



विंटेल-एम 25 टैबलेट ईआर
लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 19 फरवरी 2026 | 05:04 पीएम (Ist)

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश





परिचय
ब्लड में दवा का उचित लेवल बनाए रखने के लिए विंटेल-एम 25 टैबलेट ईआर को प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर भोजन के साथ लेने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर इसे जब तक लेने की सलाह देते हैं, तब तक इसे लेते रहें. भले ही आपको ठीक लगे, तो भी इस दवा को अपने आप से बंद न करें क्योंकि उच्च ब्लड प्रेशर के अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं. अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी स्थिति बिगड़ सकती है. नियमित व्यायाम के साथ सक्रिय रखना, अपने वजन को कम करना और स्वस्थ डाइट खाना आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा. इस दवा को लेने के दौरान अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें.
इस दवा के कुछ सामान्य दुष्प्रभावों में शामिल हैं सिरदर्द, कमजोरी, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर घट जाना, खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना, ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (कभी-कभी बेहोशी के साथ), सांस फूलना, जी मिचलाना, उल्टी, पेट में दर्द, और थकान. इस दवा को लेते समय पोटैशियम से भरपूर भोजन और सप्लीमेंट से परहेज रखने की सलाह दी जाती है. इससे चक्कर आ सकता है, गाड़ी चलाने से बचें या बैठी हुई अवस्था से धीरे-धीरे उठें. इलाज के दौरान आपको ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल, किडनी फंक्शनिंग, यूरिया या इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल की नियमित निगरानी के लिए कहा जा सकता है.
इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी में कोई समस्या है तो डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए. अपने द्वारा ली जाने वाली सभी दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को भी बताएं- विशेष रूप से जिनका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर या हृदय के इलाज के लिए किया जाता है.
विंटेल-एम टैबलेट ईआर के मुख्य इस्तेमाल
विंटेल-एम टैबलेट ईआर के फायदे
जब आपके हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं तब हाइपरटेंशन या ब्लड प्रेशर में वृद्धि होती है. इसके परिणामस्वरूप, हृदय में आसानी से खून नहीं पहुंच पाता है, हृदय गति बढ़ जाती है और यह शरीर के अन्य हिस्सों में खून को प्रभावी रूप से पंप नहीं कर पाता है. यह दिल पर एक दबाव डालता है जो सीने में दर्द या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.
विंटेल-एम 25 टैबलेट ईआर रक्त वाहिकाओं में दबाव को कम करता है. यह ब्लड वेसल को आराम देता है ताकि खून आपके हार्ट में अधिक आसानी से फ्लो हो सके. यह हृदय पर दबाव को कम करता है और धडकन को धीमा करता है. इसके अलावा इससे भविष्य में स्ट्रोक, हार्ट अटैक या किडनी में समस्याएं होने का जोखिम भी कम होता है.
इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. इस दवा के अधिकतम प्रभाव के लिए, सलाह के अनुसार इसे नियमित रूप से लेना चाहिए, भले ही आप बेहतर महसूस करें.
विंटेल-एम टैबलेट ईआर के साइड इफेक्ट
- सिरदर्द
- कमजोरी
- चक्कर आना
- हाथ पैरों का ठंडा पड़ना
- धीमी ह्रदय गति
- खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
- ब्लड प्रेशर घट जाना
- ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (अचानक खड़े होने पर ब्लड प्रेशर का कम होना)
- सांस फूलना
- उल्टी
- पेट में दर्द
विंटेल-एम टैबलेट ईआर का इस्तेमाल कैसे करें
विंटेल-एम टैबलेट ईआर किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Vintel-M 25 Tablet ER
Metosartan 25 Tablet ER
Telmaxx 25 Tablet ER
Telmikind Beta 40mg/25mg Tablet ER
Telvas Beta 25 Tablet ER
Arbitel-MT 25 Tablet ER
ख़ास टिप्स
- आपको हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए विंटेल-एम 25 टैबलेट ईआर लेने की सलाह दी गई है.
- ब्लड प्रेशर कम होने से भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम होती है.
- इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. अगर आप बैठे या लेटे हैं तो उठते समय धीरे से उठें.
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए अचानक दवा का सेवन बंद ना करें क्योंकि इससे आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Telmisartan. Ingelheim, Germany: Boehringer Ingelheim Pharma KG; 1998. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:
- Metoprolol succinate. Södertälje, Sweden: AstraZeneca AB; 1992 [revised 2010]. [Accessed 11 Apr. 2019] (online) Available from:
- Telmisartan and Metoprolol (ER) Tablets [Package Insert]. Bari Brahmana, Jammu: Ravenbhel Healthcare Pvt. Ltd.; 2016. [Accessed 28th Sept. 2023] (online) Available from:





और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: सी-3, 1 फ्लोर, नीलकंठ-2, संत नगर, दिल्ली-110084
विक्रेता विवरण
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से विंटेल-एम 25 टैबलेट ईआर डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें
ईमेल आईडी: [email protected]फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)

















