


लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 22 अक्टूबर 2026 | 01:02 एएम (Ist)



₹40.1
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें








सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
एसरो टैबलेट को भोजन के साथ या इसके बिना लिया जा सकता है लेकिन इसका अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे एक नियत समय पर लें. इसे आपके डॉक्टर की सलाह के अनुसार लिया जाना चाहिए. आपको अपने पीरियड के पहले दिन गोली लेनी होगी और इसे पूरे एक महीने तक लेते रहना चाहिए. पैक खत्म हो जाने के बाद, नए से शुरू करें. अगर खुराक लेने के 4 घंटों के भीतर उल्टी हो जाती है तो दूसरी गोली लें. यदि आपकी खुराक छूट गई है और आपको खुराक लेने में 12 घंटे की देरी हो रही है, तो 2 दिनों तक इंटरकोर्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें.
मिचली आना, सिरदर्द, कब्ज, थकान और स्तन में दर्द इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हैं. अगर ये साइड इफेक्ट आपको परेशान करते हैं या गंभीर लगते हैं, तो डॉक्टर को बताएं. आपके डॉक्टर के पास इन्हें कम करने या रोकने के कुछ उपाय हो सकते हैं. आपको पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग या ब्लीडिंग हो सकती है, या कभी-कभी पीरियड मिस भी हो सकता है. अगर यह अक्सर या लंबे समय तक बना रहता है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. अगर आपको हाथों या पैरों में सूजन और दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या नज़र में बदलाव जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं, क्योंकि ये खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) बनने के संकेत हो सकते हैं.
इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं कि क्या आप धूम्रपान करते हैं और आपकी उम्र 35 वर्ष से अधिक है, या आपको कभी हार्ट अटैक हुआ है, या गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) या वजाइना का कैंसर रहा है. आप जो भी अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में भी डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए, क्योंकि इनमें से कई दवाएं इस दवा के असर को कम कर सकती हैं या इसके काम करने के तरीके को बदल सकती हैं. अगर आप पहले से ही गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो यह दवा न लें.
एसरो टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
एसरो टैबलेट के फायदे
एसरो टैबलेट एक गर्भनिरोधक दवा है जो आपको बहुत से तरीकों से गर्भवती होने से रोकती है. सबसे पहले, यह आपके अंडाशय से अंडे को रिलीज होने से रोकती है. दूसरा, यह आपके सर्विक्स में द्रव्य (म्यूकस) को गाढ़ा बनाता है, जिससे शुक्राणुओं का गर्भ में प्रवेश करना अधिक कठिन हो जाता है. इसके अतिरिक्त, यह आपके गर्भाशय के अस्तर (लाइनिंग) को मोटा होने से रोकता है और अंडों के विकास के लिए इसे प्रतिकूल बनाता है. एसरो टैबलेट, सही तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर, गर्भनिरोधक के लिए एक विश्वसनीय और सुरक्षित तरीका है. यह सेक्स में बाधा नहीं बनती है और आप बिना किसी चिंता के सामान्य जीवन जी सकते हैं . सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित किए गए तरीके से लें.
एसरो टैबलेट के साइड इफेक्ट
- सिरदर्द
- स्तन में दर्द
- मिचली आना
- पेट में दर्द
- वजन बढ़ना
- डिप्रेशन
- स्तन कोमलता
- मूड बदलना
एसरो टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
एसरो टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Esro Tablet
Leepill ET 0.03mg/0.15mg Tablet
Ovral L Tablet
Suvida Tablet
Ovipauz L Tablet
T-Pill 21 Tablet
ख़ास टिप्स
- इसके कारण माहवारी में होने वाली ब्लीडिंग हल्की और कम दर्दनाक हो जाती है तथा माहवारी अधिक नियमित हो जाती है.
- अपनी दवा को रोज एक ही समय पर लेने से आपको इसे लेना याद रहेगा.
- इस दवा के इस्तेमाल के दौरान आपको पीरियड्स के बीच हल्की स्पॉटिंग, अनियमित ब्लीडिंग या मिस्ड पीरियड जैसी मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर यह समस्या बनी रहती है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें.
- अगर आप मोटे हैं, 35 से अधिक हैं, धूम्रपान करते हैं, लंबे समय तक बेड रेस्ट लेते हैं या ब्लड क्लॉट्स से जुड़ी बीमारी रही है, तो एसरो टैबलेट का इस्तेमाल न करें.
- अगर आपको अपने हाथों या पैरों में बिना किसी स्पष्ट वजह के सूजन और दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या नज़र में बदलाव दिखाई दे, तो दवा लेना बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर को सूचित करें . ये किसी नस में खून के थक्के बनने के लक्षण हो सकते हैं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संदर्भ
- Norgestrel and ethinyl estradiol [FDA Label]. Philadelphia, PA: Wyeth Pharmaceuticals Inc.; 2017. [Accessed 06 Feb. 2020] (online) Available from:
- RxList. Norgestrel and ethinyl estradiol. [Accessed 06 Feb. 2020] (online) Available from:
- Levonorgestrel and ethinyl estradiol tablets [Drug Label]. Wyeth Pharmaceuticals Inc.; Philadelphia, PA: 2017. [Accessed 16 Sep. 2024] (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 6th फ्लोर, “बी” विंग, मनुभाई टावर्स,सयालीगंज, वड़ोदरा - 390005 गुजरात. भारत
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














