Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल 1
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल 2
sold out tag

प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल

Domperidone (10mg)+ Lansoprazole (30mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल डॉक्टर की पर्ची से मिलने वाली दवा है जिसका इस्तेमाल पेट में दर्द, या सीने में जलन या सामान्य जलन से राहत दिलाकर गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (एसिड रिफ्लक्स) और पेप्टिक अल्सर डिजीज के इलाज में किया जाता है. यह पेट में एसिड को निष्क्रिय करता है और पेट की समस्या को कम करने के लिए, गैस को आसानी से पास होने में मदद करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 31 Aug 2026 | 01:05 AM (IST)
₹53.6 एमआरपी₹60.9412% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Domperidone (10mg)+ Lansoprazole (30mg)

मार्केटर

Arbro Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल 1
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल 2

परिचय

प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट डायरिया, पेट में दर्द, ड्राइनेस इन माउथ, थकान, सिरदर्द, खुजली, रैशेज और पेट की गैस हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे नींद तथा चक्कर आ सकते हैं, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि यह दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग तथा मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है. लाइफस्टाइल में परिवर्तन जैसे ठंडा दूध लेना और गरम चाय, कॉफ़ी, मसालेदार भोजन या चॉकलेट से बेहतर परिणाम पाने में मदद मिल सकती है.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को भी बताना चाहिए ताकि डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक लिख सकें.

प्रोलैन डी कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

प्रोलैन डी कैप्सूल के फायदे

गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (एसिड रिफ्लक्स)
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज(जीईआरडी) एक क्रोनिक (दीर्घकालिक) समस्या है जिसमें पेट में अधिक एसिड बनता है. प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करता है और छाती में जलन और एसिड रिफ्लक्स से संबंधित दर्द से राहत देता है. इसके प्रभावी होने के लिए आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपको बताया गया हो.
लाइफस्टाइल में कुछ आसान बदलाव जी.ई.आर.डी. के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं. उन भोजनों के बारे में सोचें जिनसे हार्टबर्न होता है और उनसे बचने की कोशिश करें; थोड़ी-थोड़ी देर में, कम मात्रा में भोजन खाएं; अगर आप ओवरवेट हैं तो वजन घटाने की कोशिश करें और आराम के तरीके खोजने की कोशिश करें. बिस्तर पर जाने के 3-4 घंटे के भीतर भोजन न करें.
पेप्टिक अल्सर डिजीज
पेप्टिक अल्सर डिजीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट या गट (आंत) की आंतरिक दीवार में दर्दनाक घाव या अल्सर विकसित होते हैं. प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करता है जिससे अल्सर में आगे कोई क्षति नहीं होती है तथा यह प्राकृतिक रूप से ठीक हो जाता है. अल्सर किस वजह से हुआ है, इसके आधार पर डॉक्टर इस दवा के साथ दूसरी दवाएं भी दे सकते हैं. आपको दवा के प्रभावी तरीके से काम करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक इसे लेते रहना होगा, भले ही लक्षण दिखाई देना बंद हो जाए.

प्रोलैन डी कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
प्रोलैन डी के सामान्य साइड इफेक्ट
  • डायरिया
  • पेट में दर्द
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • थकान
  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • खुजली
  • रैश
  • पेट की गैस
  • लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना

प्रोलैन डी कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल को खाली पेट लेना है.

प्रोलैन डी कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल दो दवाओं का मिश्रण हैःडोम्पेरिडन और इआनसोप्राजोल. डोम्पेरिडन एक प्रोकाइनेटिक है जो पेट और आंतों के मूवमेंट को बढ़ाने के लिए ऊपरी डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर काम करता है, जिससे भोजन को पेट में अधिक आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है. इआनसोप्राजोल एक प्रोटोन पंप इनहिबिटर (PPI) है जो पेट में एसिड की मात्रा को कम करता है और एसिड से संबंधित अपच और हार्टबर्न से राहत मिलती है.

ख़ास टिप्स

  • एसिडिटी और हार्टबर्न के इलाज के लिए प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल लेने की सलाह दी जाती है.
  • विशेष रूप से सुबह के समय खाने के एक घंटे पहले लें.
  • यह आमतौर पर अच्छी तरह सहन की जाने वाली दवा है और लंबे समय तक राहत प्रदान करती है.
  • अगर आपको पानी से दस्त, बुखार या पेट दर्द होता है जो दूर नहीं होता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • 14 दिनों तक लेने के बाद अगर आपको बेहतर महसूस नहीं हो रहा है क्योंकि आप किसी और समस्या से पीड़ित हो रहे हैं तो ध्यान देने की जरूरत है.
  • लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से हड्डियों के कमजोर होने और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की कमी का कारण बन सकता है. डॉक्टर ने जितने कैल्शियम और मैग्निशियम या उसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी है उसका पर्याप्त मात्रा में सेवन करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
मध्यम और गंभीर लिवर की बीमारी वाले मरीजों को प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल का इस्तेमाल गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (एसिड रिफ्लक्स), पेप्टिक अल्सर डिजीज, मिचली, उल्टी, अपच और पेट में अतिरिक्त एसिड उत्पादन के इलाज के लिए किया जाता है. यह पेट के एसिड को खाने की पाइप में रिफ्लक्स होने से रोकता है.
अगर लोगों को इसमें किसी भी घटक से एलर्जी है, तो उनके लिवर या किडनी से जुड़े गंभीर विकार हैं, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में रुकावट, कार्डियाक एरिथमिया (जैसे लंबे समय तक क्यूटी), या डॉक्टर की सलाह के बिना गर्भवती हैं, तो उन्हें प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल लेने से बचना चाहिए.
हालांकि ये दुर्लभ हैं, लेकिन प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल के गंभीर साइड इफेक्ट में अनियमित दिल की धड़कन, हृदय संबंधी समस्याएं, गंभीर एलर्जिक रिएक्शन और लिवर की समस्याएं शामिल हैं. अगर ऐसा होता है तो तुरंत मेडिकल सहायता की आवश्यकता होती है.
साइड इफेक्ट के जोखिमों को कम करने और चल रही आवश्यकता का आकलन करने के लिए डॉक्टर द्वारा लॉन्ग-टर्म प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल के उपयोग की निगरानी की जानी चाहिए.
प्रोलान डी 10mg/30mg कैप्सूल के इलाज के दौरान, अगर आपको सीने में दर्द, दृष्टि में बदलाव, लगातार उल्टी, गंभीर डायरिया, एलर्जिक रिएक्शन या बिगड़ते लक्षणों का अनुभव होता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

गैस्ट्रो इनटेस्टिनल
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Arbro Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: एर्बो फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट.लिमिटेड. , 6 / 14 , कीर्ति नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, नई दिल्ली-110015, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet