Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट 1
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट

एसिक्लोफेनक (100mg)+ Thiocolchicoside (4mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट कई दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल मांसपेशियों में ऐंठन से होने वाले दर्द के इलाज में किया जाता है. यह मांसपेशियों के मूवमेंट को बेहतर करता है और ऐंठन से होने वाले दर्द व तकलीफ में राहत देता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 13 अक्टूबर 2026 | 08:00 पीएम (Ist)
₹141 एमआरपी₹153.758% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
इबुजेसिक टीएच 100mg/4mg टैबलेट
₹188₹226.46
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹141
₹153.75
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
इबुजेसिक टीएच 100mg/4mg टैबलेट
इबुजेसिक टीएच 100mg/4mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
10pm तक पाएं
₹188
₹16.0 प्रति टैबलेट

₹160

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एसिक्लोफेनक (100mg)+ Thiocolchicoside (4mg)

मार्केटर

Dokcare Life Sciences

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट 1
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट 2

परिचय

एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट को भोजन के साथ लेना चाहिए. यह आपको पेट की गड़बड़ी से बचाएगा. आपको इसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार लेना चाहिए. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के कुछ सामान्य दुष्प्रभावों में मिचली आना, उल्टी, सीने में जलन, पेट दर्द, भूख न लगना, और डायरिया शामिल हैं. अगर इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट से आप परेशान हैं या समय के साथ वह ठीक नहीं होते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. इन साइड इफेक्ट को कम करने या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपके डॉक्टर आपकी मदद कर सकते हैं.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय, किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर को बताएं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपके लिए सुरक्षित है, अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बताएं, जिनका इस्‍तेमाल आप कर रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए.

एसटोडोल टीएच टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • मांसपेशी में ऐंठन से जुड़ी सूजन की स्थिति का इलाज
  • मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द का इलाज

एसटोडोल टीएच टैबलेट के फायदे

मांसपेशी में ऐंठन से जुड़ी सूजन की स्थिति का इलाज
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दर्द निवारक गुणों के साथ-साथ मांसपेशी को आराम देने वाले तत्व मौजूद हैं. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, यह मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन से असरदार ढंग से राहत देता है, जिससे मांसपेशियों की मूवमेंट में सुधार होता है. यह दिमाग में मौजूद उन केमिकल मैसेंजर्स को ब्लॉक करके काम करती है, जो हमें दर्द होने का संकेत देते हैं.

पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. आवश्यकता से अधिक या अधिक समय तक न लें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.
मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द का इलाज
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दर्द निवारक गुणों के साथ-साथ मांसपेशी को आराम देने वाले तत्व मौजूद हैं. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, यह मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन से असरदार ढंग से राहत देता है, जिससे मांसपेशियों की मूवमेंट में सुधार होता है. यह दिमाग में मौजूद उन केमिकल मैसेंजर्स को ब्लॉक करके काम करती है, जो हमें दर्द होने का संकेत देते हैं.

पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. आवश्यकता से अधिक या अधिक समय तक न लें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

एसटोडोल टीएच टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
एसटोडोल टीएच के सामान्य साइड इफेक्ट
  • चक्कर आना
  • डायरिया
  • चक्कर आना
  • उल्टी
  • पेट की गैस
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
  • कब्ज
  • मिचली आना
  • सिरदर्द
  • खुजली
  • रैश
  • डर्मेटाइटिस
  • प्रकाश संवेदनशीलता
  • हाइव्स
  • एंजियोडिमा (त्वचा की अंदुरुनी परतों में सूजन)
  • पर्परा
  • एरीथेमा मल्टीफार्म
  • एक्सफोलिएटिव डर्मेटाइटिस
  • बुलस डर्माटोज (त्वचा रोग जिसमें त्वचा पर फफोले पड़ जाते हैं)
  • कान में घंटी बजना
  • विजुअल डिस्टर्बेंस
  • अपच
  • पैरेस्थेसिया (झुनझुनी या चुभन जैसा महसूस होना)
  • कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
  • नींद आना
  • डिप्रेशन
  • असामान्य सपने
  • उलझन
  • मतिभ्रम
  • एडिमा (सूजन)
  • थकान
  • पैरों में क्रैम्प
  • पेट में परेशानी
  • त्वचा पर रैश

एसटोडोल टीएच टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

एसटोडोल टीएच टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एसिक्लोफेनक एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जो उन केमिकल मैसेंजर को बनने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और सूजन होती है. थियोकोल्चिकोसाइड एक मसल्स रिलैक्सेंट है. यह मांसपेशियों की अकड़न या स्पाज्म से राहत पाने और मांसपेशियों के मूवमेंट में सुधार के लिए मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड के केंद्रों पर काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट दर्द और मांसपेशी में ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करता है जो तनाव, स्प्रेन और मांसपेशियों की चोटों के कारण हो सकता है.
  • इसे उपयोग आमतौर पर आराम और फिजिकल थेरेपी के साथ किया जाता है.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता. इस दवा का उपयोग करते समय लिवर फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःएसिक्लोफेनक और थियोकोल्चिकोसाइड. यह दवा मांसपेशियों के दर्द से राहत देने में मदद करती है. यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर काम करके और शरीर में रसायनिक पदार्थ को कम करके मांसपेशियों को आराम देता है जो दर्द और सूजन का कारण बनता है.
हां, एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट अधिकांश मरीजों में सुरक्षित है. हालांकि, कुछ मरीजों में इससे मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, सीने में जलन, डायरिया और अन्य असामान्य और दुर्लभ साइड इफेक्ट जैसे कुछ सामान्य अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर दवा की वजह से आपको लगातार कोई दिक्कत हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को बताएं.
एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर कम अवधि के लिए किया जाता है और दर्द से राहत मिलने पर इसका सेवन बंद किया जा सकता है. अगर आपके डॉक्टर ने आपको ऐसा करने की सलाह दी है, तो एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट को जारी रखें.
हां, एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों में चक्कर आना (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराने जैसी स्थिति) की समस्या हो सकती है. अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. पेट के अल्सर के इतिहास वाले रोगियों या सक्रिय, बार-बार पेट के अल्सर/ब्लीडिंग वाले रोगियों में इस दवा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. जिन मरीजों को हार्ट फेल, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर या किडनी से जुड़े रोग पहले हो चुके हैं उन्हें भी इस दवा के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
हां, एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ लिया जा सकता है. एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
हां, एसटोडोल टीएच 100mg/4mg टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक केमिकल का उत्पादन करती है जो किडनी को नुकसान से बचाता है. दर्द निवारकों का इस्तेमाल शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन के कम स्तर का होता है, जिससे लंबे समय तक किडनी को नुकसान होता है. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल असुरक्षित हो सकता है, इसलिए इन्हें लेने से बचना चाहिए.
नहीं, इस दवा को ज्यादा लेने से इसका असर नहीं बढ़ता, बल्कि साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं. अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हो रहे हों, तो दोबारा जांच के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

दर्द निवारक दवाएं
Related products
Products related to Astodol TH 100mg/4mg Tablet
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Dokcare Life Sciences
Address: प्लॉट नं. 295, इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2, पंचकूला-134109, हरियाणा (भारत)

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet