्टिक उपचार के रूप में दिया जाता है. अपने डॉक्टर से बात किए बिना यह दवा लेना बंद न करें, क्योंकि इससे आपके माइग्रेन वापस आ सकते हैं. इस दवा में प्रोप्रेनेलोल होता है और प्रोप्रेनेलोल की अचानक निकासी जाने से पसीना आना, कंपन, अनियमित या तेज़ दिल की धड़कन, एनजाइना का बिगड़ना या हार्ट अटैक हो सकता है. आपको अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार मायगक्योर प्रो टैबलेट लेना चाहिए.
नहीं, मायगक्योर प्रो टैबलेट पहले से शुरू माइग्रेन सिरदर्द में राहत नहीं देता है. इसका इस्तेमाल केवल माइग्रेन सिरदर्द के किसी भी नए एपिसोड को रोकने के लिए किया जा सकता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Kriti Lifesciences
Address: 398, ग्राउंड फ्लोर, पायनियर टोयोटा एजेंसी, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1, पंचकुला-134113, हरियाणा, भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet