Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट

आइबुप्रोफेन (400mg)+ Paracetamol (325mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट में दो दर्द निवारक दवाएं शामिल हैं. ये साथ मिलकर दर्द, बुखार, और सूजन को कम करने के लिए काम करते हैं. इसका इस्तेमाल सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीरियड के दौरान दर्द, दांत दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी कई स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 17 दिस 2025 | 04:35 पीएम (Ist)
₹21.5 एमआरपी₹24.0311% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
फ्लेक्सीब 325 टैबलेट
₹32.2₹37
यहां से उपलब्ध विकल्प अल्केम लैबोरेटरीज
बिक चुके हैं
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट
20 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹21.5
₹24.03
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
फ्लेक्सीब 325 टैबलेट
फ्लेक्सीब 325 टैबलेट
20 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Alkem Laboratories Ltd
पाएं रविवार, 7 जून
₹32.2
₹1.37 प्रति टैबलेट

₹27.4

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

आइबुप्रोफेन (400mg)+ Paracetamol (325mg)

मार्केटर

Abbott

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट image
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट image

परिचय

मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट को साइड इफेक्ट कम करने के लिए भोजन के साथ लेना सबसे अच्छा है. डोज़ और कितनी बार आपको इसे लेने की ज़रूरत है यह आपके डॉक्टर द्वारा बताए जाएंगे. आपको इसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार लेना चाहिए. दर्द के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं आमतौर पर दर्द का पहला लक्षण दिखते ही लेना बेहतर होता है. यह केवल शॉर्ट-टर्म उपयोग के लिए है. अगर लक्षण बने रहते हैं या अधिक बिगड़ जाते हैं या दवा 3 से अधिक दिनों के लिए आवश्यक है, तो डॉक्टर से परामर्श करें.

अगर इस दवा को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है तो साइड इफेक्ट कम ही होते हैं लेकिन इस दवा से सीने में जलन, अपच, मिचली आना, उल्टी, सिरदर्द और पेट में दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं. अगर इनमें से कोई भी परेशान करता है या नहीं जाता है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

आमतौर पर, इस दवा को सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है, लेकिन यह सबके लिए उपयुक्त नहीं हो सकती. इसे लेने से पहले, अगर आप शराब पीते हैं, ब्लड-थिनिंग दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, या आपको अस्थमा है या लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. यह इस दवा की खुराक या उपयुक्तता को प्रभावित कर सकता है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद भी इससे प्रभावित हो सकती हैं. इस दवा को लेते हुए शराब पीने से बचना सबसे बेहतर है.

मैक्सोफेन प्लस टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

मैक्सोफेन प्लस टैबलेट के फायदे

दर्द निवारक
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट में दो दवाएं मौजूद हैं: पैरासिटामोल और आइबुप्रोफेन दोनों का इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में किया जाता है. वे दर्द, सूजन और इन्फ्लेमेशन को कम करने के विभिन्न तरीकों से काम करते हैं. यह दवा माइल्ड से लेकर माइग्रेन, सिरदर्द, पीठ दर्द, माहवारी (मासिक) दर्द, डेंटल दर्द और रूमेटिक और मांसपेशियों में दर्द से संबंधित मध्यम स्तर के दर्द के इलाज में बेहद असरदार है. इस दवा का एंटी-इन्फ्लेमेटरी कॉम्पोनेंट इसे स्ट्रेन, स्प्रेन और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के इलाज में अधिक असरदार बनाता है.

पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. बहुत अधिक न लें क्योंकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है और इसे ज़रूरत से अधिक समय तक न लें. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे.
बुखार का इलाज
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट बुखार के कारण होने वाले अधिक तापमान को कम करने में मदद करता है. यह दवा सर्दी और फ्लू के लक्षणों, गले में खराश और बुखार के इलाज में प्रभावी है. पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. बहुत अधिक या ज़रूरत से अधिक समय तक न लें क्योंकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे.

मैक्सोफेन प्लस टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
मैक्सोफेन प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीने में जलन
  • अपच
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • नींद आना

मैक्सोफेन प्लस टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

मैक्सोफेन प्लस टैबलेट किस प्रकार काम करता है

मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःआइबुप्रोफेन और पैरासिटामोल. यह कुछ विशेष रासायनिक संदेशवाहकों के स्राव को रोकती है जिनके कारण बुखार, दर्द व सूजन (लाल होना और सूजन) होती है.

ख़ास टिप्स

  • दर्द, सूजन और बुखार से राहत पाने के लिए आपको इस कॉम्बिनेशन दवा को लेने की सलाह दी गई है.
  • पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • इसे अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार लें. दीर्घकालिक इस्तेमाल से पेट में ब्लीडिंग और किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
  • मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है और लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है.
  • अपने डॉक्टर से पूछे बिना पैरासिटामोल (दर्द/बुखार या खांसी और जुकाम के लिए दवा) वाली किसी अन्य दवा के साथ इसे न लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

असुरक्षित
किडनी की बीमारी वाले मरीजों को मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट अधिकांश मरीजों के लिए सुरक्षित है. हालांकि, कुछ मरीजों में, इससे मिचली, उल्टी, पेट दर्द, हार्टबर्न और डायरिया जैसे कुछ अवांछित साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर आपको इस दवा के कारण कोई लगातार समस्या हो रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
यदि आप मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट को दीर्घकालिक दर्द जैसी स्थिति के लिए ले रहे हैं, तो इस दवा को आपके डॉक्टर की सलाह के अनुसार जारी रखा जाना चाहिए. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.
हां, मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल मिचली आना और उल्टी के कारण बन सकता है. इसे दूध, खाने या एंटासिड के साथ लेने से जी मिचलाना रूक सकता है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई भी अन्य दवा ना लें.
हां, मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस होता है, तो ड्राइव न करें या किसी भी मशीन का उपयोग न करें. कुछ समय तक आराम करना और बेहतर महसूस करने के बाद दोबारा शुरू करना बेहतर है.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. अन्य दर्द निवारकों (एनएसएआईडी) से ज्ञात एलर्जी वाले मरीजों में इससे बचना चाहिए. पेट के अल्सर के इतिहास वाले रोगियों या सक्रिय या बार-बार पेट के अल्सर/ब्लीडिंग वाले रोगियों में इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर या किडनी से जुड़े रोग पहले हो चुके हैं उन्हें भी इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
नहीं, डॉक्टर से परामर्श किए बिना पेट में दर्द के लिए मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट नहीं लिया जाना चाहिए. यह दवा पेट के एसिड के स्राव को बढ़ा सकती है जो एक अज्ञात अंतर्निहित स्थिति को बढ़ा सकती है.
हां, मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक केमिकल का उत्पादन करती है जो किडनी को नुकसान से बचाता है. दर्द निवारक का इस्तेमाल शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन के स्तर को कम करता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग के कारण किडनी को नुकसान होता है. इसलिए, किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए दर्द निवारक का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
नहीं, मैक्सोफेन प्लस 400mg/325mg टैबलेट को निर्धारित खुराक से अधिक लेने पर मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, अपच और डायरिया जैसे साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है. वास्तव में, लंबे समय तक इस दवा का उपयोग करने से आपकी किडनी को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी नुकसान हो सकता है. अगर आपको दर्द की गंभीरता बढ़ रही है या अगर इस दवा की सलाह दी गई खुराक से दर्द से राहत नहीं मिलती है, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Abbott
Address: 16th फ्लोर, गोदरेज बीकेसी, प्लॉट – सी, “g” ब्लॉक, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (ईस्ट), मुंबई – 400 051, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet