Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
रेफिड डी सिरप 1
रेफिड डी सिरप 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
रेफिड डी सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा जिसका इस्तेमाल सूखी खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक बहने और आंखों से पानी आना जैसे एलर्जी के लक्षणों से राहत देता है. यह बंद नाक या जकड़न से भी राहत दिलाता है और ठंडक की अनुभूति पैदा करता है जिससे गले में जलन से राहत मिलती है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 08 सितंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹62.3 एमआरपी₹67.037% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
अपनी भाषा चुनें हिंदी
रेफिड डी सिरप 1
रेफिड डी सिरप 2

परिचय

रेफिड डी सिरप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, उल्टी, पेट ख़राब होना, सिरदर्द, भूख में कमी, इनसोमनिया, त्वचा पर रैश, और खुजली हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से चक्कर और नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत हो. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे और अधिक चक्कर आ सकते हैं.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. इसे बच्चों से दूर रखें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. धूम्रपान दवा के प्रभाव को खराब कर सकता है, इसलिए तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिए. इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको लिवर की बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि आपके डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक निर्धारित कर सकें. गर्भवती महिलाओं को यह दवा लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए.

रेफिड डी सिरप के मुख्य इस्तेमाल

रेफिड डी सिरप के फायदे

सूखी खांसी
सूखी खांसी एक प्रकार की खांसी है जिसमें किसी प्रकार के बलगम या म्यूकस का उत्पादन नहीं होता है. यह गले में एक सुरसुराहट की अनुभूति या खुजली पैदा कर सकता है और ठंड, फ्लू, एलर्जी या गले में जलन के कारण हो सकता है. रेफिड डी सिरप गंभीर सूखी खांसी को दबाता है और आपको गले में जलन से राहत देता है. इसके अलावा, यह एलर्जी के लक्षणों को भी कम करता है जैसे आंखों से पानी आना, छींक और बहती नाक. रेफिड डी सिरप लेने के साथ-साथ, गुनगुने नमक के पानी से कुल्ले करने तथा शहद और अदरक का सेवन करने से आपको सूखी खांसी को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है.

रेफिड डी सिरप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
रेफिड डी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • पेट ख़राब होना
  • सिरदर्द
  • नींद आना
  • भूख में कमी
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • त्वचा पर रैश
  • खुजली

रेफिड डी सिरप का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. रेफिड डी सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

रेफिड डी सिरप किस प्रकार काम करता है

रेफिड डी सिरप चार दवाओं का मिश्रण है:

ख़ास टिप्स

  • रेफिड डी सिरप सूखी खांसी से राहत दिलाने के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • अगर आपको पहले कभी पेट के अल्सर की समस्या हो चुकी है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं, जैसे, एंटीडिप्रेसेंट.
  • यदि आपको कोई सुधार न दिखाई दे और 7 दिनों से अधिक खांसी हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
  • अगर आपको लंबे समय से खांसी है या आपको अस्थमा है या अस्थमा के गंभीर दौरे पड़ते हैं, या यदि खांसी के साथ बुखार, दाने या लगातार सिरदर्द है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
रेफिड डी सिरप के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान रेफिड डी सिरप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
स्तनपान के दौरान रेफिड डी सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित हो सकता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
रेफिड डी सिरप से ऐसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
रेफिड डी सिरप किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को रेफिड डी सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

सूखी खांसी
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Dr. Johns Laboratories Pvt Ltd
Address: 212, चौधरी दिलीप सिंह भवन, शाहपुर जाट, नई दिल्ली, इंडिया, पिन कोड - 110049

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet