


अकालटाज 100 कैप्सूल
लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 04 अक्टूबर 2026 | 01:03 एएम (Ist)



₹154239
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें








सामान्य जानकारी



परिचय
अकालटाज 100 कैप्सूल को मुंह के रास्ते भोजन के साथ या भोजन के बीच लिया जाता है. इसका उपयोग आपके डॉक्टर द्वारा बताई गयी खुराक और समय के अनुसार किया जाना चाहिए. खुराक मिस हो जाने से बचने के लिए इसे एक निर्धारित समय पर ही लेने की सलाह दी जाती है, जब तक की डॉक्टर इसके विपरीत सलाह न दें. आपको लाभ देखने या महसूस करने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं.
अकालटाज 100 कैप्सूल से एनीमिया, न्युट्रोपेनिया, श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया, सिरदर्द, डायरिया और हड्डियों एवं मांसपेशियों में दर्द जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर ये आपको परेशान करते हैं या गंभीर दिखाई देते हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं क्योंकि वे इन साइड इफेक्ट को कम करने या रोकने के तरीके बता सकते हैं.
अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर, हृदय या लिवर की बीमारी, रेडिएशन ट्रीटमेंट या किसी भी इंफेक्शन की मेडिकल हिस्ट्री है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. अगर मरीज ब्लड थिनर दवा ले रहा है, तो अकालटाज 100 कैप्सूल के साथ रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जिनका आप उपयोग कर रहे हैं. अगर असामान्य ब्रूजिंग या ब्लीडिंग दिखाई देती है, या मल में कालापन या खून आता है और गले में खराश होती है तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें.
यह दवा आपके रक्त में रक्त कोशिकाओं की संख्या को कम कर सकती है, जिससे संक्रमण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है. इस दवा से इलाज़ के दौरान किडनी, लिवर और हृदय की कार्यप्रणाली के साथ-साथ रक्त कोशिकाओं की संख्या की जांच के लिए नियमित रूप से ब्लड टेस्ट की जरुरत होती है. इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का उपयोग गर्भावस्था से बचने के लिए महत्वपूर्ण है.
अकालटाज़ कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल
अकालटाज़ कैप्सूल के फायदे
ब्लड कैंसर, जिसे ल्यूकेमिया भी कहा जाता है, रक्त बनाने वाले ऊतकों का कैंसर है जो संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को कम कर देता है. अकालटाज 100 कैप्सूल कैंसर कोशिकाओं को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकता है और उन्हें खत्म करता है. यह एक शक्तिशाली और बहुत विषाक्त दवा है, और इस दवा को लेने से पहले आपको डॉक्टर के साथ जोखिमों और लाभों पर चर्चा करनी चाहिए. इस दवा को लेते समय शराब पीने से बचें और अगर आपको लगातार कोई साइड इफेक्ट हो रहा है तो डॉक्टर को सूचित करें.
अकालटाज़ कैप्सूल के साइड इफेक्ट
- डायरिया
- श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण
- सिरदर्द
- सफ़ेद रक्त कोशिकाओं (वाइट ब्लड सेल्स) में कमी
- मस्कोस्केलेटल पेन (हड्डियों, मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द )
- लोअर श्वास नली में संक्रमण
- थकान
अकालटाज़ कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें
अकालटाज़ कैप्सूल किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Acalataz 100 Capsule
Acaone 100mg Capsule
Calquence 100mg Capsule
Betatinib Capsule
Capbrusam Capsule 100mg
Capbrusam 100mg Capsule
ख़ास टिप्स
- अकालटाज 100 कैप्सूल लेने से पहले, अपने डॉक्टर को अन्य दवाओं (प्रिस्क्रिप्शन, ओवर-द-काउंटर, विटामिन, हर्बल उपचार आदि सहित) के बारे में बताएं.
- इस दवा को लेने के 2 घंटों के भीतर एंटासिड के उपयोग से बचें.
- आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए भीड़ या सर्दी वाले लोगों से बचें और बुखार या अन्य लक्षण तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं.
- धूप में जाने से बचें. एसपीएफ़ 15 (या अधिक) सनब्लॉक और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें.
- इलाज शुरू होने के बाद हर 24 घंटे में खूब पानी पिएं.
- भोजन खाएं जो दस्त को कम करने और पर्याप्त आराम लेने में मदद कर सकते हैं.
- कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स या ऐसी अन्य स्थितियों से बचें जहां आपको खरोंच या चोट लग सकती है क्योंकि इस दवा से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. साथ में अगर आप कोई सर्जरी या दांत का ऑपरेशन करवाने वाले हैं तो अकालटाज 100 कैप्सूल लेने के दौरान इस बारे में अपने डॉक्टर को ज़रूर बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
रिफैम्पिसिन (इंजेक्शन रूट)
एटाजैनेविर (ओरल रूट)
क्लैरिथ्रोमाइसिन (ओरल रूट)
क्लैरिथ्रोमाइसिन (ओरल रूट)
क्लैरिथ्रोमाइसिन (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- 1. Acalabrutinib [Prescribing Information]. Wilmington, DE: AstraZeneca Pharmaceuticals LP; 2022. [Accessed 16 Nov. 2022] (online) Available from:
- 2. Acalabrutinib [Summary of Product Characteristics]. Södertälje, Sweden: AstraZeneca AB; 2020. [Accessed 16 Nov. 2022] (online) Available from:
- Acalabrutinib. Wilmington, DE: AstraZeneca Pharmaceuticals LP; 2026. [Accessed 16 Nov. 2022] (online). Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: बी-108/109/111, कनारा बिज़नेस सेंटर, एवरेस्ट गार्डन्स के पास, लक्ष्मी नगर, घाटकोपर ईस्ट. मुंबई 400 075 बिज़नेस सेंटर, नियर एवरेस्ट गार्डन्स, लक्ष्मी नगर, घाटकोपर ईस्ट. मुंबई 400 075
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














