


लोसैक्ट-एएम 50mg/5mg टैबलेट
लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 10 अक्टूबर 2026 | 01:04 एएम (Ist)




₹55.1
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
लोसैक्ट-एएम 50mg/5mg टैबलेट को खाली पेट या खाने के साथ लिया जा सकता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे रोज नियमित रूप से एक तय समय पर लेना बेहतर होता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं, तो भी इस दवा का सेवन करते रहना महत्वपूर्ण है. आपके ब्लड प्रेशर को कम करके, यह आपके हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम करती है. इसलिए, इसे लेना तब तक बंद न करें जब तक कि आपका डॉक्टर ऐसा करने के लिए आपको नहीं कहता. आप एक्टिव रहकर, धूम्रपान बंद कर और कम नमक व कम वसा वाला भोजन लेकर अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करें, इससे दवा को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है.
इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में आपके टखनों या पैरों (एडिमा) में सूजन, सिरदर्द, नींद आना, चक्कर आना, थकान, स्वाद में बदलाव और पेट खराब होना शामिल हैं. क्योंकि इससे नींद और चक्कर आ सकते हैं, इसलिए जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या एकाग्रता की आवश्यकता वाला कोई काम न करें. अगर आप साइड इफेक्ट से परेशान हैं या इनमें कोई सुधार होता दिखाई नहीं देता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई समस्या या बहुत अधिक डिहाइड्रेशन है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. इस दवा का इस्तेमाल करते समय, आपको अक्सर ब्लड प्रेशर चेक कराना होगा और किडनी फंक्शन का भी टेस्ट कराना पड़ सकता है.
लोसैक्ट-एएम टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
लोसैक्ट-एएम टैबलेट के फायदे
इस संयोजन में दोनों दवाएं ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए, विभिन्न तरीकों से काम करती हैं. साथ में मिलकर वे रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करने में मदद करते हैं और आपके ह्रदय के लिए पूरे शरीर में रक्त को पंप करना आसान बनाते हैं. इससे ब्लड प्रेशर कम होता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है तो आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी में समस्याएं होने का जोखिम कम होता है. इस दवा को, असर करने के लिए, बताए गए अनुसार नियमित रूप से लिया जाना चाहिए. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती है और जैसे-जैसे आपका शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, वे अपने आप ठीक हो जाते हैं.
लोसैक्ट-एएम टैबलेट के साइड इफेक्ट
- नींद आना
- एड़ियों में सूजन
- सिरदर्द
- फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
- चक्कर आना
- दिल की धड़कन बढ़ जाना
- खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
- थकान
- पेट में दर्द
- एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी)
- हाइपोटेंशन (निम्न रक्तचाप)
- थकान
- बीमार पड़ना
- ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (अचानक खड़े होने पर ब्लड प्रेशर का कम होना)
- सुस्ती
- हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड ग्लूकोज लेवल)
- एब्नार्मल किडनी फंक्शन टेस्ट
- खून में यूरिया का बढ़ जाना
- खून में क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ जाना
लोसैक्ट-एएम टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
लोसैक्ट-एएम टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Losact-AM 50mg/5mg Tablet
Neopress AM 50mg/5mg Tablet
Losar-A Tablet
Amlokind-L Tablet
Repace AF Tablet
Tozam Tablet
ख़ास टिप्स
- लोसैक्ट-एएम 50mg/5mg टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो एक दवा की तुलना में बेहतर तरीके से ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण प्रदान करता है.
- लोसैक्ट-एएम 50mg/5mg टैबलेट के सेवन से चक्कर आना या नींद आना हो सकता है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
- इससे आपको सिर घूमने जैसा महसूस हो सकता है, विशेष रूप से जब आप अचानक से खड़े होते हैं. अगर आप बैठ रहे हैं या लेट रहे हैं तो धीरे-धीरे उठें.
- शराब का सेवन न करें, क्योंकि शराब इस दवा के ब्लड प्रेशर को कम करने के प्रभाव को बढ़ा सकता है.
- इससे टखने या पैरों में सूजन हो सकती है. जब आप नीचे बैठे हों तो अपने पैरों को ऊपर उठाएं. अगर यह न फैले, तो अपने चिकित्सक से बात करें.
- अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं तो लोसैक्ट-एएम 50mg/5mg टैबलेट का सेवन न करें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संबंधित लैब टेस्ट




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: SCF-434, IIND FLOOR M.MARKET, MANI MAJRA, CHANDIGARH
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)


















