


स्ट्राइकर ड्राई सिरप
लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 09 Aug 2026 | 01:08 AM (IST)

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



आपके बच्चों की दवाओं की एक झलक
आप अपने बच्चे को भोजन के साथ या भोजन के बिना स्ट्राइकर ड्राई सिरप दे सकते हैं. इसे भोजन के साथ देना बेहतर होता है क्योंकि इससे अवशोषण बढ़ता है और पेट में गड़बड़ी होने का खतरा कम होता है. डॉक्टर इसे दिन में दो से तीन बार देने की सलाह दे सकता है. दवा की खुराक इन्फेक्शन के प्रकार, उसकी गंभीरता और बच्चे की उम्र और शरीर के वजन पर निर्भर करती है. इसलिए, दी गई खुराक को, तय समय पर और बताई गई सलाह के अनुसार ही लें. यदि आपका बच्चा दवा के सेवन के 30 मिनटों के भीतर उल्टी कर देता है, तो बच्चे को पहले शांत होने दें और फिर उसे वही खुराक दें. अगर अगली खुराक का समय हो गया है तो डबल डोज ना लें.
स्ट्राइकर ड्राई सिरप के कारण उल्टी, डायरिया, मिचली आना, पेट में दर्द और एलर्जी हो सकती है. ये साइड इफेक्ट अपने आप कम हो जाने चाहिए. लेकिन, यदि ये प्रभाव बने रहते हैं और आपके बच्चे को परेशान करते हैं तो देर किए बिना अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करें.
एलर्जी, हृदय की समस्या, ब्लड डिसऑर्डर, जन्म दोष, एयरवे ऑब्स्ट्रक्शन, फेफड़ों की विसंगति, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या, त्वचा विकार, लिवर की खराबी और किडनी की खराबी सहित अपने बच्चे की पूरी मेडिकल हिस्ट्री को डॉक्टर के साथ शेयर करें. यह जानकारी डॉक्टर को खुराक में बदलाव करने और आपके बच्चे के पूरे इलाज की योजना बनाने में मदद करेगी.
बच्चों में स्ट्राइकर ड्राई सिरप के इस्तेमाल
आपके बच्चे के लिए स्ट्राइकर ड्राई सिरप के फायदे
स्ट्राइकर ड्राई सिरप में दो अलग-अलग दवाएं, अमोक्सीसिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड मौजूद हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एक साथ काम करती हैं. अमोक्सीसिलिन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. क्लेवुलेनिक एसिड प्रतिरोध कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ अमोक्सीसिलिन की गतिविधि बढ़ाता है.
इस कॉम्बिनेशन दवा को अनेक बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कान, साइनस, गला, फेफड़े, मूत्रमार्ग, त्वचा, दांत, जोड़ और हड्डियां. इसके कारण आमतौर पर आपको बहुत जल्दी अच्छा महसूस होने लगता है, लेकिन आपको बेहतर महसूस होने के बाद भी सुझाई गई अवधि तक इसे लेना जारी रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी बैक्टीरिया मारे जा चुके हैं तथा इनमें प्रतिरोध विकसित नहीं हुआ है.
बच्चों में स्ट्राइकर ड्राई सिरप के साइड इफेक्ट
- उल्टी
- मिचली आना
- डायरिया
- त्वचा पर रैश
- हाइव्स
- योनि में सूजन
अपने बच्चे को स्ट्राइकर ड्राई सिरप कैसे दिया जा सकता है?
स्ट्राइकर ड्राई सिरप किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Striker Dry Syrup
Advent 228.5mg Dry Syrup
Mpx-CV Dry Syrup
Clavactum 200 mg/28.5 mg Dry Syrup
Roclav Dry Syrup
Eradiclav Duo Dry Syrup
ख़ास टिप्स
- आपके बच्चे को एंटीबायोटिक्स का पूरा कोर्स लेना चाहिए. बहुत जल्दी बंद करने से बैक्टीरिया दोबारा बढ़ सकता है, रेज़िज़टेंट हो सकता है या कोई अन्य इन्फेक्शन कर सकता है.
- स्ट्राइकर ड्राई सिरप को खाने के बाद आपके बच्चे का मुंह में कड़वा स्वाद आ सकता है. खट्टे फल खाने या ढेर सारा पानी या फलों का रस पीने से मदद मिल सकती है.
- अगर दुष्प्रभाव के रूप दस्त होने लगे तो बच्चे को खूब पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें.
- स्ट्राइकर ड्राई सिरप को तब तक न दें,जब तक डॉक्टर द्वारा इसे पर्ची पर न लिखा जाए. अगर आपको इसी तरह के लक्षण किसी और में दिखते हैं, तो भी आपको अपने बच्चे की दवा किसी और के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए.
- वायरस के कारण होने वाले जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों के इलाज के लिए स्ट्राइकर ड्राई सिरप न दें.
- भविष्य की बीमारियों के लिए दवा कभी न बचाएं. यह नहीं कहा जा सकता कि क्या यही दवा भविष्य के इन्फेक्शन पर काम करेगी.
- अपने बच्चे को स्ट्राइकर ड्राई सिरप देने से पहले 'एक्सपायरी' चेक करें. सभी एक्सपायर दवाओं को तुरंत नष्ट करें.
- अगर आपके बच्चे को रैशेज, चेहरे में सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो स्ट्राइकर ड्राई सिरप को तुरंत बंद करें. बिना देरी किए डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

किडनी
रीनल फंक्शन सही तरीके से विकसित न होने के कारण नवजात और शिशुओं में भी खुराक को कम करने की आवश्यकता है.

लिवर
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: डी-41, कैलाश इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, विखरोली वेस्ट, मुंबई-400079.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














