Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
sold out tag

एटोलिप-एमआर टैबलेट

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS
लास्ट अपडेटेड on 18 जन 2026 | 03:28 पीएम (Ist)
एटोलिप-एमआर टैबलेट दो दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल मांसपेशियों में ऐंठन से होने वाले दर्द के इलाज में किया जाता है. यह मांसपेशियों के मूवमेंट को बेहतर करता है और ऐंठन से होने वाले दर्द व तकलीफ में राहत देता है.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
₹178 एमआरपी₹201.5612% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
एटोलिप-एमआर टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
एटोज़ॉक्स टी टैबलेट
₹163₹249.55
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
एटोलिप-एमआर टैबलेट
एटोलिप-एमआर टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹178
₹201.56
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
एटोज़ॉक्स टी टैबलेट
एटोज़ॉक्स टी टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
डिलीवरी का समय 30 मिनट
₹163
₹13.9 प्रति टैबलेट

₹139

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 20 रु.के साथ 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
Amazon Pay लेटर के साथ ₹100 तक का कैशबैक कमाएं
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹150 तक का कैशबैक पाएं
₹150 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Etoricoxib (60mg)+ Thiocolchicoside (4mg)

मार्केटर

Bionovics Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एटोलिप-एमआर टैबलेट image
एटोलिप-एमआर टैबलेट image
एटोलिप-एमआर टैबलेट image

परिचय

एटोलिप-एमआर टैबलेट को भोजन के बिना लिया जा सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार ही लें. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में पेट में दर्द, कब्ज, डायरिया, मिचली आना, उल्टी, चक्कर आना, और सुस्ती शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या आपको परेशान करता है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. इन साइड इफेक्ट को कम करने या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपके डॉक्टर आपकी मदद कर सकते हैं.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय, किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर को बताएं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपके लिए सुरक्षित है, अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बताएं, जिनका इस्‍तेमाल आप कर रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए.

एटोलिप-एमआर टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द का इलाज

एटोलिप-एमआर टैबलेट के फायदे

मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द का इलाज
एटोलिप-एमआर टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दर्द निवारक गुणों के साथ-साथ मांसपेशी को आराम देने वाले तत्व मौजूद हैं. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, यह मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन से असरदार ढंग से राहत देता है, जिससे मांसपेशियों की मूवमेंट में सुधार होता है. यह दिमाग में मौजूद उन केमिकल मैसेंजर्स को ब्लॉक करके काम करती है, जो हमें दर्द होने का संकेत देते हैं.
पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

एटोलिप-एमआर टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एटोलिप-एमआर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • ब्रोंकोस्पैजम
  • असामान्य लीवर एंजाइम
  • पेट में दर्द
  • कब्ज
  • पेट की गैस
  • पेट में सूजन
  • डायरिया
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • मुंह का अल्सर
  • चक्कर आना
  • सुस्ती

एटोलिप-एमआर टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एटोलिप-एमआर टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एटोलिप-एमआर टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एटोलिप-एमआर टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःएटोरीकोक्सिब और थियोकोल्चिकोसाइड, जो दर्द से राहत दिलाता है और मांसपेशियों को आराम दिलाता है. एटोरीकोक्सिब एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जो उन केमिकल मैसेंजर को बनने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और सूजन होती है. थियोकोल्चिकोसाइड एक मसल्स रिलैक्सेंट है. यह मांसपेशियों की अकड़न या स्पाज्म से राहत पाने और मांसपेशियों के मूवमेंट में सुधार के लिए मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड के केंद्रों पर काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • एटोलिप-एमआर टैबलेट, मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द से राहत पाने में मदद करता है.
  • इसके कारण चक्कर और थकान हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • एटोलिप-एमआर टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक सुस्ती सुस्ती आने की समस्या हो सकती है. 
  • इस दवा को लेते समय नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की निगरानी करें, विशेष रूप से इलाज शुरू करने के बाद पहले दो सप्ताह में.
  • अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या लिवर/किडनी की समस्या रही है, तो अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
  • अगर आपको आंखों या त्वचा में पीलापन, गहरे रंग का पेशाब या पेट में दर्द महसूस हो, तो अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एटोलिप-एमआर टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान एटोलिप-एमआर टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे जन्मजात दोष और गर्भावस्था के नुकसान सहित अजन्मे बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एटोलिप-एमआर टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में मिश्रित हो सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एटोलिप-एमआर टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एटोलिप-एमआर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को एटोलिप-एमआर टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एटोलिप-एमआर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में एटोलिप-एमआर टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एटोलिप-एमआर टैबलेट, को लंबे समय तक दर्द से राहत के लिए इस्तेमाल करते समय, इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार जितने समय तक कहा जाए उतने समय तक जारी रखना चाहिए. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.
हां, एटोलिप-एमआर टैबलेट का इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों में चक्कर आना (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराने जैसी स्थिति) की समस्या हो सकती है. अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए एटोलिप-एमआर टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. जिन मरीजों को पहले पेट में अल्सर रहा हो या बार-बार अल्सर/ब्लीडिंग की समस्या होती हो, उन्हें यह दवा नहीं लेनी चाहिए, साथ ही, हार्ट फेलियर, हाई ब्लड प्रेशर या लिवर/किडनी की बीमारी वाले लोगों को भी इससे बचना चाहिए.
हां, एटोलिप-एमआर टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ लिया जा सकता है. एटोलिप-एमआर टैबलेट दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
हां, एटोलिप-एमआर टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक केमिकल का उत्पादन करती है जो किडनी को नुकसान से बचाता है. पेनकिलर्स लेने से शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे लंबे समय में किडनी को नुकसान हो सकता है. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल असुरक्षित हो सकता है, इसलिए इन्हें लेने से बचना चाहिए.
नहीं, इस दवा को ज्यादा लेने से इसका असर नहीं बढ़ता, बल्कि साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं. अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हो रहे हों, तो दोबारा जांच के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न किए गए दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Bionovics Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: 612, स्प्रिंग शिल्पिथा सनफ्लावर, व्हाइटफील्ड, बैंगलोर, कर्नाटक 560066

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Image of Step
सही दवाएं प्रदान करें
पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) काम्प्लेक्स डाक्यूमेंट्स होते हैं. हम आपको दवा की सही फॉर्म और डोज प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में प्रूफ़ रीड करते हैं और जाँच करते हैं
Image of Step
कानून के अनुसार
औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और नियम, 1945 के अनुसार अधिकांश दवाएँ वैध डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं बेची जा सकतीं हैं
close sheet