Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 1
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 2
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 3
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 4
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 5
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल पेट में दर्द के इलाज के लिए किया जाता है. यह पेट और गट की मांसपेशियों को आराम देकर पेट में दर्द, ब्लोटिंग, असुविधा और ऐंठन को कम करने के लिए असरदार ढंग से काम करता है. यह गैस को आसानी से बाहर निकालने में भी मदद करता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 05 नवंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹56.4 एमआरपी₹606% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डायसायक्लोमाइन (10mg/ml)+ Simethicone (40mg/ml)

मार्केटर

Dominant Pharma Pvt. Ltd.

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 1
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 2
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 3
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 4
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स 5

परिचय

डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, मुंह में सूखापन, धुंधली दृष्टि, कमजोरी और नर्वसनेस हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे चक्कर आने और नींद आने जैसी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग या मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक चक्कर आ सकते हैं.

यदि आप गर्भवती हैं, गर्भावस्था की योजना बना रही हैं, या स्तनपान कराती हैं तो इस दवा को लेने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं. आपको अपने डॉक्टर को भी बताना चाहिए कि क्या आपको किडनी, पेट या लीवर की कोई बीमारी है, ताकि आपका डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त डोज लिख सके.

डीएस ओरल ड्रॉप्स के मुख्य इस्तेमाल

डीएस ओरल ड्रॉप्स के फायदे

पेट में दर्द का इलाज
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स पेट और आंतों की मांसपेशियों में होने वाली अचानक ऐंठन या संकुचन से प्रभावी राहत दिलाता है, यह मांसपेशियों को आराम देकर भोजन के पाचन में सुधार करने में मदद करता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को भी ब्लॉक करता है जो दर्द की अनुभूति के लिए जिम्मेदार होता है. यह पेट दर्द (स्टमक पेन), पेट में मरोड़, पेट फूलने और पेट में होने वाले डिस्कंफर्ट से राहत दिलाने में मदद करता है. यह आसानी से गैस पास करने में आपकी मदद करता है और पेट फूलने से राहत देता है. अधिकतम लाभ पाने के लिए डॉक्टर की सलाह/पर्चे के अनुसार डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स लें. आखिरकार, यह आपकी दैनिक गतिविधियों को बढ़ाएगा और आपके पास बेहतर जीवन स्तर होगा.

डीएस ओरल ड्रॉप्स के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
डीएस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • धुंधली नज़र
  • चक्कर आना
  • नींद आना
  • कमजोरी
  • घबराहट

डीएस ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . मार्क किए गए ड्रॉपर से इसे मापें और निर्देशानुसार इसका इस्तेमाल करें. आमतौर पर डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

डीएस ओरल ड्रॉप्स किस प्रकार काम करता है

डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स दो दवाओं का मिश्रण हैःडायसायक्लोमाइन और सिमेथिकोन. डायसायक्लोमाइन एक एंटीस्पास्मोडिक है जो आपके पेट और गट (आंत) में मांसपेशियों को रिलेक्स करके काम करता है. यह मांसपेशियों में अचानक होने वाले संकुचन (स्पास्म) को रोकता है, जिससे पेट में ऐंठन और दर्द से राहत मिलती है. सिमेथिकोन एक एंटीफोमिंग दवा है जो गैस बबल को अलग करता है और गैस को आसानी से पास होने देता है.

All substitutes for DS 50 Oral Drops

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स, पेट दर्द और ब्लोटिंग के इलाज में मदद करता है.
  • पेट के खराब होने से बचने के लिए इसे खाने के साथ लें.
  • इसके कारण चक्कर आ सकते हैं और सुस्ती हो सकती है. इसलिए गाड़ी चलाते समय या कोई भी ऐसा काम करते समय जिसमें ध्यान लगाने या एकाग्रता की ज़रूरत हो, सावधानी बरतें.
  • बार-बार कुल्ला करना, मुंह की अच्छी सफाई रखना, ज्यादा पानी पीना और शुगर-फ्री कैंडी चूसना इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
  • डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स लेते समय एल्कोहल का सेवन न करें, क्योंकि इससे बहुत ज्यादा उनींदापन की समस्या हो सकती है और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
  • अगर आपको पेट में लंबे समय से तेज दर्द हो रहा है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, डॉक्टर कुछ स्थितियों में इसे तब भी दे सकते हैं, जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी पैदा कर सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स दो दवाओं का मिश्रण है: डायसायक्लोमाइन एक एंटीस्पास्मोडिक और एंटीकोलिनर्जिक (एंटीमस्केरिनिक) एजेंट है जिसे इरिटेबल बावेल सिंड्रोम के इलाज के लिए जाना जाता है. दूसरी तरफ, सिमेथिकोन एक डीफ़ोमिंग एजेंट है जिससे गैस से जुड़े लक्षणों से राहत पाने में मदद मिलती है.
हां, डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने से मिचली आना और उल्टी हो सकती है. इस दवा के साथ फैटी या फ्राइड भोजन लेने से बचें. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. डॉक्टर से बात किए बिना कोई अन्य दवा न लें.
हां, डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों में चक्कर आना (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराने जैसी स्थिति) की समस्या हो सकती है. अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
हां, डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स के इस्तेमाल से मुंह सूख सकता है. अगर आपको मुंह में सूखेपन का अनुभव होता है, तो खूब पानी पिएं. दिन में थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें और रात में अपने पास पानी की बोतल रखें. अगर आपके होंठ सूख रहे हों तो आप लिप बाम का उपयोग कर सकते हैं. एसिडिक (जैसे नींबू), मसालेदार और नमक वाले भोजन से बचने की कोशिश करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए डीएस 50 ओरल ड्रॉप्स का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. इसे 6 महीने से कम उम्र के शिशुओं के लिए और ग्लूकोमा (नेत्र विकार) तथा मायस्थेनिया ग्रेविस (मांसपेशियों का असामान्य कमजोरी) के मरीजों के लिए हानिकारक भी माना जाता है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

गैस्ट्रो इनटेस्टिनल
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Dominant Pharma Pvt. Ltd.
Address: 210-C1, लोटस ऑरा-2, IOC पेट्रोल पंप के पास, समा-सावली रोड, वडोदरा - 390008 (गुजरात) भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet