Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एस्डेकॉन टैबलेट का इस्तेमाल जुकाम के लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है. यह बंद नाक और नाक में जकड़न से टेम्पररी राहत देता है. यह एलर्जी के लक्षणों जैसे नाक, छींक, गले में जलन और आंखों से पानी आने पर राहत दिलाने में भी मदद करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 22 दिस 2025 | 03:03 पीएम (Ist)
₹10.2 एमआरपी₹11.259% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

क्लोरफेनीरामाइन मैलीट (4mg)+ Phenylpropanolamine (25mg)

मार्केटर

Esquire Drug House

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एस्डेकॉन टैबलेट image
एस्डेकॉन टैबलेट image

परिचय

एस्डेकॉन टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. पेट की परेशानी से बचने के लिए इसे खाने के साथ लेना बेहतर है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. अपनी हेल्थकेयर टीम को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं क्योंकि वह दवाएं इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट हैं मिचली आना, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और दिल की धड़कन बढ़ जाना. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इससे चक्कर आने तथा नींद आने जैसी समस्याएं भी हो सकती है, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग तथा मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक नींद आ सकती है.

खुद से दवा न लें और न ही अपनी दवा किसी दूसरे व्यक्ति को लेने की सलाह दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए ताकि वह आपको एक उचित डोज़ दे सके. अगर आप गर्भवती है, गर्भवती होने की योजना बना रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

एस्डेकॉन टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एस्डेकॉन टैबलेट के फायदे

जुकाम
एस्डेकॉन टैबलेट जुकाम के लक्षणों जैसे कि बंद नाक, बहती नाक, आंखों से पानी आना, कंजेशन आदि से प्रभावी रूप से राहत दिलाता है. यह बंद नाक को खोलता है. यह कंजेशन को कम करता है और आसानी से सांस लेने में मदद करता है. इसके परिणामस्वरूप, आप अपनी दैनिक गतिविधियां आसानी से कर सकते हैं. यह दवा आमतौर पर कुछ मिनटों के अंदर काम करना शुरू कर देती है और इसका असर कई घंटों तक रह सकता है. अच्छा महसूस करने के लिए दवाओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें.

एस्डेकॉन टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एस्ड़ेकॉन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना
  • मिचली आना
  • नींद आना

एस्डेकॉन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एस्डेकॉन टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एस्डेकॉन टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एस्डेकॉन टैबलेट दो दवाओं का कॉम्बिनेशन है: क्लोरफेनीरामिन मेलेट और फिनाइलप्रोपेनोलामाइन जो जुकाम के लक्षणों से राहत देता है. क्लोरफेनीरामिन मेलेट एक एंटीएलर्जिक है जो एलर्जी के लक्षणों, जैसे नाक बहना, आंख से पानी आना, छींक से राहत देता है. फिनाइलप्रोपेनोलामाइन एक डिकंजेस्टेंट है जो बंद नाक व नाक में कंजेशन से राहत देकर छोटी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है.

ख़ास टिप्स

  • एस्डेकॉन टैबलेट जुकाम के लक्षणों से राहत के लिए दी जाती है.
  • अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें.
  • यदि इलाज के सात दिनों के भीतर आपके लक्षणों में सुधार नहीं होता है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
  • अगर आप जुकाम के लिए कोई अन्य दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं, जैसे, एंटीडिप्रेसेंट.
  • एस्डेकॉन टैबलेट लेने के साथ-साथ राहत पाने के लिए घर पर ये आसान टिप्स आजमाएं:
    1. स्टीम इन्हेलेशन.
    2. गर्म नमक युक्त पानी से गरारे करना.
    3. छाती पर वेपर रब्स की मालिश करें, यदि आवश्यक हो तो पीठ पर लगाएं. पर्याप्त आराम करें.
    4. गर्म भोजन और तरल पदार्थ ही लें. इनश्योर एडीक्योट फ्लूइड इनटेक.
    5. फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता उपायों को अपनाएं : बार-बार हाथ धोना, तौलिये, तकिए आदि शेयर करने से बचना.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. एस्डेकॉन टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एस्डेकॉन टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एस्डेकॉन टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एस्डेकॉन टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
एस्डेकॉन टैबलेट किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
अंतिम चरण की किडनी की बीमारी वाले मरीजों में एस्डेकॉन टैबलेट के इस्तेमाल से अत्यधिक नींद आना हो सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में एस्डेकॉन टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

रेस्पिरेटरी
Related products
Products related to Esdecon Tablet
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Esquire Drug House
Address: 138, जीआईडीसी एस्टेट, वाधवन सिटी 363030, डिस्ट्रिक्ट सुरेंद्रनगर, गुजरात.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet