Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट 1
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट

सेफुरोक्सिम (500mg)+ Clavulanic Acid (125mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोकने के लिए सूक्ष्मजीवों के खिलाफ लड़ता है और संक्रमण को अधिक फैलने से रोकता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 19 नवंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹495 एमआरपी₹562.512% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सेरोक्सिटम सीवी 500mg/125mg टैबलेट
₹520₹776.72
यहां से उपलब्ध विकल्प टॉप ब्रांड
बिक चुके हैं
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹495
₹562.5
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सेरोक्सिटम सीवी 500mg/125mg टैबलेट
सेरोक्सिटम सीवी 500mg/125mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Intas Pharmaceuticals Ltd
गुरुवार, 26 नवंबर तक पाएं
₹520
₹44.2 प्रति टैबलेट

₹442

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सेफुरोक्सिम (500mg)+ Clavulanic Acid (125mg)

मार्केटर

Moon Healthcare Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट 1
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट 2

परिचय

रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है. इसे डॉक्टर की पर्ची के अनुसार लेने की सलाह दी जाती है. इसे खाने के साथ लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए इसे एक निश्चित समय पर लिया जाना चाहिए. बताए गए डोज़ से अधिक न लें क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर पर नुकसानदायक असर हो सकता है. अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर इसे तुरंत लें. अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं तो भी इलाज का कोर्स पूरा किया जाना चाहिए. इलाज को अचानक से बंद करना दवा की क्षमता पर असर डाल सकता है.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली, उल्टी, दस्त, अपच और पेट में दर्द शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बढ़ जाते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. अगर आपको किसी एलर्जिक रिएक्शन (चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस फूलना, आदि) का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत चिकित्सकीय मदद लेनी चाहिए.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. शराब पीने से बचें क्योंकि इस दवा से अत्यधिक बेहोशी हो सकती है. आमतौर पर यह आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यदि आपको नींद आ रही है या चक्कर आ रहे हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. ठीक होने की रफ्तार बढ़ाने के लिए आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए, साथ ही सेहत के लिए अच्छा आहार भी लेना चाहिए और खूब सारा पानी पीना चाहिए. आपके शरीर पर इस दवा के असर को जानने के लिए आपका डॉक्टर कुछ लैबोरेटरी और डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए कह सकता है.

रॉक्ससेफ सीवी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

रॉक्ससेफ सीवी टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट में दो अलग-अलग दवाएं, सेफुरोक्सिम और क्लेवुलेनिक एसिड मौजूद हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एक साथ काम करती हैं. सेफुरोक्सिम बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. क्लेवुलेनिक एसिड प्रतिरोध कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ सेफुरोक्सिम की गतिविधि बढ़ाता है.

इस मिश्रित दवा का उपयोग कई अलग-अलग बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण जैसे कान, साइनस, गले, फेफड़े, यूरिनरी ट्रैक्ट, त्वचा और कोमल ऊतकों के इलाज के लिए किया जा सकता है. इसके कारण आमतौर पर आपको बहुत जल्दी अच्छा महसूस होने लगता है, लेकिन आपको बेहतर महसूस होने के बाद भी सुझाई गई अवधि तक इसे लेना जारी रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी बैक्टीरिया मारे जा चुके हैं तथा इनमें प्रतिरोध विकसित नहीं हुआ है.

रॉक्ससेफ सीवी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
रॉक्ससेफ सीवी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • कोई आम साइड इफ़ेक्ट नहीं देखा गया

रॉक्ससेफ सीवी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

रॉक्ससेफ सीवी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःसेफुरोक्सिम और क्लेवुलेनिक एसिड. सेफुरोक्सिम एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोककर काम करता है जो मानव शरीर में बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. क्लेवुलेनिक एसिड एक बीटा-लैक्टामेज अवरोधक है जो सेफुरोक्सिम को निष्क्रिय करने के लिए बैक्टीरिया द्वारा उत्पादित एंजाइम की क्रिया को ब्लॉक करता है. क्लेवुलेनिक एसिड साथ में देने पर यह प्रतिरोध कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ सेफुरोक्सिम की गतिविधि बढ़ाता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको यह कॉम्बिनेशन दवा बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए दी गई है, भले ही इसके प्रति उनमें प्रतिरोध विकसित हो गया हो. 
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. प्रोबायोटिक्स लेने से मदद मिल सकती है. अगर मल में खून दिखाई दे या पेट में ऐंठन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
  • अगर इसे लेने से आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
  • भविष्य में किसी भी संक्रमण के इलाज के लिए बची हुई दवा का इस्तेमाल न करें. हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए गए अध्ययनों में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट केवल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए दर्शाया जाता है. यह सामान्य सर्दी, फ्लू जैसे वायरल इन्फेक्शन का इलाज नहीं करता है.
इस दवा के किसी भी घटक से ज्ञात एलर्जी वाले मरीजों को रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. किसी भी साइड इफेक्ट से बचने के लिए इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में सूचित करें.
हां, रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट के इस्तेमाल से दस्त हो सकते हैं. एंटीबायोटिक्स आपके पेट में अच्छे, या सहायक बैक्टीरिया को मार सकते हैं और डायरिया का कारण बन सकते हैं. अगर आपको दस्त का अनुभव होता है, तो बहुत सारा पानी या अन्य तरल पदार्थ पिएं. अगर आपको लगातार दस्त हो रहा है तो अपने डॉक्टर से बात करें. डॉक्टर से परामर्श किए बिना किसी अन्य दवा का सेवन ना करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी रॉक्ससेफ सी वी 500एमजी/125एमजी टैबलेट लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
इस दवा को उसी पैकेट या कंटेनर में रखें जिसमें यह मिली है और उसे अच्छी तरह बंद रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Moon Healthcare Pvt Ltd
Address: 121 वेल अमरूथा टावर्स, #15 नल्लाना मुडाली स्ट्रीट, रोयापेट्टा, चेन्नई - 600014

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet