बेहतर एनर्जी के लिए कॉफी की जगह पिएं ये 7 नेचुरल ड्रिंक्स

Black Tea

ज्यादातर कॉफी लवर्स की सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी से होती है। कॉफी उनके लिए ईंधन की तरह काम करती है, जिससे दिन तो क्या, कभी-कभी रात भी कट जाती है। दिन भर सुस्ती लग रही हो—कॉफी पी लो। रात भर पढ़ाई करनी हो—कॉफी पी लो।

लेकिन समय के साथ अगर कॉफी ज्यादा मात्रा में ली जाए, तो इससे एसिडिटी, घबराहट, नींद की खराब क्वालिटी और अचानक एनर्जी क्रैश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अच्छी बात यह है कि हर बार खुद को रिफ्रेशिंग और अलर्ट महसूस कराने के लिए कॉफी पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। कॉफी के कई हेल्दी विकल्प मौजूद हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे जगाते हैं, पाचन को सपोर्ट करते हैं और पूरे दिन स्थिर एनर्जी देते हैं।

आइए जानते हैं कॉफी के ऐसे ही 7 आसान और हेल्दी विकल्पों के बारे में (Natural energy drinks to replace coffee in hindi), जिन्हें आप बिना ज्यादा कैफीन इनटेक के अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

क्यों कम करें कॉफ़ी?

कई लोगों के लिए कॉफी सुबह की सबसे पसंदीदा ड्रिंक होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर (दिन में 400 mg से ज्यादा कैफीन) इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कैफीन-फ्री विकल्प अपनाने से बेचैनी, घबराहट, सिरदर्द, नींद न आना, एसिड रिफ्लक्स (GERD), पेट खराब होने जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

ज्यादा कॉफी पीने से ब्लड शुगर में अचानक उतार-चढ़ाव और कैफीन पर निर्भरता भी बढ़ सकती है।

आइए जानते हैं कॉफी के 7 हेल्दी विकल्प—

1. नींबू-शहद वाला गुनगुना पानी

honey lemon water, Natural energy drinks to replace coffee in hindi

इस ड्रिंक को गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर बनाया जाता है। इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है। यह रात भर के उपवास के बाद सुबह शरीर को हाइड्रेट करता है और कैफीन के बिना आपकी एनर्जी बढ़ाता है।

नींबू में विटामिन C होता है, जो स्किन और इम्यूनिटी के लिए अच्छा है, जबकि शहद प्राकृतिक मिठास के साथ तुरंत एनर्जी देता है।

2.हल्दी वाला दूध

turmeric milk

हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और आपको लंबे समय तक एक्टिव रखता है।

इसे बनाने के लिए एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी या आधा इंच कच्ची हल्दी कद्दूकस करके उबालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दालचीनी या काली मिर्च भी डाली जा सकती है।

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे रात में पीना बेहतर होता है क्योंकि यह पाचन और शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया में मदद करता है।

3. माचा-टी

matcha tea, Natural energy drinks to replace coffee in hindi

माचा-टी बनाने के लिए, उबलते पानी में 1-2 बड़े चम्मच माचा पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसे स्मूदी पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सुबह के जिंजर शॉट्स में इसे मिलाने से कैफीन का अच्छा असर मिलता है और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

यह हरे रंग की ड्रिंक है जिसमें कैफीन होता है, लेकिन कॉफी जितना नहीं। हरे रंग का यह पाउडर माचा नामक जड़ वाले पौधे को पीसकर बनाया जाता है। 

कैफीन के साथ-साथ इसमें एल-थियानीन (एक अमीनो एसिड) भी होता है, जो एनर्जी लेवल को अचानक से कम किए बिना लगातार ऊर्जा प्रदान करता है। कॉफी के विपरीत, यह आपके कॉर्टिसोल लेवल को नहीं बढ़ाती, इसलिए यह उन लोगों के लिए एकदम  परफेक्ट है जो फोकस के साथ-साथ शांति भी चाहते हैं।

4. नारियल पानी

coconut water

नारियल पानी प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेट करता है। एक गिलास नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है और दिन की शुरुआत हल्के और रिफ्रेशिंग तरीके से करता है।

यह पाचन को सपोर्ट करता है और नर्वस सिस्टम को उत्तेजित किए बिना थकान कम करता है। कॉफी कम करने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसमें कैफीन नहीं होता और कैलोरी भी कम होती है।

5. हर्बल-टी

herbal tea, Natural energy drinks to replace coffee in hindi

तुलसी, अदरक और पुदीने जैसी जड़ी-बूटियों से बनी हर्बल-टी कैफीन-फ्री होती है। इन्हें गर्म पानी में उबालकर या भिगोकर पिया जाता है।

अलग-अलग जड़ी-बूटियों के अलग फायदे होते हैं—अदरक पाचन को बेहतर बनाता है, पुदीना पेट फूलने की समस्या से राहत देता है और तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाकर तनाव कम करती है।

6. चिया सीड वॉटर

chia seeds water

चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगो दें या तब तक भिगोएं जब तक वे जेल जैसे न हो जाएं। सुबह इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पिएं।

चिया सीड्स फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो दिनभर पेट को भरा रखते हैं और एनर्जी देते हैं।

यह ड्रिंक गट-हेल्थ को बेहतर बनाती है, भूख को कंट्रोल करती है और वजन घटाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कॉफी की तरह यह नींद को ख़राब नहीं करता और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती।

7. चाय

Black tea

चाय एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है, जिसे अदरक, इलायची, लौंग या दालचीनी जैसे मसालों के साथ बनाया जाता है। इसमें कॉफी की तुलना में कम कैफीन होता है, लेकिन यह फोकस और मेंटल अलर्टनेस बढ़ाने में मदद करती है।

ब्लैक-टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसमें मौजूद टैनिन पाचन के लिए अच्छे होते हैं। जो लोग स्वाद से समझौता किए बिना कॉफी कम करना चाहते हैं, उनके लिए चाय एक बेहतर विकल्प है।

निष्कर्ष

कॉफी को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। दिन में एक कप कॉफी की जगह कोई प्राकृतिक विकल्प (Natural energy drinks to replace coffee in hindi) अपनाएं और फर्क महसूस करें। कॉफी का कोई एक सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता। अपने शरीर की जरूरतों, क्षमता, और स्वाद के अनुसार विकल्प चुनें।

बेहतर होगा कि आप एक ही विकल्प पर टिके रहने के बजाय 2–3 विकल्पों को बारी-बारी से अपनाएं। इससे आपकी दिनचर्या संतुलित और दिलचस्प बनी रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: कितनी कॉफी ज्यादा मानी जाती है?

एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए दिन में 400 mg तक कैफीन सुरक्षित माना जाता है। यह लगभग 4 कप कॉफी के बराबर होता है।

प्रश्न: एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है?

हर्बल टी, हल्दी वाला दूध और नारियल पानी पेट के लिए ज्यादा हल्के होते हैं और इनसे एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती।

प्रश्न: सुबह उठते ही कॉफी क्यों नहीं पीनी चाहिए?

क्योंकि यह शरीर के नेचुरल कॉर्टिसोल रिदम को बिगाड़ सकती है, एसिड रिफ्लक्स बढ़ा सकती है और साथ ही एंग्जाइटी के लक्षण भी बढ़ा सकती है। बेहतर है कि आप सुबह उठने के कम से कम 1–2 घंटे बाद कॉफी पिएं।

प्रश्न: क्या कैफीन छोड़ने से उम्र कम दिखती है?

ज्यादा कैफीन कोलेजन प्रोडक्शन को प्रभावित कर सकता है, जिससे फाइन लाइन्स दिख सकती हैं। कैफीन कम करने से समय के साथ स्किन एजिंग के लक्षण कम हो सकते हैं।

प्रश्न: कॉफी कौन से हार्मोन को प्रभावित करती है?

ज्यादा मात्रा में कॉफी लेने से कॉर्टिसोल, इंसुलिन, एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और भूख से जुड़े हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं।

प्रश्न: क्या कॉफी छोड़ने से कॉर्टिसोल कम होता है?

हां, ज्यादा कैफीन छोड़ने से कॉर्टिसोल लेवल कम हो सकता है, जिससे नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट में सुधार होता है।

प्रश्न: महिलाओं के शरीर पर कॉफी का क्या असर होता है?

ज्यादा कैफीन पीएमएस (PMS) के लक्षण बढ़ा सकता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकता है और मासिक धर्म में अनियमितता पैदा कर सकता है।

(इस लेख की समीक्षा डॉ. स्वाति मिश्रा, मेडिकल एडिटर ने की है)

Image Source: Freepik

ये भी पढ़ें-

Facebook Comments