Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
701 लोग
हाल ही में देखे गए
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 1
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 2
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 3
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 4
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 5
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 6

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट

Etoricoxib (60mg)+ Thiocolchicoside (8mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट दो दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण दर्द के इलाज में किया जाता है. यह मांसपेशियों के मूवमेंट को बेहतर करता है और ऐंठन से होने वाले दर्द व तकलीफ में राहत देता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 अक्टूबर 2026 | 01:01 एएम (Ist)
₹300
एमआरपी₹315
5% की छूट
(लागू टैक्स सहित)
Get for
₹255
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹276
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 tablets
डिलीवरी का समय बुधवार, 28 अक्टूबर
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है

पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें

7 दिन तक मुफ्त रिटर्न

अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट सितंबर 2027 है

समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.

कीमत की जानकारी

MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Etoricoxib (60mg)+ Thiocolchicoside (8mg)

मार्केटर

Icon Life Sciences

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 1
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 2
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 3
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 4
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 5
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट 6

परिचय

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट को भोजन के बिना लिया जा सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार ही लें. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में पेट में दर्द, कब्ज, डायरिया, मिचली, उल्टी, चक्कर आना और सुस्ती शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या आपको परेशान करता है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. इन साइड इफेक्ट को कम करने या उनकी रोकथाम के तरीकों से आपके डॉक्टर आपकी मदद कर सकते हैं.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय, किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर को बताएं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपके लिए सुरक्षित है, अपने डॉक्टर को अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बताएं, जिनका इस्‍तेमाल आप कर रहे हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए.

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द का इलाज

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के फायदे

मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द का इलाज
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दर्द निवारक गुणों के साथ-साथ मांसपेशी को आराम देने वाले तत्व मौजूद हैं. इसका इस्तेमाल मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, यह मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन से असरदार ढंग से राहत देता है, जिससे मांसपेशियों की मूवमेंट में सुधार होता है. यह दिमाग में मौजूद उन केमिकल मैसेंजर्स को ब्लॉक करके काम करती है, जो हमें दर्द होने का संकेत देते हैं.
पूरे फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा.

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
ईसीटी फोर्ट के सामान्य साइड इफेक्ट
  • पेट में दर्द

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट किस प्रकार काम करता है

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैःएटोरीकोक्सिब और थियोकोल्चिकोसाइड, जो दर्द से राहत दिलाता है और मांसपेशियों को आराम दिलाता है. एटोरीकोक्सिब एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जो उन केमिकल मैसेंजर को बनने से रोकता है जिनकी वजह से दर्द और सूजन होती है. थियोकोल्चिकोसाइड एक मसल्स रिलैक्सेंट है. यह मांसपेशियों की अकड़न या स्पाज्म से राहत पाने और मांसपेशियों के मूवमेंट में सुधार के लिए मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड के केंद्रों पर काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट, मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से होने वाले दर्द से राहत पाने में मदद करता है.
  • इसके कारण चक्कर और थकान हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है. 
  • इस दवा को लेते समय नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की निगरानी करें, विशेष रूप से इलाज शुरू करने के बाद पहले दो सप्ताह में.
  • अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या लिवर/किडनी की समस्या रही है, तो अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
  • अगर आपको आंखों या त्वचा में पीलापन, गहरे रंग का पेशाब या पेट में दर्द महसूस हो, तो अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट, को लंबे समय तक दर्द से राहत के लिए इस्तेमाल करते समय, इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार जितने समय तक कहा जाए उतने समय तक जारी रखना चाहिए. अगर आप इसे कम समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए ले रहे हैं, तो जरूरत खत्म होने पर इसे बंद किया जा सकता है.
हां, ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट के इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों को चक्कर आ सकता है (बेहोशी, कमजोरी, अस्थिरता या सिर चकराना जैसे लक्षण अनुभव होना). अगर आपको चक्कर या सिर में हल्कापन महसूस हो तो कुछ देर आराम करें और जब बेहतर महसूस करने लगें तो उसके बाद काम करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक या अन्य दर्द निवारक (NSAID) दवाओं से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. पेट के अल्सर के इतिहास वाले रोगियों या एक्टिव, बार-बार पेट के अल्सर/ ब्लीडिंग वाले रोगियों में इस दवा के उपयोग से बचना चाहिए. हार्ट फेलियर, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर या किडनी की बीमारी के इतिहास वाले रोगियों में भी इससे बचना चाहिए.
हां, ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ लिया जा सकता है. ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट दर्द से राहत दिलाता है, और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जो आपके लक्षणों की वजह हो सकती है.
हां, ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सामान्य किडनी प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक केमिकल का उत्पादन करती है जो किडनी को नुकसान से बचाता है. पेनकिलर्स लेने से शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे लंबे समय में किडनी को नुकसान हो सकता है. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल असुरक्षित हो सकता है, इसलिए इन्हें लेने से बचना चाहिए.
नहीं, इस दवा को ज्यादा लेने से इसका असर नहीं बढ़ता, बल्कि साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं. अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हो रहे हों, तो दोबारा जांच के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में दो बार
57%
दिन में एक बार
43%
अन्य
33%
मांसपेशियों में दर्द
33%
ऑस्टियोआर्थराइटिस
33%
खराब
50%
बढ़िया
50%
पेट की गैस
33%
अपच
33%
पेट में दर्द
33%
खाने के साथ
100%
महंगा
67%
औसत
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Icon Life Sciences
Address: आइकन जीवन विज्ञान,. मेस्मर फार्मास्यूटिकल्स का, नं.202/6, लेन In.30, फेज-II, IDA, चेरलापल्ली, हैदराबाद, 500 051 AP

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से ईसीटी फ़ॉर्टी टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet