Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

आरक्लॉक्स किड टैबलेट

अमोक्सी‌सिलिन (125mg)+ Clavulanic Acid (125mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
आरक्लॉक्स किड टैबलेट एक एंटीबायोटिक है जो जो शरीर में बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है. यह फेफड़ों (जैसे न्यूमोनिया), कान, साइनस, यूरिनरी ट्रैक्ट, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू के इन्फेक्शन के इलाज में इस्तेमाल होता है. यह दवा सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन के लिए काम नहीं करेगी.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 13 Apr 2026 | 05:40 PM (IST)
₹12.2 एमआरपी₹13.510% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sales banner

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
chevron icon
offer icon
₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹150 तक का कैशबैक पाएं
₹150 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

अमोक्सी‌सिलिन (125mg)+ Clavulanic Acid (125mg)

मार्केटर

Reliance Formulation Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
आरक्लॉक्स किड टैबलेट image
आरक्लॉक्स किड टैबलेट image

परिचय

आरक्लॉक्स किड टैबलेट को पेट में गड़बड़ी की संभावना को कम करने के लिए भोजन के साथ लेना बेहतर होता है. इसे अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित समान अंतराल पर नियमित रूप से लें. इसे रोज़ाना एक ही समय पर लें, ताकि आपको इसे लेना याद रहे. खुराक आपकी बीमारी के प्रकार, उसकी गंभीरता और आपके शरीर के वजन पर निर्भर करती है. इलाज का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें. बेहतर महसूस होने पर भी दवा बीच में बंद न करें. अगर आप दवा जल्दी बंद कर देते हैं, तो कुछ बैक्टीरिया बच सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन दोबारा हो सकता है या और ज्यादा बढ़ सकता है.

आरक्लॉक्स किड टैबलेट के सबसे सामान्य साइड इफ़ेक्ट में बार-बार या लगातार होने वाला फंगल इन्फेक्शन (म्यूकोक्यूटेनियस कैंडिडायसिस), मिचली आना, डायरिया, और उल्टी शामिल हैं. अगर आपको कोई भी लक्षण लगातार बना रहे या बढ़ते जाएं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें.

अगर आपको किसी एंटीबायोटिक से एलर्जी है या किडनी या फिर लिवर की कोई समस्या है, तो आरक्लॉक्स किड टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर को जरूर बताएं. आप जो भी अन्य दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में भी अपने डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि वे आरक्लॉक्स किड टैबलेट के असर को बदल सकती हैं या इससे प्रभावित हो सकती हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह उनके लिए सुरक्षित है.

आरक्लॉक्स टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

आरक्लॉक्स टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे कान, साइनस, गले, फेफड़ों, मूत्रमार्ग, त्वचा, दांत, जोड़ों और हड्डियों को प्रभावित कर सकता है. आरक्लॉक्स किड टैबलेट टैबलेट एक एंटीबायोटिक है, जो इन्फेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारकर असर करती है. यह लक्षणों से राहत दिलाने, इन्फेक्शन को खत्म करने और उसे फैलने या बढ़ने से रोकने में मदद करता है. असरदार इलाज के लिए दवा का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें, ताकि इन्फेक्शन दोबारा न हो और दवा का असर भी कम न पड़े.

आरक्लॉक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
आरसीलॉक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • म्यूकोक्यूटेनियस कैंडिडायसिस
  • डायरिया
  • मिचली आना
  • उल्टी

आरक्लॉक्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर आरक्लॉक्स किड टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

आरक्लॉक्स टैबलेट किस प्रकार काम करता है

आरक्लॉक्स किड टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःअमोक्सी‌सिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड. अमोक्सी‌सिलिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया की बाहरी सुरक्षात्मक परत बनने से रोकता है, जो उनके जिंदा रहने के लिए जरूरी होती है. क्लेवुलेनिक एसिड एक बीटा-लैक्टामेज इनहिबिटर है जो प्रतिरोध को कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफअमोक्सी‌सिलिन के एक्शन को बढ़ाता है.

ख़ास टिप्स

  • पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए आरक्लॉक्स किड टैबलेट, खाने के साथ लें.
  • इस दवा को लेते समय हल्का और आसान खाना खाएं, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से बचें और खूब पानी पिएं.
  • इस दवा को लेने के 2 घंटे पहले या बाद में एंटासिड न लें.
  • इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. इस दवा के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से आराम मिल सकता है.
  • अगर डायरिया ज्यादा बढ़ जाए, लंबे समय तक ठीक न हो, या मल में खून दिखे या पेट में तेज दर्द/ऐंठन हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
  • अगर आपको रैश, खुजली, चेहरे या गले में सूजन, या सांस लेने में दिक्कत हो, तो आरक्लॉक्स किड टैबलेट लेना तुरंत बंद करें और फौरन डॉक्टर से मदद लें.
  • भविष्य में किसी भी इन्फेक्शन के इलाज के लिए लेफ्टओवर दवा का इस्तेमाल न करें. हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
  • अगर आपको किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो आरक्लॉक्स किड टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
  • दवा पूरी खत्म होने तक लेते रहें, ठीक महसूस होने पर भी इसे बीच में न छोड़ें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि आरक्लॉक्स किड टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान आरक्लॉक्स किड टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको आरक्लॉक्स किड टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
आरक्लॉक्स किड टैबलेट लेने से कुछ लोगों में ड्राइविंग करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
आरक्लॉक्स किड टैबलेट के साइड इफेक्ट के रूप में कुछ लोगों को एलर्जी, चक्कर या दौरे (फिट्स) हो सकते हैं, जिससे गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं रहता.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में आरक्लॉक्स किड टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में आरक्लॉक्स किड टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरक्लॉक्स किड टैबलेट अमोक्सीसिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड का ओरल एंटीबैक्टीरियल कॉम्बिनेशन है. इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण की विस्तृत रेंज के इलाज के लिए किया जाता है. इसे आमतौर पर कान के इन्फेक्शन (ओटाइटिस मीडिया), साइनस इन्फेक्शन (बैक्टीरियल राइनोसाइटिस), श्वसन संक्रमण (न्यूमोनिया, ब्रोंकाइटिस), और त्वचा एव सॉफ्ट टिश्यू इन्फेक्शन (सेल्युलाइटिस, एब्सेस) जैसे इन्फेक्शन के इलाज के लिए दिया जाता है.
क्योंकि आरक्लॉक्स किड टैबलेट पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक है, इसलिए जिन लोगों को पेनिसिलिन से एलर्जी होती है, उनमें एलर्जी रिएक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. जिन मरीजों को पेनिसिलिन से एलर्जी है या जिनको आरक्लॉक्स किड टैबलेट से पहले एलर्जिक रिएक्शन हुआ है, उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
अगर आपको पहले से लिवर की बीमारी है या पीलिया हो चुका है, तो ऑआरक्लॉक्स किड टैबलेट लेते समय खास सावधानी रखनी चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है. डॉक्टर आपकी हालत देखकर, जरूरत हो तो लिवर फंक्शन टेस्ट कराकर ही तय करेंगे कि यह दवा लेनी है या नहीं. इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें.
हाल के सबूत बताते हैं कि आरक्लॉक्स किड टैबलेट आमतौर पर हार्मोनल बर्थ कंट्रोल के असर को कम नहीं करती. हालांकि, अगर आपको कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से बात करें. वे आपको ज्यादा सुरक्षित और निश्चिंत महसूस करने में मदद कर सकते हैं. आरक्लॉक्स किड टैबलेट जैसे एंटीबायोटिक्स मिचली आना, उल्टी, और डायरिया का कारण बन सकते हैं. अगर बर्थ कंट्रोल पिल लेने के दो घंटे के अंदर उल्टी हो जाए, या 24 घंटे से ज्यादा डायरिया रहे, तो गोली का असर कम हो सकता है. ऐसी स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.
नहीं, दवा का पूरा कोर्स खत्म करना बहुत जरूरी है, चाहे आपको बीच में ही बेहतर क्यों न लगने लगे. बेहतर महसूस होने का मतलब यह नहीं है कि इन्फेक्शन का कारण बनने वाले सारे बैक्टीरिया खत्म हो गए हैं. अगर आप दवा जल्दी बंद कर देते हैं, तो इन्फेक्शन दोबारा हो सकता है और बैक्टीरिया दवा के असर के खिलाफ मजबूत (रेसिस्टेंट) भी बन सकते हैं.
हां, डायरिया या लूज़ मोशन आरक्लॉक्स किड टैबलेट के सबसे आम साइड इफेक्ट में से एक है. आमतौर पर यह हल्का होता है और दवा का कोर्स पूरा होने के बाद अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन अगर डायरिया ज्यादा हो, लंबे समय तक बना रहे, मल में खून दिखे या पेट में तेज दर्द/ऐंठन हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
नहीं, आरक्लॉक्स किड टैबलेट एक एंटीबायोटिक है, जो सिर्फ बैक्टीरिया से होने वाले बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण में काम करती है. सर्दी और फ्लू वायरस की वजह से होते हैं. इन पर एंटीबायोटिक असर नहीं करती. अगर आपको सर्दी या फ्लू है, तो आराम करें, खूब पानी पिएं और नमक वाले पानी से गरारे या भाप लेने जैसे घरेलू उपाय अपनाएं—इससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है.
आरक्लॉक्स किड टैबलेट लेने के कुछ ही घंटों के भीतर बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के खिलाफ काम करना शुरू कर देती है. लेकिन आपको अपने लक्षणों में सुधार दिखने में आमतौर पर 24 से 48 घंटे लग सकते हैं. अगर आपको कोई सुधार नजर न आए या लक्षण और बिगड़ने लगें, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. इसका मतलब हो सकता है कि बैक्टीरिया पर यह दवा असर नहीं कर रही है, इसलिए इलाज बदलने की जरूरत पड़ सकती है.
बुजुर्गों को आरक्लॉक्स किड टैबलेट देते समय खास ध्यान रखना चाहिए, खासकर जिनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो. किडनी शरीर से आरक्लॉक्स किड टैबलेट को बाहर निकालने का काम करती है, अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो, तो दवा शरीर में जमा हो सकती है और साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है. किडनी की स्थिति के अनुसार खुराक में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है.
अमोक्सिसिलिन + क्लैवुलैनिक एसिड एक ड्राई पाउडर (ड्राई सिरप) के रूप में मिलता है, जिसे इस्तेमाल से पहले पानी में मिलाना होता है. दवा का सही असर पाने के लिए इसे ठीक से तैयार करना और सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है. तैयार (मिक्स किए हुए) सस्पेंशन को हमेशा फ्रिज में रखें (2°C से 8°C पर). हर बार इस्तेमाल से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें और इसे बनाने के 7–10 दिनों के अंदर ही इस्तेमाल कर लें, फिर फेंक दें.
आरक्लॉक्स किड टैबलेटबैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन से लड़ती है, खासकर उन बैक्टीरिया से जो बीटा-लैक्टामेज नाम का एंजाइम बनाते हैं. ये एंजाइम बैक्टीरिया का एक आम तरीका है जिससे वे एंटीबायोटिक्स से खुद को बचाते हैं. क्लेवुलेनिक एसिड इन एंजाइम को ब्लॉक कर देता है, जिससे अमोक्सिसिलिन बैक्टीरिया को आसानी से खत्म कर पाता है. यह दवा कई तरह के बैक्टीरिया के खिलाफ असरदार होती है, जिनमें ग्राम-पॉजिटिव और ग्राम-नेगेटिव दोनों प्रकार के बैक्टीरिया शामिल हैं. यह दवा कई आम बैक्टीरिया को टारगेट करती है, जैसे स्ट्रेप्टोकॉकस न्यूमोनिया (जो निमोनिया और कान के इंफेक्शन का कारण बन सकता है), हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा (जो सांस और कान के इंफेक्शन से जुड़ा होता है) और मोराक्सेला कैटरहालिस (जो साइनस और छाती के इंफेक्शन में पाया जाता है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स
Related products
Products related to Rclox Kid Tablet
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Reliance Formulation Pvt Ltd
Address: रिलायंस फॉर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड, 201-202, आनंद मंगल-3, राजनगर क्लब रोड अंबाबादी, अहमदाबाद-380015, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet