Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एमफोविर टैबलेट एंटीरेट्रोवायरल्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका उपयोग एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) के इलाज के लिए किया जाता है, यह वायरस एड्स (एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) का कारण बन सकता है. यह एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है ताकि आपका इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर सके.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 19 Aug 2026 | 01:02 AM (IST)
₹1682 एमआरपी₹1828.138% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
एमफोविर टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
टेनविर-ईएम टैबलेट
₹2780₹3019
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
एमफोविर टैबलेट
एमफोविर टैबलेट
30 टेबलेट्स की बोतल
₹1682
₹1828.13
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
टेनविर-ईएम टैबलेट
टेनविर-ईएम टैबलेट
30 टेबलेट्स की बोतल
by Cipla Ltd
9pm तक पाएं
₹2780
₹78.77 प्रति टैबलेट

₹2363

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

इमिट्रिसिटेबाइन (200mg)+ Tenofovir disoproxil fumarate (300mg)

मार्केटर

Arechar Healthcare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एमफोविर टैबलेट image
एमफोविर टैबलेट image
एमफोविर टैबलेट image
एमफोविर टैबलेट image

परिचय

एमफोविर टैबलेट एचआईवी/एड्स के इलाज के लिए नहीं है और यह केवल आपके शरीर में एचआईवी की मात्रा को कम करने में मदद करता है. यह HIV से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है और आपकी जीवन अवधि को बढ़ाता है. इसका उपयोग उच्च जोखिम वाले कुछ लोगों में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है. इसे अकेले लेने या अन्य एचआईवी दवाओं के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है. आपका डॉक्टर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ दवाओं की सलाह देगा और आपको जितनी खुराक की जरूरत है उसे निर्धारित करेगा. आपको दी गई सभी दवाओं के निर्देशों का ध्यान से पालन करें. इन दवाओं को नियमित रूप से सही समय पर लेने से उनकी प्रभावशीलता बढ़ती है और उनके लिए एचआईवी प्रतिरोधक होने की संभावना कम हो जाती है. खुराक लेना न भूलना और जब तक आपका डॉक्टर आपको न बताए कि दवा को रोकना सुरक्षित है, तब तक इन्हें लेते रहना आवश्यक है.


इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, डायरिया, सिरदर्द, सोने में कठिनाई, रैश, और चक्कर आना शामिल हैं. ये आमतौर पर गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन अगर ये आपको परेशान करें या खत्म न हों, तो अपने डॉक्टर को बताएं. अगर आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं, तो यह हड्डी के नुकसान (ऑस्टियोपोरोसिस) का जोखिम भी बढ़ा सकता है. नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लें. HIV/एड्स के इलाज के लिए दवा लेते समय कुछ लोगों का वजन बढ़ सकता है.


इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी, या हड्डी की समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. इसका इस्तेमाल करते समय, आपको ब्लड काउंट, लिवर फंक्शन और किडनी फंक्शन चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है. चूंकि यह दवा चक्कर आना या झपकी पैदा कर सकती है, अगर आप इन लक्षणों का अनुभव करते हैं तो गाड़ी न चलाएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. अगर आप एचआईवी पॉजिटिव हैं,तो असुरक्षित सेक्स न करें या रेज़र या टूथब्रश जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें. सेक्स के दौरान HIV के फैलने से बचने के सुरक्षित तरीकों, जैसे कंडोम, के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

एमफोविर टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एमफोविर टैबलेट के फायदे

एचआईवी संक्रमण
एमफोविर टैबलेट एचआईवी वायरस को आपके शरीर में गुणित होने से रोकता है. यह संक्रमण को नियंत्रित करने और आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह आपमें नए इन्फेक्शन होने जैसी जटिलताओं की संभावनाओं को कम करता है और आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है.

यह एच.आई.वी. या एड्स का इलाज नहीं है और न ही इसे किसी जोखिम से एक्सीडेंटल एक्सपोजर होने के बाद एच.आई.वी. की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यह आवश्यक है कि आप इस दवा को डॉक्टर की पर्ची में लिखे अनुसार लेते हैं, इसके बाद डॉक्टर द्वारा सुझाई गई खुराक लेते हैं. सभी खुराकें सही मात्रा में और सही समय पर लेने से आपकी कॉम्बिनेशन दवाओं की प्रभाविकता में काफी बढ़ोत्तरी होती है और आपके एचआईवी संक्रमण के एंटी-रिट्रोवाइरल दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. हालांकि, इस दवा का सेवन आपको अन्य लोगों को एचआईवी संक्रमित करने से नहीं रोक सकता.

एमफोविर टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एमफोविर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • सिरदर्द
  • डिप्रेशन
  • रैश
  • चक्कर आना
  • थकान
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • असामान्य सपने

एमफोविर टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एमफोविर टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एमफोविर टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एमफोविर टैबलेट दो एंटी-HIV दवाओं का मिश्रण हैःइमिट्रिसिटेबाइन और टेनोफोविर डाइजोप्रोक्सिल फ्यूमरेट. वे एच.आई.वी. (वायरस) के गुणन की रोकथाम करते हैं, जिससे आपके शरीर में वायरस की मात्रा कम हो जाती है. वे आपके रक्त में सीडी4 सेल (सफेद रक्त कोशिकाएं जो इन्फेक्शन से सुरक्षा देती हैं) की संख्या को भी बढ़ाते हैं.

All substitutes for Emfovir Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • एमफोविर टैबलेट का इस्तेमाल एचआईवी को रोकने के लिए भी किया जा सकता है और एचआईवी के संपर्क में आने के 72 घंटों के भीतर शुरू किया जाना चाहिए.
  • एमफोविर टैबलेट लेने से चक्कर आना या सुस्ती महसूस हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • खुराक छोड़ने से इलाज विफलता का खतरा बढ़ जाता है. सुनिश्चित करें कि आप सही समय पर अपनी सभी खुराक लेते हैं.
  • एमफोविर टैबलेट लेते समय हमेशा सुरक्षित सेक्स करें. वैसी सुई या व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें जिन पर ब्लड या बॉडी फ्लूइड लगे हो सकते हैं.
  • एमफोविर टैबलेट से आपकी हड्डियां कमज़ोर हो सकती हैं. नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एमफोविर टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
एमफोविर टैबलेट को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए गए अध्ययनों में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
एमफोविर टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एमफोविर टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एमफोविर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए एमफोविर टैबलेट का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एमफोविर टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो एंटीरेट्रोवायरल नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका उपयोग एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) के इलाज के लिए किया जाता है, यह वायरस एड्स (एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) का कारण बन सकता है. यह एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है ताकि आपका इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) बेहतर तरीके से काम कर सके.
डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में एमफोविर टैबलेट का इस्तेमाल सुरक्षित है. इसे ठीक वैसे लें जैसा डॉक्टर ने बताया हो और कोई भी खुराक न छोड़ें. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और अगर आपको कोई साइड इफेक्ट महसूस हो या उससे परेशानी हो तो डॉक्टर को बताएं.
एमफोविर टैबलेट रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज़ नामक एक एंजाइम के कार्य को ब्लॉक करके काम करता है, यह एंजाइम एचआईवी के गुणन की प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होता है. यह रक्त में एचआईवी के स्तर को कम करने में मदद करता है.
एमफोविर टैबलेट को डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लेने से यह प्रभावकारी होता है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप एमफोविर टैबलेट का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.
एमफोविर टैबलेट के उपयोग से गंभीर या जानलेवा एलर्जी या अतिसंवेदनशीलता वाला रिएक्शन हो सकता है. इसमें, बुखार, त्वचा रैश, मिचली आना, उल्टी, डायरिया, पेट में दर्द, भूख न लगना, गंभीर थकान और सिरदर्द का अनुभव हो सकता है. हाइपरसेंसिटिविटी के अन्य लक्षणों में जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द, गर्दन में सूजन, सांस फूलना, गले में खराश, खांसी और कभी-कभी आंखों में सूजन (कंजक्टिवाइटिस), मुंह के अल्सर, लो ब्लड प्रेशर, और हाथों या पैरों की टिंगलिंग या सुन्नपन शामिल हो सकते हैं. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो तुरंत एमफोविर टैबलेट लेना बंद कर दें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
अगर आप एमफोविर टैबलेट की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आते ही इसे ले लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और निर्धारित समय में अगली निर्धारित खुराक लें. छूटी हुई खुराक के लिए दोहरी खुराक न लें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Arechar Healthcare
Address: ऑफिस नं. 08, ग्राउंड फ्लोर गगनदीप बिल्डिंग, राजिंदर प्लेस, नई दिल्ली -110008

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet