Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
396 लोग
हाल ही में देखे गए
फ्लूकोरिल सिरप 1
फ्लूकोरिल सिरप 2
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
फ्लूकोरिल सिरप में तीन सक्रिय दवाएं शामिल हैं जो एक साथ सूखी खांसी (बिना बलगम वाली खांसी), नाक बहना, बुखार, छींकने, खुजली और आंखों में पानी आने जैसे लक्षणों का प्रभावी ढंग से इलाज करती हैं. ये लक्षण आमतौर पर बच्चों में सामान्य सर्दी और अन्य श्वसन समस्याओं के कारण होते हैं.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 26 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
₹44.4
एमआरपी₹46.78
5% की छूट
(लागू टैक्स सहित)
Get for
₹37.7
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹40.8
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
60 ml Syrup
डिलीवरी का समय शुक्रवार, 2 अक्टूबर
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है

पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें

7 दिन तक मुफ्त रिटर्न

अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट दिसंबर 2026 है

समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.

कीमत की जानकारी

MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

अपनी भाषा चुनें हिंदी
फ्लूकोरिल सिरप 1
फ्लूकोरिल सिरप 2

आपके बच्चों की दवाओं की एक झलक

अपने बच्चे को डॉक्टर द्वारा दी जाती खुराक, समय और तरीके से ओरली फ्लूकोरिल सिरप दें. आप इस दवा को भोजन के साथ या भोजन के बिना दे सकते हैं, लेकिन इसका सेवन भोजन के साथ करने पर पेट खराब होने की संभावना को रोकने में मदद मिलेगी. फ्लूकोरिल सिरप की खुराक आपके बच्चे की क्लिनिकल स्थिति, शरीर के वजन और उम्र पर निर्भर करेगी. डोज भूलने की संभावना को कम करने के लिए इस दवा को एक निश्चित समय पर दें. यदि आपका बच्चा सेवन के 30 मिनट के भीतर उल्टी करता है, तो वही खुराक दोबारा दें. आपका बच्चा नियमित खुराक के कुछ दिनों के भीतर बेहतर महसूस करना शुरू कर सकता है. हालाँकि, आपको निर्धारित कोर्स को पूरा करना चाहिए क्योंकि इसे अचानक रोकना आपके बच्चे की स्थिति को और खराब कर सकता है.

आपका बच्चा फ्लूकोरिल सिरप के सेवन के बाद उल्टी, डायरिया, मिचली आना, चक्कर आना, रैशेज, और सिरदर्द जैसे मामूली दुष्प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है. आपके बच्चे के शरीर को इस दवा की आदत लगने के बाद यह साइड इफेक्ट कम हो जाएंगे. हालांकि, लंबे समय तक या परेशान करने वाली स्थिति में, बेहतर है बिना किसी देरी के अपने बच्चे के डॉक्टर से सलाह लें.

डॉक्टर को अपने बच्चे की पूरी मेडिकल हिस्ट्री बताएं. यदि आपका बच्चा दवा ले रहा है या उसे पहले कभी एलर्जी, हृदय की समस्या, ब्लड डिसऑर्डर, जन्म दोष, वायुमार्ग की रुकावट, फेफड़े में खराबी, स्किन डिसऑर्डर, लिवर और किडनी खराबी आदि समस्या रह चुकी है तो डॉक्टर को बताएं. यह जानकारी खुराक में बदलाव और आपके बच्चे के समग्र इलाज की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण है.

बच्चों में फ्लूकोरिल सिरप के इस्तेमाल

आपके बच्चे के लिए फ्लूकोरिल सिरप के फायदे

सूखी खांसी का इलाज
सूखी खांसी एक प्रकार की खांसी है जिसमें किसी प्रकार के बलगम या म्यूकस का उत्पादन नहीं होता है. इससे गले में गुदगुदी या खुजली हो सकती है. फ्लूकोरिल सिरप गंभीर सूखी खांसी को दबाता है और आपके बच्चे को गले में खराश से राहत देता है. इस दवा को लेने के साथ, गर्म नमक के पानी से गरारे करने और अदरक या शहद का सेवन करने से आपके बच्चे को सूखी खांसी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

बच्चों में फ्लूकोरिल सिरप के साइड इफेक्ट

फ्लूकोरिल सिरप गंभीर साइड इफेक्ट पैदा नहीं करता है और बच्चों द्वारा अच्छी तरह से सहन किया जाता है. अगर साइड इफ़ेक्ट होते भी हैं तो शरीर जब इस दवा के अनुकूल हो जाती है तो काफी हद तक कम हो जाते हैं. अगर ये साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या आपके बच्चे को और कोई परेशानी होती है तो बच्चों के डॉक्टर से परामर्श लें. सबसे आम दुष्प्रभावों में शामिल हैं-
फ्लूकोरिल के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • सूखापन
  • सुस्ती
  • सिरदर्द
  • त्वचा पर रैश

अपने बच्चे को फ्लूकोरिल सिरप कैसे दिया जा सकता है?

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से नापकर ही पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. फ्लूकोरिल सिरप खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

फ्लूकोरिल सिरप किस प्रकार काम करता है

फ्लूकोरिल सिरप तीन दवाओं से मिलकर बना है: डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड, फिनाइलेफ्रिन, और पैरासिटामोल जो सूखी खांसी से राहत दिलाते हैं. डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड एक कफ सप्रेसेंट है जो मस्तिष्क में कफ केंद्र की गतिविधि को कम करके खांसी से राहत देता है. फिनाइलेफ्रिन एक डिकंजेस्टेंट है जो छोटी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है तथा नाक रुकने और नाक में कंजेशन से राहत देता है. पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाला) है. यह केमिकल मैसेंजर्स (प्रोस्टाग्लैंडिंस) के उत्पादन को ब्लॉक करके काम करता है जो दर्द के सिग्नल्स को प्रसारित करते हैं और बुखार की वजह बनते हैं.

ख़ास टिप्स

  • घर पर कभी भी खुद से अपना इलाज ना करें. अपने बच्चे को कोई दवा देने से पहले हमेशा अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करें.
  • फ्लूकोरिल सिरप से आपके बच्चे को नींद आ सकती है. सुनिश्चित करें कि शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते समय आपका बच्चा अतिरिक्त देखभाल करता है.
  • फ्लूकोरिल सिरप को जुकाम और फ्लू की अन्य दवाओं के साथ कभी भी न लें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
  • अगर आपके बच्चे को खुजली वाले रैशेज, चेहरे पर सूजन, या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्‍याएं होने लगे तो फ्लूकोरिल सिरप लेना बंद करें और तुरंत डॉक्टर को बताएं.
  • खुद से देखभाल करने का अभ्यास करें:
    1. एलर्जी से बचने के लिए छींकने और खांसने के बाद सतहों को साफ व इन्फेक्शन रहित बनाएं.
    2. अपने बच्चे को ढेर सारा तरल पदार्थ दें क्योंकि यह फेफड़ों में जमा बलगम को पतला और ढीला करने में मदद करता है.
    3. अपने बच्चे को कैफीन युक्त उत्पादों और मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों को खाने से रोकें. ये सभी खांसी को बढ़ा सकते हैं.
    4. हलके गर्म पानी में नमक डालकर अपने बच्चे को गरारे कराएं.
    5. बच्चे को खूब आराम करने दें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में फ्लूकोरिल सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकि, बच्चे के डॉक्टर से परामर्श लिए बिना लंबे समय तक इसका उपयोग बच्चे के किडनी फंक्शन को प्रभावित कर सकता है. अपने बच्चे को यह दवा देने से पहले, अपने बच्चे के डॉक्टर से अच्छी तरह बात कर लें.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को फ्लूकोरिल सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं. यह दवा मुख्य रूप से सूखी खांसी वाले बच्चों के लिए है. गीली खांसी (म्यूकस के साथ खांसी) के मामले में, म्यूकोएक्टिव तत्व निर्धारित किए जाते हैं. अपने बच्चे को कोई दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से पूछना बेहतर है.
फ्लूकोरिल सिरप का एक्सीडेंटल एक्सेस इन्टेक से आपके बच्चे को सीजर, तेज़ दिल की दर, अवसाद, कॉग्निशन दोष और कंसंट्रेट करने में असमर्थता जैसे गंभीर दुष्प्रभाव विकसित करने के जोखिम पर डाल सकता है. अगर आपके बच्चे को ऐसा लक्षण होता है, तो अपने बच्चे के डॉक्टर को तुरंत कॉल करें.
नहीं, फ्लूकोरिल सिरप हृदय रोग से जुड़ी खांसी के लिए नहीं है. ऐसी स्थिति में फ्लूकोरिल सिरप लेने से कोई लाभ नहीं होगा और अंतर्निहित स्थिति और भी खराब हो सकती है. इन प्रकार के मामलों में डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी जाती है.
फ्लूकोरिल सिरप के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट के रूप में हल्के सुस्ती हो सकता है, लेकिन नींद को प्रेरित करने के लिए इसका इस्तेमाल न करें. इनसोम्निया जैसी किसी भी अंतर्निहित रोग जटिलता या नींद संबंधी विकार को मास्क कर सकता है. अपने बच्चे को यह दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा बेहतर होता है.
फ्लूकोरिल सिरप अन्य दवाओं के काम को प्रभावित कर सकता है या उनसे प्रभावित हो सकता है. इसलिए, फ्लूकोरिल सिरप शुरू करने से पहले, अगर आपका बच्चा कोई अन्य दवा ले रहा है तो आपको अपने बच्चे के डॉक्टर को बताना चाहिए. फ्लूकोरिल सिरप के साथ इलाज किए जाने के दौरान आपको अपने बच्चे को कोई दवा देने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर से भी जांच करनी चाहिए.
वयस्कों द्वारा इस्तेमाल करने की सलाह दी गई अपने बच्चे की दवाएं कभी न दें. बच्चों को केवल उनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई दवाएं दी जानी चाहिए, अन्यथा इससे अवांछित साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अपने बच्चे को देने से पहले दवा के लेबल को ठीक से चेक करें. हमेशा डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक या लेबल पर उल्लिखित खुराक में दवा दें. अगर लक्षण परेशान हो जाते हैं या इलाज के बाद भी सुधार नहीं कर पाते हैं, तो अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना बेहतर होता है.
फ्लूकोरिल सिरप को कमरे के तापमान पर, सूखी जगह पर, सीधी गर्मी और प्रकाश से दूर स्टोर किया जाना चाहिए. इसके अलावा, किसी भी दुर्घटना के कारण होने वाले सेवन से बचने के लिए सभी दवाओं को बच्चों की पहुंच से बाहर रखें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी

संदर्भ

  1. Acetaminophen [FDA Label]. Lake Zurich, IL: Fresenius Kabi USA, LLC.; 2015. [Accessed 25 Jun. 2021] (online) Available from:
  2. Barnes PJ. Pulmonary Pharmacology. In: Brunton LL, Hilal-Dandan R, Knollmann BC (Editors). Goodman & Gilman's: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 13th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2018. p. 743.
  3. National Health Service. Paracetamol for children (including Calpol). [Last reviewed 16 Jul. 2019]. [Accessed 25 Jun. 2021] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Zoic Lifesciences
Address: 72/1, त्यागी रोड, देहरादून (उत्तराखंड)

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से फ्लूकोरिल सिरप डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet