Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
कोलरेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल जुकाम के लक्षणों जैसे नाक बहना, बंद नाक, छींक आना, आंखों से पानी आने और कंजेशन या स्टफिनेस के इलाज में किया जाता है. यह दर्द और बुखार से आराम दिलाने में भी मदद करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 Jul 2026 | 01:05 AM (IST)
₹43.4 एमआरपी₹48.7511% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सेट्रीजीन (5mg)+ Paracetamol (325mg)+ Phenylephrine (5mg)+ Zinc Gluconate (7.5mg)

मार्केटर

Motima Healthcare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
कोलरेस्ट टैबलेट image
कोलरेस्ट टैबलेट image

परिचय

कोलरेस्ट टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. पेट की परेशानी से बचने के लिए इसे खाने के साथ लेना बेहतर है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, उल्टी, ड्राइनेस इन माउथ, कमजोरी, सिरदर्द, और एलर्जिक रिएक्शन हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. अगर आपको किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक पर्ची पर लिख सके.

कोलरेस्ट टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

कोलरेस्ट टैबलेट के फायदे

जुकाम का इलाज
कोलरेस्ट टैबलेट कॉम्बिनेशन वाली एक दवा है जो प्रभावी रूप से जुकाम के लक्षणों जैसे कि बंद नाक, नाक बहना, आँखों से पानी निकलना, छीकें आना और जकड़न या कंजेशन से राहत दिलाती है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है तथा आपको तेज राहत प्रदान करता है जो घंटों तक चलती है.

यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है. कोलरेस्ट टैबलेट आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू कर देता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है. इसे डॉक्टर द्वारा पर पर्ची में लिखे गए गए अनुसार लें. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें. यह दवा लेने से आप लक्षणों की चिंता किए बिना बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जी सकते हैं.

कोलरेस्ट टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
कोलरेस्ट के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • ड्राइनेस इन माउथ
  • कमजोरी
  • सिरदर्द
  • नींद आना
  • एलर्जिक रिएक्शन

कोलरेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. कोलरेस्ट टैबलेट को खाली पेट लेना है.

कोलरेस्ट टैबलेट किस प्रकार काम करता है

कोलरेस्ट टैबलेट चार दवाओं से मिलकर बना है: सेट्रीजीन, पैरासिटामोल, फिनाइलेफ्रिन और जिंक ग्लूकोनेट जो सर्दी के लक्षणों से राहत देता है. सेट्रीजीन एक एंटीएलर्जिक है जो एलर्जी के लक्षणों जैसे कि नाक बहना, आंखों से पानी आना और छींक से राहत देता है. पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाला) है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. फिनाइलेफ्रिन एक नाक डिकंजेस्टेंट है जो नाक में जमाव या जकड़न से राहत प्रदान करने वाली छोटी रक्त वाहिकाओं को फैलाती है. जिंक ग्लूकोनेट एक न्यूट्रिशन सप्लीमेंट है जो गले में जिंक आयन को निकालने का काम करता है. ये आयन जुकाम के वायरस को पुनरुत्पादित करने से रोकते हैं जिसके कारण वायरस तेजी से मर जाता है और जुकाम जल्दी समाप्त हो जाता है.

ख़ास टिप्स

  • कोलरेस्ट टैबलेट जुकाम के लक्षणों से राहत के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • यदि इलाज के सात दिनों के भीतर आपके लक्षणों में सुधार नहीं होता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
  • अगर आप जुकाम के लिए कोई अन्य दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • कोलरेस्ट टैबलेट लेने के साथ-साथ राहत पाने के लिए घर पर ये आसान टिप्स आजमाएं:
    1. स्टीम इन्हेलेशन.
    2. गर्म नमक युक्त पानी से गरारे करना.
    3. छाती पर वेपर रब्स की मालिश करें, यदि आवश्यक हो तो पीठ पर लगाएं. पर्याप्त आराम करें.
    4. गर्म भोजन और तरल पदार्थ ही लें. इनश्योर एडीक्योट फ्लूइड इनटेक.
    5. फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता उपायों को अपनाएं : बार-बार हाथ धोना, तौलिये, तकिए आदि शेयर करने से बचना.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. कोलरेस्ट टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान कोलरेस्ट टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको कोलरेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
कोलरेस्ट टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

असुरक्षित
किडनी की बीमारी वाले मरीजों को कोलरेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
गंभीर गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए इसका इस्तेमाल संभवतः असुरक्षित है. गुर्दे की बीमारी के अंतिम चरण के मरीजों से पीड़ित मरीजों को इससे बहुत ज्यादा उनींदापन हो सकता है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को कोलरेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
All

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Motima Healthcare
Address: Kishanpura , Nalagrah-174 101

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet