Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
स्पैस्मोनोवा टैबलेट 1
स्पैस्मोनोवा टैबलेट 2
Not for sale, We do not facilitate sale of this product in this state

स्पैस्मोनोवा टैबलेट

पैरासिटामोल (325mg)+ Pamabrom (25mg)+ Dicyclomine (10mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
स्पैस्मोनोवा टैबलेट एक प्रिस्क्रिप्शन दवा (डॉक्टर की पर्ची जरूरी) है जिसे प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. यह पीएमएस के लक्षणों जैसे कि ब्लोटिंग, पानी से वजन बढना, सूजन और भरे होने के एहसास को कम करने में मदद करता है. यह पेट की मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाकर ऐंठन या दर्द से राहत देता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 24 नवंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹60.5 एमआरपी₹65.638% की छूट 
निर्माता ने इस प्रोडक्ट को बंद कर दिया है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

पैरासिटामोल (325mg)+ Pamabrom (25mg)+ Dicyclomine (10mg)

मार्केटर

Macleods Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
स्पैस्मोनोवा टैबलेट 1
स्पैस्मोनोवा टैबलेट 2

परिचय

स्पैस्मोनोवा टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. पेट की परेशानी से बचने के लिए इसे खाने के साथ लेना बेहतर है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट हैं मिचली आना, ड्राइनेस इन माउथ, कमजोरी, घबराहट, धुंधली नज़र, और गहरे रंग का मूत्र. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे नींद भी आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. अगर आपको किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक पर्ची पर लिख सके.

स्पैस्मोनोवा टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

स्पैस्मोनोवा टैबलेट के फायदे

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस)
स्पैस्मोनोवा टैबलेट पीएमएस के लक्षणों जैसे मूड स्विंग होना, चिंता, थकान, सूजन, स्तनों में दर्द और सिरदर्द को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, यह पेट और आंत में अचानक मांसपेशियों के ऐंठन या दबाब पर असरदार ढंग से राहत देता है, जिससे मांसपेशियों में आराम होता है और खाने के पाचन में सुधार होता है. यह पेट दर्द (स्टमक पेन), पेट में मरोड़, पेट फूलने और पेट में होने वाले डिस्कंफर्ट से राहत दिलाने में मदद करता है. लाइफस्टाइल परिवर्तन जैसे नियमित व्यायाम, स्वस्थ डाइट, अच्छी नींद लेना, और रिलैक्सेशन तकनीकों का उपयोग भी सहायक हो सकता है.

स्पैस्मोनोवा टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
स्पैस्मोनोवा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • नींद आना
  • कमजोरी
  • घबराहट
  • धुंधली नज़र
  • गहरे रंग का पेशाब

स्पैस्मोनोवा टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. स्पैस्मोनोवा टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

स्पैस्मोनोवा टैबलेट किस प्रकार काम करता है

स्पैस्मोनोवा टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैःपैरासिटामोल, पैमाब्रोम और डायसायक्लोमाइन. पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) है जो दर्द का कारण बनने वाले कुछ रासायनिक मैसेंजर के रिलीज को अवरुद्ध करके काम करता है. पैमाब्रोम एक मूत्रवर्धक दवा है जो मूत्र के माध्यम से शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी की मात्रा को बाहर निकालती है और माहवारी से पहले होने वाले लक्षणों जैसे कि पेट फूलना, सूजन, वजन बढ़ना और पेट भरा हुआ महसूस होना आदि से आराम दिलाती है. डायसायक्लोमाइन एक एंटीकोलिनेर्जिक है जो पेट और आंतों की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और मांसपेशियों में अचानक होने वाली ऐंठन को रोकता है. ऐसा करके, यह ऐंठन, दर्द, ब्लोटिंग और असुविधा से राहत देती है.

All substitutes for Spasmonova Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • पेट में ऐंठन, सूजन और पानी के वजन (वाटर वेट) बढ़ने के संकेतों से राहत के लिए स्पैस्मोनोवा टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • स्पैस्मोनोवा टैबलेट के कारण आपको सामान्य से अधिक पेशाब होगा. यह एक संकेत है कि दवा काम कर रही है. हर दिन कम से कम 6 से 8 गिलास पानी पिएं.
  • सुनहरे रंग का मूत्र स्पैस्मोनोवा टैबलेट का एक सामान्य दुष्प्रभाव है और इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है.
  • स्पैस्मोनोवा टैबलेट लेने के साथ-साथ आप एक हीटिंग पैड का उपयोग कर सकते हैं या पेट की ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए कोमल मालिश और विश्राम तकनीकों का प्रयास कर सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
स्पैस्मोनोवा टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान स्पैस्मोनोवा टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, डॉक्टर कुछ स्थितियों में इसे तब भी दे सकते हैं, जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
स्पैस्मोनोवा टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी पैदा कर सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
स्पैस्मोनोवा टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में स्पैस्मोनोवा टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को स्पैस्मोनोवा टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्पैस्मोनोवा टैबलेट का इस्तेमाल प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के इलाज के लिए किया जाता है. यह पेट की मांसपेशियों को आराम देने और मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द से राहत देने में मदद करता है.
अगर व्यक्तियों को अपने किसी भी घटक से एलर्जी है, उन्हें लिवर या किडनी की गंभीर बीमारी है, आंतों में रुकावट या ब्लॉकेज, ग्लूकोमा या पेशाब की समस्या है तो उन्हें स्पैस्मोनोवा टैबलेट नहीं लेना चाहिए. अगर इलाज शुरू करने से पहले आपको ऐसी कोई बीमारी है तो हमेशा अपने डॉक्टर को सूचित करें.
स्पैस्मोनोवा टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले, अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज या कोई यूरिनरी या बाउल कंडीशन है तो अपने डॉक्टर से बात करें. शराब से बचें, और इंटरैक्शन को रोकने के लिए आप जिन अन्य दवाओं का सेवन कर रहे हैं उनके बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें.
गंभीर साइड इफेक्ट दुर्लभ हैं लेकिन इसमें पेशाब करने में कठिनाई, गंभीर सूखे मुंह, एलर्जिक रिएक्शन (रैश, सूजन, सांस लेने में कठिनाई), मतिभ्रम, असामान्य मूड में बदलाव या गंभीर कब्ज शामिल हो सकते हैं. अगर ये लक्षण होते हैं तो तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
हां. स्पैस्मोनोवा टैबलेट से सुस्ती या चक्कर आ सकते हैं. जब तक आप यह न जान लें कि दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक गाड़ी न चलाएं, मशीनरी चलाएं, या कोई भी ऐसा काम न करें जिसके लिए सतर्कता की आवश्यकता होती है.
जब तक आपके डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है तब तक स्पैस्मोनोवा टैबलेट का इस्तेमाल करें. ओवरयूज़ से साइड इफेक्ट हो सकते हैं या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों को छिपा सकते हैं.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

गैस्ट्रो इनटेस्टिनल
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Macleods Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: अटलान्टा आर्केड, मैरोल चर्च रोड, अंधेरी (ईस्ट), मुंबई - 400059, इंडिया.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet