Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
गैटी ए टैबलेट 1
गैटी ए टैबलेट 2
Banned for sale, As per the drugs and cosmetics act 1940
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
गैटी ए टैबलेट एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है जो श्वास नली में संक्रमण का प्रभावी रूप से इलाज करती है. यह म्यूकस (कफ) को पतला करके बहुत अधिक खांसी आने के लक्षणों से राहत देता है. यह इन्फेक्शन पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को मारने में भी मदद करता है.

लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 26 Aug 2026 | 01:03 AM (IST)
₹93.3 एमआरपी₹109.6915% की छूट 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए प्रतिबंधित है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

एम्ब्रोक्सोल (60mg)+ Gatifloxacin (400mg)

मार्केटर

Dr Reddy's Laboratories Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
गैटी ए टैबलेट 1
गैटी ए टैबलेट 2

परिचय

गैटी ए टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना, डायरिया, पेट में दर्द, और एलर्जिक रिएक्शन हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से चक्कर और नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत हो. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. अगर आपको किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक पर्ची पर लिख सके.

गैटी ए टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • श्वास नली में संक्रमण

गैटी ए टैबलेट के फायदे

श्वास नली में संक्रमण
श्वसन मार्ग के संक्रमण फेफड़ों, गले या वायुमार्ग को प्रभावित करते हैं और अक्सर बैक्टीरिया या वायरस के कारण होते हैं, जिससे खांसी, कंजेशन या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण होते हैं. गैटी ए टैबलेट वायुमार्ग में म्यूकस को कम करके और संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारकर मदद करता है. यह आसानी से सांस लेने में मदद करता है और श्वसन संक्रमण से रिकवरी को तेज़ करता है.

गैटी ए टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
गैटी ए के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • पेट में दर्द
  • एलर्जिक रिएक्शन

गैटी ए टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. गैटी ए टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.
दूध, चीज, कर्ड, बटर, पनीर और आइस क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट के साथ गैटी ए टैबलेट लेने से बचें.

गैटी ए टैबलेट किस प्रकार काम करता है

गैटी ए टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः एम्ब्रोक्सोल और गैटीफ्लॉक्सासिन, जो अत्यधिक म्यूकस (कफ) से संबंधित श्वास नली में संक्रमण का इलाज करता है. एम्ब्रोक्सोल एक म्यूकोलिटिक है जो म्यूकस (कफ)) को पतला और ढीला बनाता है, जिससे इसे खांसकर बाहर निकालना आसान हो जाता है. गैटीफ्लॉक्सासिन एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया को दोबारा बनने और मरम्मत करने से रोककर उन्हें मारता है. एम्ब्रोक्सोल साथ में देने पर यह गैटीफ्लॉक्सासिन के एंटीबैक्टीरियल प्रभाव को बढ़ाता है.

ख़ास टिप्स

  • गैटी ए टैबलेट विभिन्न श्वसन संक्रमणों के इलाज के लिए दिया जाता है.
  • गैटी ए टैबलेट लेने से कम से कम 2 घंटे पहले या बाद में अपच की दवाएं, आयरन, मैग्नीशियम, या जिंक युक्त सप्लीमेंट लेने से बचें. ऐसा इसलिए है क्योंकि गैटी ए टैबलेट इन दवाओं के साथ मिलती है, जो इसे संक्रमण से लड़ने में कम प्रभावी बनाती है.
  • अगर आपको पहले से अस्थमा या पेट के अल्सर की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि गैटी ए टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान गैटी ए टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान गैटी ए टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
गैटी ए टैबलेट के कारण कुछ समय के लिए नजर से जुड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में तब तक गाड़ी ना चलाएं जब तक आपको सब कुछ साफ़ ना नज़र आने लगे.
गैटी ए टैबलेट लेने पर होने वाले सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स आमतौर पर हल्के होते हैं, जैसे मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, डायरिया, चक्कर आना और सिरदर्द यह आपके ड्राइविंग की क्षमता को प्रभावित कर सकता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में गैटी ए टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
इस दवा को लेते समय अच्छी मात्रा में पानी पियें
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में गैटी ए टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी गैटी ए टैबलेट लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
जैसे ही याद आए, गैटी ए टैबलेट को लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है तो इसे न लें. इसके अलावा, छूटी हुई खुराक की भरपाई के लिए अतिरिक्त खुराक न लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Dr Reddy's Laboratories Ltd
Address: डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, गांव मालपुर, पी.ओ.भुद, बड्डी, जिला. सोलन, एच.पी.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet