


लोमूथर 40 कैप्सूल
लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 02 अक्टूबर 2026 | 01:03 एएम (Ist)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें








सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
लोमूथर 40 कैप्सूल को खाली पेट लिया जाना चाहिए, लेकिन इसे हर दिन एक नियत समय पर लेने का प्रयास करें. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.
इस दवा का सबसे सामान्य साइड इफेक्ट आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं ( वाइट ब्लड सेल्स ) की संख्या में कमी होना है. यह मिचली आना, उल्टी, बाल झड़ना, और अन्य साइड इफेक्ट का कारण भी बन सकता है. इस दवा से इलाज के दौरान किडनी, लिवर और हार्ट फंक्शन के साथ अपने रक्त कोशिकाओं के साथ नियमित ब्लड टेस्ट करना आवश्यक है. अगर आप इन्फेक्शन के संकेत जैसे बुखार, ठण्ड लगना, बदन में दर्द देखते हैं या आपको असमान्य खरोंच या ब्लीडिंग होती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.
लोमूथर कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल
लोमूथर कैप्सूल के फायदे
लोमूथर 40 कैप्सूल फेफड़ों में कैंसर की कोशिकाओं को मारता है और उन्हें बढ़ने और फैलने से रोकता है. लेकिन, जैसा कि यह इम्यूनिटी को कम करता है, इसलिए भीड़ में जाने से बचें और किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोएं. जब तक डॉक्टर द्वारा सलाह न दी जाए, तब तक बहुत सारे तरल पदार्थ लें. उचित आहार लें और पूरे लाभ लेने के लिए सलाह के अनुसार दवा लेते रहें.
मैलिग्नेंट मेलेनोमा एक प्रकार का त्वचा कैंसर है जो मेलानोसाइट्स में विकसित होता है, ये वे कोशिकाएं हैं जो मेलानिन नामक रंजक का उत्पादन करती हैं. मेलेनिन वह पिगमेंट (वर्णक) है जो त्वचा को उसका रंग देता है. मैलिग्नेंट मेलेनोमा सबसे जानलेवा और आक्रामक प्रकार का त्वचा कैंसर है. लोमूथर 40 कैप्सूल कैन्सर कोशिकाओं के जेनेटिक कोड जिसे डीएनए के नाम से जाना जाता है, से चिपकता है और उन्हें नष्ट कर देता है. यह उनकी वृद्धि और अधिक फैलाव को भी रोकता है. यह कैंसर के इलाज में मदद करता है.
ब्रेन ट्यूमर कोशिकाओं का एक असामान्य समूह या एकत्रण है तो कैंसरकारक (मेलिग्नेंट) या गैर-कैंसरकारक (बिनाइन) हो सकता है. लोमूथर 40 कैप्सूल कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. इस इलाज के दौरान शराब पीने से बचें और हाइड्रेट रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
लोमूथर कैप्सूल के साइड इफेक्ट
- सफेद रक्त कोशिकाओं ( वाइट ब्लड सेल्स ) की संख्या में कमी
- मिचली आना
- उल्टी
- बाल झड़ना
लोमूथर कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें
लोमूथर कैप्सूल किस प्रकार काम करता है
ख़ास टिप्स
- लोमूथर 40 कैप्सूल को खाली पेट लिया जाना चाहिए, लेकिन इसे हर दिन एक नियत समय पर लेने का प्रयास करें.
- कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
- इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
- आपके ब्लड सेल काउंट (सी.बी.सी.) और लिवर फंक्शन की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
- अगर आपको बुखार, ठंड लगना, असामान्य ब्लीडिंग और गहरे रंग का मल या मल में खून आना जैसे लक्षण हों तो अपने डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
इस दवा का सेवन करते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है. किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को लोमूथर 40 कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती.

लिवर
हालांकि, इस दवा को लेने के दौरान लिवर फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)
हर्पीज़ ज़ोस्टर/शिंगल्स वैक्सीन (रिकॉम्बिनेंट, एडजुवेंटेड) (इंजेक्शन रूट)
प्यूरीफाइड Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन (इंजेक्शन रूट)
सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Lomustine. Wedel, Germany: medac GmbH; 2006 [revised Dec. 2016]. [Accessed 25 Jan. 2019] (online) Available feom:
- Lomustine. Princeton, New Jersey: Bristol- Myers Squibb Company; 2009. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: प्लॉट नं.: 118 - 120, रोड नं.6, एलीप IE, प्रगति नगर, गजुलारामरम विलेज, कुकटपल्ली, हैदराबाद, तेलंगाना - 500 072, इंडिया.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














