Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

इरोवेल एच टैबलेट

Irbesartan (150mg)+ Hydrochlorothiazide (12.5mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
इरोवेल एच टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है. यह विभिन्न तरीकों से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. यदि हाई ब्लड प्रेशर का इलाज नहीं किया जाता है तो आगे चलकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेल होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 23 जन 2026 | 10:15 AM (Ist)
₹159 एमआरपी₹159.38
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Irbesartan (150mg)+ Hydrochlorothiazide (12.5mg)

मार्केटर

Sun Pharmaceutical Industries Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
इरोवेल एच टैबलेट image
इरोवेल एच टैबलेट image
इरोवेल एच टैबलेट image
इरोवेल एच टैबलेट image
इरोवेल एच टैबलेट image
इरोवेल एच टैबलेट image
इरोवेल एच टैबलेट image

परिचय

आप इरोवेल एच टैबलेट को भोजन के साथ या भोजन के बिना ले सकते हैं. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. हर दिन इसे एक ही समय पर खाने की कोशिश करें. जब तक आपका डॉक्टर आपको मना नहीं करता तब तक इस दवा को लेते रहना आवश्यक है. इसमें डाइयूरेटिक (वॉटर पिल) होता है और इसके कारण आपको अधिक बार पेशाब जाना पड़ता है, इसलिए सोने के चार घंट पहले इस दवा को लेने से बचना बेहतर रहता है. अगर आप बेहतर महसूस करने लगे हैं तब भी अधिक लाभ के लिए नियमित रूप से इस दवा का इस्तेमाल करें. आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर में लक्षण नहीं होते हैं और अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं तो आपका हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट चक्कर आना है. अन्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, थकान डायरिया, पेट ख़राब होना, सिरदर्द, और ब्लड प्रेशर घट जाना शामिल हैं. बार-बार पेशाब आना इस दवा का साइड इफेक्ट नहीं है. यह हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड का उद्देश्य है और यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. आपको अन्य साइड इफेक्ट का अनुभव हो सकता है, लेकिन अधिकतर दुर्लभ हैं. हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड के कारण कभी-कभी आपकी आंखों में दबाव बढ़ सकता है और अगर इलाज नहीं किया जाता है तो आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है. आप अपनी दवाओं के साथ आने वाले लीफलेट को जरूर पढ़ें और अगर आप साइड इफेक्ट से परेशान हैं या उनमें सुधार नहीं हो रहा है तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपकी खुराक को एडजस्ट करना या किसी अन्य दवा को ट्राई करना संभव हो सकता है.

गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. अगर आपको किडनी या लिवर की बीमारी, हृदय संबंधी समस्या है या डायबिटीज है, तो आपको इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए. शराब पीना आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है और इससे साइड इफेक्ट हो सकते हैं.

इरोवेल एच टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

इरोवेल एच टैबलेट के फायदे

हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर)
इरोवेल एच टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है - आइबेसर्टेन और हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड. इसे आमतौर पर तब उपयोग किया जाता है जब एक दवा अकेले आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावी रूप से नियंत्रित नहीं करती है. आइबेसर्टेन आपकी रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स तथा चौड़ी करके काम करता है ताकि इन वाहिकाओं में रक्त आसानी से बह सके. इससे आपका ब्लड प्रेशर कम होगा. हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड को डाईयूरेटिक (वॉटर पिल) के नाम से जाना जाता है जो मूत्र के आउटपुट को बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है तो आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी में समस्याएं होने का जोखिम कम होता है. इस दवा को, असर करने के लिए, बताए गए अनुसार नियमित रूप से लिया जाना चाहिए. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं.

इरोवेल एच टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
इरोवेल एच के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • स्वाद में बदलाव
  • पेट ख़राब होना
  • डायरिया
  • कमजोरी
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • ग्लूकोज इन्टालरन्स
  • खून में यूरिक एसिड बढ़ जाना
  • ब्लड लिपिड लेवल का बढ़ जाना
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
  • ब्लड प्रेशर घट जाना

इरोवेल एच टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. इरोवेल एच टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

इरोवेल एच टैबलेट किस प्रकार काम करता है

इरोवेल एच टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण है:

All substitutes for Irovel H Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • आपको हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए इरोवेल एच टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • इसे भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है.
  • इरोवेल एच टैबलेट के इस्‍तेमाल से डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो सकता है. बहुत सारे तरल पदार्थ पीएं और यदि आपकी प्यास अत्यधिक, मुंह बहुत शुष्क या मांसपेशियों की कमजोरी बढती हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • इसकी वजह से चक्कर आ सकता है. अगर आप बैठे या लेटे हैं तो उठते समय धीरे से उठें. 
  • गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान इरोवेल एच टैबलेट का इस्तेमाल असुरक्षित है.
  • ये स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम कर सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
इरोवेल एच टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान इरोवेल एच टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
इरोवेल एच टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि इरोवेल एच टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इरोवेल एच टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को इरोवेल एच टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इरोवेल एच टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इरोवेल एच टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है. यह दवा, स्ट्रोक्स और मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (हार्ट अटैक) के जोखिम को कम करके काम करती है, जिससे हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज होता है.
आपको अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार इरोवेल एच टैबलेट लेना चाहिए. यह ओरल इस्तेमाल के लिए है और आमतौर पर दिन में एक बार लिया जाता है. आपको इसे खाने के साथ या भोजन के बिना बहुत सारे पानी के साथ लेना चाहिए. यह सलाह दी जाती है कि आप इस दवा को हर दिन एक ही समय पर लें.
अगर आप इरोवेल एच टैबलेट की खुराक लेना भूल गए हैं, तो याद आते ही इसे ले लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है, तो छूटी हुई खुराक लेने के बजाय इसे नियमित शिड्यूल में लें. कोई खुराक छूट जाने पर, उसकी भरपाई के लिए डबल खुराक ना लें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.
इरोवेल एच टैबलेट को ब्लड प्रेशर में दिखाई देने में लगभग 2 सप्ताह लग सकते हैं. इरोवेल एच टैबलेट के पूरे लाभ में लगभग 4 सप्ताह का समय लग सकता है. हालांकि, अगर आपको चिंता हो या कोई समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
यह जानना आवश्यक है कि इस दवा से आपके अजन्मे बच्चे को नुकसान या मृत्यु हो सकती है. इसलिए, अगर आप गर्भावस्था की योजना बना रहे हैं या गर्भवती हो गई हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें. आपका डॉक्टर आपको हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए किसी अन्य दवा पर स्विच कर सकता है.
इरोवेल एच टैबलेट और टेल्मीसार्टन दोनों ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाएं हैं. इरोवेल एच टैबलेट एक अपेक्षाकृत नई दवा है. यह ब्लड प्रेशर को कम करने में टेल्मीसार्टन के रूप में प्रभावी पाया गया है. इसका इस्तेमाल मरीजों में सुरक्षित रूप से किया जा सकता है क्योंकि इसके कम साइड इफेक्ट होते हैं.
नहीं, अपने डॉक्टर से बात किए बिना इरोवेल एच टैबलेट लेना बंद न करें, भले ही आप अच्छी तरह से महसूस कर रहे हों या आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो. इसे अचानक बंद करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है.
इरोवेल एच टैबलेट की सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है जिसके कारण आपको चक्कर आ सकता है या बेहोशी भी हो सकती है. तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें या नज़दीकी हॉस्पिटल में एमरज़ेंसी मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
अगर आप इरोवेल एच टैबलेट ले रहे हैं, तो लाइफस्टाइल में बदलाव आपको स्वस्थ रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है. अपने आहार में अतिरिक्त नमक लेने से बचें और अपने जीवन में तनाव को कम या प्रबंधित करने के तरीके खोजें. योग या ध्यान का अभ्यास करें या शौक लें. सुनिश्चित करें कि आपको हर रात अच्छी नींद आए, क्योंकि यह तनाव के स्तर को कम करने में भी मदद करता है और आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है. धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करें क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट की समस्याओं को रोकने में मदद करता है. नियमित रूप से व्यायाम करें और एक संतुलित आहार लें जिसमें पूरे अनाज, ताजा फल, सब्जियां और फैट-फ्री प्रोडक्ट शामिल हैं. अगर आपको इरोवेल एच टैबलेट का अधिकतम लाभ पाने के लिए और अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए कोई अन्य मार्गदर्शन चाहिए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

संबंधित लैब टेस्ट

संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
96%
एक दिन छोड़कर
2%
दिन में दो बार
2%
हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर)
83%
इडिमा
17%
बढ़िया
89%
औसत
11%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
100%
खाली पेट
100%
महंगा
67%
औसत
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Sun Pharmaceutical Industries Ltd
Address: प्लॉट नं. 107/108, नामली ब्लॉक, रानीपूल, ईस्ट सिक्किम 737135 || खसरा नं. 1335-1340, EPIP- I के पास, गांव - भटोली कलां, बड्डी, सोलन, हिमाचल प्रदेश, 173205

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet