




फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट
लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 04 Aug 2026 | 01:04 AM (IST)




₹2310
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश





परिचय
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट एचआईवी/एड्स के इलाज के लिए नहीं है और यह केवल आपके शरीर में एचआईवी की मात्रा को कम करने में मदद करता है. यह HIV से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है और आपकी जीवन अवधि को बढ़ाता है. इसका उपयोग उच्च जोखिम वाले कुछ लोगों में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है. इसे अकेले लेने या अन्य एचआईवी दवाओं के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है. आपका डॉक्टर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ दवाओं की सलाह देगा और आपको जितनी खुराक की जरूरत है उसे निर्धारित करेगा. आपको दी गई सभी दवाओं के निर्देशों का ध्यान से पालन करें. इन दवाओं को नियमित रूप से सही समय पर लेने से उनकी प्रभावशीलता बढ़ती है और उनके लिए एचआईवी प्रतिरोधक होने की संभावना कम हो जाती है. खुराक लेना न भूलना और जब तक आपका डॉक्टर आपको न बताए कि दवा को रोकना सुरक्षित है, तब तक इन्हें लेते रहना आवश्यक है.
इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, डायरिया, सिरदर्द, सोने में कठिनाई, रैश, और चक्कर आना शामिल हैं. ये आमतौर पर गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन अगर ये आपको परेशान करें या खत्म न हों, तो अपने डॉक्टर को बताएं. अगर आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं, तो यह हड्डी के नुकसान (ऑस्टियोपोरोसिस) का जोखिम भी बढ़ा सकता है. नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लें. HIV/एड्स के इलाज के लिए दवा लेते समय कुछ लोगों का वजन बढ़ सकता है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी, या हड्डी की समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. इसका इस्तेमाल करते समय, आपको ब्लड काउंट, लिवर फंक्शन और किडनी फंक्शन चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है. चूंकि यह दवा चक्कर आना या झपकी पैदा कर सकती है, अगर आप इन लक्षणों का अनुभव करते हैं तो गाड़ी न चलाएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. अगर आप एचआईवी पॉजिटिव हैं,तो असुरक्षित सेक्स न करें या रेज़र या टूथब्रश जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें. सेक्स के दौरान HIV के फैलने से बचने के सुरक्षित तरीकों, जैसे कंडोम, के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट के फायदे
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट एचआईवी वायरस को आपके शरीर में गुणित होने से रोकता है. यह संक्रमण को नियंत्रित करने और आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह आपमें नए इन्फेक्शन होने जैसी जटिलताओं की संभावनाओं को कम करता है और आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है.
यह एच.आई.वी. या एड्स का इलाज नहीं है और न ही इसे किसी जोखिम से एक्सीडेंटल एक्सपोजर होने के बाद एच.आई.वी. की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यह आवश्यक है कि आप इस दवा को डॉक्टर की पर्ची में लिखे अनुसार लेते हैं, इसके बाद डॉक्टर द्वारा सुझाई गई खुराक लेते हैं. सभी खुराकें सही मात्रा में और सही समय पर लेने से आपकी कॉम्बिनेशन दवाओं की प्रभाविकता में काफी बढ़ोत्तरी होती है और आपके एचआईवी संक्रमण के एंटी-रिट्रोवाइरल दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. हालांकि, इस दवा का सेवन आपको अन्य लोगों को एचआईवी संक्रमित करने से नहीं रोक सकता.
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट के साइड इफेक्ट
- मिचली आना
- डायरिया
- सिरदर्द
- डिप्रेशन
- रैश
- चक्कर आना
- थकान
- उल्टी
- अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
- कमजोरी
- असामान्य सपने
- पेट में दर्द
- वजन घटना
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Forstavir-EM Tablet
ख़ास टिप्स
- फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट का इस्तेमाल एचआईवी को रोकने के लिए भी किया जा सकता है और एचआईवी के संपर्क में आने के 72 घंटों के भीतर शुरू किया जाना चाहिए.
- फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट लेने से चक्कर आना या सुस्ती महसूस हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
- खुराक छोड़ने से इलाज विफलता का खतरा बढ़ जाता है. सुनिश्चित करें कि आप सही समय पर अपनी सभी खुराक लेते हैं.
- फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट लेते समय हमेशा सुरक्षित सेक्स करें. वैसी सुई या व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें जिन पर ब्लड या बॉडी फ्लूइड लगे हो सकते हैं.
- फोर्स्टाविर-ईएम टैबलेट से आपकी हड्डियां कमज़ोर हो सकती हैं. नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Tenofovir disoproxil fumarate+emtricitabine [EMC Label]. Ireland: Gilead Sciences Ireland UC; 2005 [revised Dec. 2018]. [Accessed on 10 Apr. 2019] (online) Available from:
- Emtricitabine and tenofovir disoproxil fumarate [Prescribing Information]. Foster City, California: Gilead Sciences, Inc.; 2005. [Accessed on 10 Apr. 2019] (online) Available from:
- Tenofovir disoproxil fumarate [Prescribing Information]. Foster City, California: Gilead Sciences, Inc; 2012. [Accessed 10 Apr. 2019] (online) Available from:
- Emtricitabine and tenofovir disoproxil fumarate [Prescribing Information]. Morgantown, WV: Mylan Pharmaceuticals Inc.; 2024. [Accessed 10 Mar. 2025] (online) Available from:
- Emtricitabine and tenofovir disoproxil [Prescribing Information]. Hyderabad, India: Mylan Laboratories Limited; 2017. [Accessed 14 Aug. 2024] (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: अरबिंदो फार्मा लिमिटेड, प्लॉट नंबर 2, मैत्रीविहार, अमीरपेट, हैदराबाद - 500038 , तेलंगाना, भारत.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)















