Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स 1
स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स 2
Not for sale, We do not facilitate sale of this product in this state

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स

स्ट्रोंटियम रेनीलेट (2gm)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स, ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह हड्डी की गलन को कम करता है और हड्डियों को मज़बूत बनाता है और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है. यह पोस्टमेनोपॉजल (रजोनिवृति प्राप्त) महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज करता है और पुरुषों में हड्डियों के फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है.

लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 26 अक्टूबर 2026 | 01:03 एएम (Ist)
₹80.6 एमआरपी₹84.845% की छूट 
निर्माता ने इस प्रोडक्ट को बंद कर दिया है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

स्ट्रोंटियम रेनीलेट (2gm)

मार्केटर

Glenmark Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स 1
स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स 2

परिचय

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स को भोजन के साथ लेना बेहतर होता है. इससे सबसे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसे नियमित रूप से और एक निश्चित समय पर रोज़ लेना चाहिए. इसे डॉक्टर द्वारा सुझाए गए तरीके से लेते रहें और अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तब भी खुराक पूरी करें.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में उल्टी, अपच, कब्ज, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों का दर्द, और नींद संबंधी समस्याएं शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट समय के साथ ठीक नहीं होता है या स्थिति अधिक खराब हो जाती है तो अपने डॉक्टर से बात करें. इन लक्षणों को कम करने या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपके डॉक्टर आपकी मदद कर सकते हैं.

अगर आपको हृदय, किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या है, तो इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर को बताएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह दवा आपके लिए सुरक्षित है. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दवा लेने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए.

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स के मुख्य इस्तेमाल

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स के फायदे

ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस एक सामान्य स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर बनाती है, जिससे वे नरम हो जाती हैं तथा उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है. स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखता है और मेनोपॉज (महिला के माहवारी चक्र का अंत) के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करता है. यह हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखने में भी मदद करता है और पुरुषों में हड्डी के फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है. आपको इस दवा का इस्तेमाल डॉक्टर के निर्देशानुसार और जब तक कहा गया हो तब तक करना चाहिए.

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
स्ट्रोनैट के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • पेट में दर्द
  • कब्ज
  • अपच
  • मांसपेशियों में दर्द
  • जोड़ों का दर्द
  • मांसपेशियों में क्रैम्प
  • नींद से जुड़ी समस्या

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ें . ग्रेन्यूल्स को एक गिलास पानी/दूध में डालें, अच्छी तरह हिलाएं और तुरंत सेवन करें . आमतौर पर स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स किस प्रकार काम करता है

स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स हड्डियां टूटने को कम करके और हड्डियों के पुनर्निर्माण को तेज करके काम करता है, इसलिए, फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है.

ख़ास टिप्स

  • स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल पुरुषों में और मेनोपॉज के बाद वाली महिलाओं में गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज के लिए किया जाता है.
  • पाउच खाली करें, अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत पीएं. आपको इसे पीने से पहले 24 घंटे से अधिक समय नहीं छोड़ना चाहिए. यदि किसी कारण से आप तुरंत दवा नहीं पी सकते हैं, तो आप इसे पीने से पहले फिर से हिला लें.
  • यह सलाह दी जाती है कि आप इस दवा को सोते समय लें, खासकर रात के खाने के कम से कम 2 घंटे बाद. आप चाहें तो इसे लेने के तुरंत बाद लेट सकते हैं.
  • अगर आप एंटासिड (दिल की जलन को दूर करने के लिए दवाएं) या कैल्शियम युक्त दवाएं लेते हैं, तो आपको परस्पर क्रियाओं से बचने के लिए स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स लेने के कम से कम 2 घंटे बाद लेना चाहिए.
  • यदि आपको रक्त का थक्का बबने, हृदय रोग, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर है, या आपके पैरों की धमनियों की सर्जरी हुई है तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • यदि आपको ऑपरेशन कराना है या ऑपरेशन से रिकवर कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें यदि आप चलने फिरने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं, या बिना किसी सहारे के बिस्तर से उठने में असमर्थ हैं. लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से पैर या फेफड़ों में रक्त के थक्कों का खतरा बढ़ सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें जन्मजात विकृतियां और गर्भ की हानि (गर्भपात) शामिल हैं. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी पैदा कर सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
इन मरीजों में स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स के उपयोग को लेकर उपलब्ध जानकारी बहुत सीमित है. किडनी की हल्की से मध्यम बीमारी से पीड़ित मरीजों में खुराक एडजस्ट करने की सलाह नहीं दी जाती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर के मरीजों के लिए स्ट्रोनैट ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. खुराक में बदलाव न करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Tetracarboxylic acid derivative

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

हॉर्मोन्स

एक्शन क्लास

Bone resorption & formation stimulator

संबंधित लैब टेस्ट

संदर्भ

  1. Bikle DD. Agents That Affects Bone Mineral Homoestasis. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 761.
  2. Strontium ranelate. Ely, Cambridgeshire: Aristo Pharma Limited; 2018. [Accessed 02 Apr. 2019] (online) Available from:
  3. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 02 Apr. 2019] (online) Available from:
Related products
Products related to Stronat Granules
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
89%
सप्ताह में एक बार
11%
मेनोपॉज के बाद होने वाला ऑस्टियोपोरोसिस
100%
बढ़िया
67%
औसत
33%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
100%
भोजन के साथ या उसके बिना
100%
महंगा
67%
औसत
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Glenmark Pharmaceuticals Ltd
Address: B/2, महालक्ष्मी चैम्बर्स, 22, भुलाभाई देसाई रोड, मुंबई - 400 026.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet