

फैराबीन 20mg इन्जेक्शन
लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 14 Aug 2026 | 01:03 AM (IST)


भुगतान
केवल ऑनलाइन
वापस करें
उपलब्ध नहीं है
समाप्ति के बाद
नवंबर, 2026
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
फैराबीन 20mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल कॉम्बिनेशन कीमोथेरेपी के हिस्से के रूप में कुछ अन्य दवाओं के साथ भी किया जाता है. इसे डॉक्टर की देखरेख में नसों में इन्जेक्शन के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.
इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, डायरिया, सिरदर्द, और रैश शामिल हैं. यह दवा आपके खून में ब्लड सेल (रेड ब्लड और वाइट ब्लड सेल में कमी) की संख्या को कम कर सकती है, जिससे इंफेक्शन की संवेदनशीलता बढ़ जाती है. हार्ट, लिवर और ब्लड यूरिक एसिड लेवल के साथ अपने ब्लड सेल को चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय रोग, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.
फैराबीन इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल
- ब्लड कैंसर (एक्यूट लिम्फोसाईटिक ल्यूकेमिया )
फैराबीन इन्जेक्शन के फायदे
रक्त कैंसर, को ल्यूकीमिया भी कहा जाता है. यह रक्त निर्माण ऊतकों का कैंसर है, जो इन्फेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता को कम करता है. फैराबीन 20mg इन्जेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
फैराबीन इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट
- मिचली आना
- उल्टी
- डायरिया
- सिरदर्द
- खुजली
- थकान
- एंग्जायटी
- फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
- म्यूकोसल इन्फ्लेमेशन
- फेब्राइल न्यूट्रोपेनिया
- बुखार
- पामर-प्लांटर एरिथ्रोडायसेस्थीसिया सिंड्रोम
फैराबीन इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें
फैराबीन इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है
ख़ास टिप्स
- इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
- अगर आपको इन्फेक्शन के कोई भी संकेत जैसे बुखार, गले में खराश, लाल चकत्ते या गंभीर दस्त दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)
सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)
मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 1704.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 294-95.
- Clofarabine. Cambridge, MA: Genzyme Corporation; 2004. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:
- Clofarabine. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: चिनुभाई सेंटर, ऑफ. नेहरू ब्रिज, आश्रम रोड, अहमदाबाद - 380009. गुजरात. भारत.
विक्रेता विवरण
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से फैराबीन 20mg इन्जेक्शन डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें
ईमेल आईडी: [email protected]फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














